• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी ढेर, एक लाख का था इनामी

Writer D by Writer D
28/09/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुजफ्फरनगर
0
Encounter

Encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुजफ्फरनगर। रविवार को जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ (Encounter) हो गई। जिसमें एक लाख रुपये का इनामी बदमाश नईम कुरैशी पुलिस की गोली लगने से ढेर हो गया। वहीं एक पुलिसकर्मी भी बदमाशों की गोली लगने से घायल हुआ है। बदमाश के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस और दो बाइक भी बरामद की है।

मीरापुर पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी की एक कुख्यात बदमाश क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है, जिसके चलते पुलिस ने दो संधिग्ध बाइक सवारों का पीछा किया। इन बाइक पर बदमाश सवार थे। उन्होंने जब खुद को घिरता देखा तो पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में बदमाशों की घेराबंदी करते हुए जवाबी फायरिंग की। पुलिस की फायरिंग के दौरान बदमाश नईम कुरैशी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। वहीं बदमाशों की गोली से एक पुलिसकर्मी कालूराम भी मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया।

पुलिस मुठभेड़ (Encounter) में बदमाश ढेर

पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टर ने घायल बदमाश नईम कुरैशी को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पुलिसकर्मी का उपचार अस्पताल में चल रहा है। घटना के दौरान घायल बदमाश का एक साथी गन्ने के खेत का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब रहा। वहीं फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए खुद मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ कई घंटों खेत में कॉम्बिंग अभियान भी चलाया, लेकिन कोई कामयाबी पुलिस के हाथ नहीं लगी। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस और दो मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

1 लाख का था ईनामी

जानकारी के मुताबिक, नईम कुरैशी नाम का अपराधी बेहद शातिर बदमाश माना जाता था, जिसके खिलाफ लगभग 35 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। जिसमें 20 लूट और 6 हत्या के मामले शामिल है। मृतक बदमाश नईम मुजफ्फरनगर के कुख्यात रहे नफीस कालिया गैंग का सदस्य था, जिसकी दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस को तलाश थी। इस शातिर बदमाश पर एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित था।

Tags: mujjafarnagar news
Previous Post

यूपीआईटीएस में सौर ऊर्जा से चलने वाला आधुनिक UAV बना आकर्षण

Next Post

एक साथ मंच पर उतरीं KGBV की 68,000 बालिकाएं, सामाजिक बुराइयों पर करारा प्रहार

Writer D

Writer D

Related Posts

Cucumber Face Pack
Main Slider

चेहरे पर लगाएं ये स्पेशल फेस पैक, निखार देख हर कोई पूछेगा सीक्रेट

05/07/2026
Jewellery
Main Slider

वर्क प्लेस में इस तरह की ज्वेलरी करें कैरी, दिखेंगी अट्रेक्टिव

05/07/2026
Partner
Main Slider

ये संकेत इशारा करते है की आपका पार्टनर है मतलबी

05/07/2026
Tulsi
Main Slider

इस दिशा में न लगाएं तुलसी, परिवार पर खड़ा हो जाएगा संकट

05/07/2026
Paneer Roastie
Main Slider

नाश्ते में कुछ नया आजमाने की सोच रहे हैं तो ये डिश है बेस्ट, स्वाद में लगाएगा जोरदार तड़का

05/07/2026
Next Post
68,000 KGBV girls came on stage together

एक साथ मंच पर उतरीं KGBV की 68,000 बालिकाएं, सामाजिक बुराइयों पर करारा प्रहार

यह भी पढ़ें

Electricity

15 लाख बिजली कर्मचारियों का निजीकरण के खिलाफ आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन

26/11/2020
CM Sukhwinder Singh Sukhu

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव, PM मोदी से नहीं होगी मुलाकात

19/12/2022
Murder

पैसे देने मना करने पर की पिता की हत्या

28/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version