• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दीपोत्सव से पहले जगमगाई रामनगरी की सड़कें

Writer D by Writer D
12/10/2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
The streets of Ramnagari were illuminated before Deepotsav

The streets of Ramnagari were illuminated before Deepotsav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में दीपोत्सव 2025 (Deepotsav) की तैयारियों ने रामनगरी को एक बार फिर भक्ति और रोशनी से सराबोर कर दिया है। इस वर्ष दीपोत्सव को विश्वस्तरीय स्वरूप देने के संकल्प के साथ अयोध्या की सड़कों पर अद्भुत सजावट की गई है। पूरे शहर में दीप-आकार की सजावटी लाइटें लगाई गई हैं जो न केवल अयोध्या के सौंदर्य को निखार रही हैं, बल्कि इस पावन नगरी की आध्यात्मिक भव्यता को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचा रही हैं।

रामपथ से धर्मपथ तक दीप सजावट का मनमोहक नज़ारा

रामपथ, धर्मपथ, जन्मभूमि पथ, हनुमानगढ़ी मार्ग और सरयू तट के आसपास की सड़कों पर इन अनोखी दीप लाइटों की कतारें दूर से ही मन मोह लेती हैं। दिन में इनकी कलात्मक आकृतियां सौंदर्य बिखेरती हैं और शाम ढलते ही ये दीपमालाओं की तरह टिमटिमाने लगती हैं, जिससे पूरी अयोध्या मानो किसी दुल्हन की तरह सज उठती है।

मुख्यमंत्री के निर्देशन में तेज़ रफ्तार से चल रही तैयारियां

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में नगर निगम, पर्यटन विभाग और संस्कृति विभाग मिलकर दीपोत्सव (Deepotsav) की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी सरकार का लक्ष्य है कि “विश्व रिकॉर्ड” कायम करने के साथ-साथ अयोध्या की परंपरा और गौरव को वैश्विक पहचान मिले।

‘प्रकाश और भक्ति की नगरी’ थीम में सजा शहर का हर कोना

शहर के प्रवेश द्वारों से लेकर राम की पैड़ी तक लगी इन लाइटों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया है। पर्यटक और स्थानीय नागरिक इस बदलती रामनगरी को देखकर गर्व और उल्लास से भर उठे हैं। शाम के समय जब इन दीप-आकार की लाइटें जलती हैं, तो ऐसा प्रतीत होता है मानो स्वयं प्रभु श्रीराम की नगरी दिव्यता का प्रकाश बिखेर रही हो।

अयोध्या नगर निगम के नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के अनुसार, इस बार की थीम ‘अयोध्या प्रकाश और भक्ति की नगरी’ रखी गई है। जगह-जगह लगाए गए विशेष LED दीपक और थीमेटिक लाइटें पूरे शहर को एक ही भाव में जोड़ रही हैं राम नाम की ज्योति से आलोकित अयोध्या।

विश्वस्तरीय दीपोत्सव की झलक, श्रद्धा और विकास का संगम

योगी सरकार के इस प्रयास से न केवल अयोध्या का सौंदर्य बढ़ा है, बल्कि यह आयोजन पूरे प्रदेश के लिए आस्था, विकास और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बन चुका है। दीपोत्सव (Deepotsav) से पहले ही रामनगरी में जो रोशनी बिखरी है, वह आने वाले उत्सव की भव्य झलक पेश कर रही है।

Tags: deepotsav
Previous Post

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बना वित्तीय अनुशासन का मॉडल राज्य

Next Post

नकल विरोधी कानून से परीक्षा प्रक्रिया में आई पारदर्शिता और विश्वास: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Prashast 2.0
उत्तर प्रदेश

प्रशस्त 2.0 से समावेशी शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, स्क्रीनिंग से पहले तैयार होंगे शिक्षक

24/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी की बड़ी सौगात, 3572 नवनियुक्त युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

24/08/2026
Thailand's Ambassador met CM Yogi.
Main Slider

थाईलैंड की राजदूत ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट

24/08/2026
Daughters are forging a new identity by joining the ‘CM Youth Entrepreneur Scheme’.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की बेटियां बन रहीं आत्मनिर्भर, ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना’ से जुड़कर बना रही नई पहचान

24/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश व जापान के बीच संवाद से हुआ सकारात्मक माहौल का सृजन : मुख्यमंत्री

24/08/2026
Next Post
Representatives of Uttarakhand Unemployed Association met CM Dhami

नकल विरोधी कानून से परीक्षा प्रक्रिया में आई पारदर्शिता और विश्वास: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Terrorist Attack

किडनैप हुए सेना के अफसर की हत्या, बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी ने ली ज़िम्मेदारी

15/07/2022
tripper

Flix by Beetel का पहला ब्लूटूथ स्पीकर Tripper भारत में लॉन्च

07/01/2021
Mantra

इन मंत्रों से करें दिन की शुरुआत, नहीं आएगी कोई मुसीबत

06/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version