• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी की प्रेरणा से खड़ी कर दी ‘मोरिंगा आर्मी’, पीएम मोदी ने लखनऊ की महिला से समझी खेती की बारीकी

Writer D by Writer D
12/10/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
With the inspiration of CM Yogi, 'Moringa Army' was formed.

With the inspiration of CM Yogi, 'Moringa Army' was formed.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की प्रेरणा से राजधानी लखनऊ की एक महिला ने ऐसा काम कर दिखाया है, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) तक प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। इन्होंने एक तरह से ‘मोरिंगा आर्मी’ (Moringa Army) खड़ी कर प्रदेश की महिला किसानों को न सिर्फ आत्मनिर्भर बनाया, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी नई ऊर्जा भर दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ की इस महिला की सफलता की सराहना करते हुए उन्हें दिल्ली बुलाया और मुलाकात की। पीएम मोदी ने उत्सुकता से मोरिंगा (Moringa) की खेती की बारीकी भी समझी।

महिलाओं को जोड़कर बना दी आत्मनिर्भर टीम

लखनऊ की रहने वाली डॉक्टर कामिनी सिंह ने एफपीओ के माध्यम से एक हजार से अधिक महिला किसानों को जोड़कर एक नई शुरुआत की। उन्होंने महिलाओं को मोरिंगा (Moringa) यानी सहजन की खेती के लिए प्रेरित किया और फिर उसके वैल्यू एडिशन के माध्यम से बाजार तक पहुंच दिलाई। आज एफपीओ की अधिकांश सदस्य महिलाएं हैं, जो मोरिंगा की खेती के साथ-साथ प्रोसेसिंग और पैकेजिंग का काम भी करती हैं।

मोरिंगा (Moringa) से बन रहे 18 प्रकार के उत्पाद

महिलाओं की मेहनत का परिणाम है कि आज ये सभी मिलकर डेढ़ दर्जन से अधिक उत्पाद तैयार कर रही हैं। इनकी कंपनी डॉक्टर मोरिंगा में मोरिंगा पाउडर, टैबलेट, चाय, हैंडमेड साबुन, मोरिंगा सीड ऑयल, बिस्कुट और चर्चित मोरिंगा लड्डू शामिल हैं।
इन उत्पादों की बिक्री न केवल ऑफलाइन मार्केट में हो रही है, बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी इनकी भारी मांग है।

स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के साथ ग्रामीण महिलाओं की आमदनी में कई गुना वृद्धि हुई

पूरा प्रोजेक्ट एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (AIF) योजना के अंतर्गत चल रहा है। इसके तहत एफपीओ ने प्राइमरी प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की है, जहां मोरिंगा (Moringa) की पत्तियों, बीजों और छाल से उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन हुआ है और ग्रामीण महिलाओं की आमदनी में कई गुना वृद्धि हुई है।

सीएम योगी के प्रयास से बदल रही ग्रामीण बेटियों की जिंदगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यह टीम उसी सोच का सशक्त उदाहरण बन गई है। अब ये महिलाएं न सिर्फ अपनी आजीविका चला रही हैं बल्कि अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर प्रदान कर रही हैं।

Tags: Moringa Army
Previous Post

नकल विरोधी कानून से परीक्षा प्रक्रिया में आई पारदर्शिता और विश्वास: मुख्यमंत्री

Next Post

इस रंग के कपड़ों से अपने लुक को बनाएं ट्रेंडी

Writer D

Writer D

Related Posts

Nautapa
Main Slider

नौतपा के दौरान करें ये उपाय, सूर्य देव की बरसेगी आप पर कृपा

26/05/2026
Bakrid
Main Slider

कब मनाया जाएगा बकरीद का त्योहार? कैसे शुरू हुई कुर्बानी की परंपरा

26/05/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

धूप में झुलसी त्वचा पर लगाएं ये चीजें, टैनिंग भी होगी कम

26/05/2026
Diabetes
Main Slider

डायबिटीज में खतरनाक होती है ये आदत, ऐसे पहुँचता है नुकसान

26/05/2026
Guava Chutney
Main Slider

ये बढ़ाएगी खाने का स्वाद, जानें बनाने का तरीका

26/05/2026
Next Post
Black Outfit

इस रंग के कपड़ों से अपने लुक को बनाएं ट्रेंडी

यह भी पढ़ें

इस बाइक ने भारत में पूरे किए 25 साल, कंपनी ने खुशी में दिया डिस्काउंट ऑफर

इस आइकॉनिक बाइक ने पूरे किए 25 साल, ग्राहकों के लिए खास ऑफर

03/01/2026
Chaitra Purnima

कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद

05/11/2025
collision

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी डीसीएम, तीन यात्रियों की मौत

19/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version