• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

28 किन्नरों ने पिया फिनाइल, सामूहिक सुसाइड की कोशिश से मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
16/10/2025
in क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंदौर के पढ़रीनाथ थाना क्षेत्र में बुधवार को करीब 28 किन्नरों ने सामूहिक रूप से फिनायल (Phenyl) पी लिया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर सभी को तत्काल एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला एक किन्नर के साथ हुए कथित रेप और वसूली प्रकरण से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले दो कथित पत्रकारों पर आरोप लगा था कि उन्होंने एक किन्नर के साथ दुष्कर्म करने के साथ ही उससे जबरन पैसे की मांग की थी। इस घटना के बाद से किन्नर समाज में गहरा आक्रोश था। बुधवार को इसी विवाद के चलते पढ़रीनाथ थाना क्षेत्र में मौजूद किन्नर बस्ती के करीब 28 किन्नरों ने फिनाइल (Phenyl) पी लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी को तुरंत एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया।

जैसे ही इस घटना की खबर अन्य किन्नरों को लगी, उन्होंने पढ़रीनाथ थाना के बाहर पहुंचकर जोरदार हंगामा किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते उनके समुदाय के लोगों ने यह कदम उठाया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस बल मौके पर पहुंचा और किन्नरों को समझाने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, जब घायल किन्नरों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वहां भी बड़ी संख्या में उनके साथी पहुंच गए।

वहां भी उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा किया। पुलिस को मौके पर मोर्चा संभालना पड़ा और स्थिति को नियंत्रण में किया गया। इस पूरे मामले में एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि पढ़रीनाथ थाना क्षेत्र में 28 किन्नरों के फिनाइल पीने का मामला सामने आया है। सभी का इलाज एमवाय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। प्राथमिक तौर पर यह जानकारी सामने आई है कि एक किन्नर के साथ दुष्कर्म और वसूली का मामला हुआ था।

फिलहाल सभी के स्वस्थ होने पर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे, और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। साथ ही अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति दोबारा न बने। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags: madhya pradesh news
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी ने 09 मोबाइल मेडिकल यूनिट (एम्बुलेंस) को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Next Post

Bihar Election: राजद-कांग्रेस पर योगी का प्रहार, बोले- यह फर्जी वोट डलवाएंगे, चेहरा नहीं दिखलाएंगे

Writer D

Writer D

Related Posts

SIR campaign intensifies in Punjab
पंजाब

पंजाब में SIR अभियान तेज, 16 दिन में डिजिटल हुए 1 करोड़ से ज्यादा प्रपत्र

11/07/2026
Bhupesh-Charanjeet
Main Slider

पंजाब कांग्रेस में नहीं थमा घमासान, चन्नी-रंधावा के तल्ख तेवर बरकरार

11/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने जारी की महतारी वंदन योजना की 29वीं किश्त, 626.25 करोड़ रुपये अंतरित

11/07/2026
Ramashankar Gupta passed away
Main Slider

भंडारा कर दो बाबूजी’ की पुकार हमेशा के लिए थमी, रमाशंकर गुप्ता का निधन

11/07/2026
Abohar mayor election controversy: BJP leaders meet Governor
पंजाब

अबोहर मेयर चुनाव विवाद: गवर्नर से मिले भाजपा नेता, सौंपा मांगपत्र

11/07/2026
Next Post
CM Yogi

Bihar Election: राजद-कांग्रेस पर योगी का प्रहार, बोले- यह फर्जी वोट डलवाएंगे, चेहरा नहीं दिखलाएंगे

यह भी पढ़ें

Y-20

Y-20 के डेलीगेट्स पहुंचे आईआईटी बीएचयू, सुपर कंप्यूटिंग सेंटर की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू

17/08/2023
CM Yogi

सीएम ने प्रकृति को “मां” मानकर संरक्षण का दिया संदेश, जनभागीदारी को बताया सफलता की कुंजी

21/03/2026

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 20वें दिन भी स्थिरता, जानें अपने शहर के रेट

19/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version