• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आत्मनिर्भर भारत अब केवल एक विचार नहीं, बल्कि साकार होती हकीकत है- सीएम योगी

Writer D by Writer D
18/10/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। रक्षा आत्मनिर्भरता की दिशा में उत्तर प्रदेश ने एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस परिसर में पीटीसी इंडस्ट्रीज का सिंबोलिक ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी ऑफ सिस्टम इंटीग्रेशन फैसिलिटी कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अब केवल एक विचार नहीं, बल्कि साकार होती हकीकत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भारत अब अपने रक्षा उत्पादन में दुनिया के सामने आत्मविश्वास से खड़ा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 11 वर्षों में हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में अद्भुत प्रगति की है। आज भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में दुनिया का ध्यान आकर्षित कर रहा है। रक्षा क्षेत्र में भी जो सपना प्रधानमंत्री जी ने 11 वर्ष पहले देखा था, वह आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के नेतृत्व में साकार होता दिख रहा है।

यह आत्मनिर्भरता का प्रतीक ही नहीं, बल्कि रोजगार सृजन का भी बड़ा माध्यम है- सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनात (CM Yogi) ने कहा कि भारत, जो कभी अपनी रक्षा जरूरतों के लिए अन्य देशों पर निर्भर था, अब न केवल अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहा है बल्कि मित्र देशों की भी रक्षा आपूर्ति में सहयोगी बन चुका है। यह आत्मनिर्भरता का प्रतीक ही नहीं, बल्कि रोजगार सृजन का भी बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि पीटीसी इंडस्ट्रीज ने जिस समर्पण और तकनीकी कौशल के साथ लखनऊ नोड पर स्ट्रैटेजिक मैटेरियल टेक्नोलॉजी कॉम्प्लेक्स स्थापित किया है, वह इस बात का प्रमाण है कि भारत अब रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में निजी क्षेत्र के सहयोग से भी आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यहां स्ट्रैटेजिक मैटेरियल के उत्पादन से लेकर रेडी-टू-फिट क्रिटिकल कंपोनेंट तक, संपूर्ण सप्लाई चेन की क्षमता विकसित हो चुकी है।

हमारे पास पर्याप्त भूमि बैंक है- मुख्यमंत्री (CM Yogi)

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि लखनऊ में ब्रह्मोस के साथ-साथ पीटीसी इंडस्ट्रीज ने 50 एकड़ में 1000 करोड़ रुपये का निवेश कर अपने संकल्प को धरातल पर उतारा है। यह केवल रक्षा आपूर्ति का केंद्र नहीं, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार और देश के ब्रेन ड्रेन को रोकने का माध्यम भी बना है। उन्होंने कहा कि डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर के सभी छह नोड्स लखनऊ, कानपुर, आगरा, झांसी, अलीगढ़ और चित्रकूट पूरी क्षमता के साथ कार्यरत हैं। हमारे पास पर्याप्त भूमि बैंक है, तकनीकी सहयोग के लिए आईआईटी और एकेटीयू जैसे संस्थान हमारे साथ हैं।

योगी (CM Yogi) ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस की प्रगति को भारत के शताब्दी संकल्प से जोड़ते हुए कहा कि यह वही आत्मविश्वास है जो प्रधानमंत्री मोदी ने ‘विकसित भारत’ के विजन के तहत दिखाया था। आज भारत अपने एयरो इंजनों और एडवांस प्रोपेल सिस्टम का निर्माण खुद करने की दिशा में अग्रसर है। यह सिर्फ एक उद्योग नहीं, राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया का हिस्सा है।

पीटीसी इंडस्ट्रीज जैसी इकाइयां युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोल रही हैं- मुख्यमंत्री

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि पीटीसी इंडस्ट्रीज जैसी इकाइयां न केवल रक्षा आत्मनिर्भरता की मिसाल हैं बल्कि युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोल रही हैं। प्रदेश सरकार ऐसे हर प्रयास के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि जब भारत का युवा अपनी मातृभूमि की रक्षा के उपकरण स्वयं बनाएगा, तभी ‘मेक इन इंडिया’ का वास्तविक अर्थ साकार होगा। आज लखनऊ नोड में जो दिख रहा है, वह केवल उद्योग का नहीं, आत्मगौरव और आत्मनिर्भरता के नवयुग का आरंभ है।

Tags: cm yogi
Previous Post

अब पाकिस्तान की एक-एक इंच जमीन ब्रह्मोस की पहुंच मेंः राजनाथ सिंह

Next Post

एवरेस्ट विजेता पहले दल के सदस्य कांचा शेरपा का निधन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
Kancha Sherpa

एवरेस्ट विजेता पहले दल के सदस्य कांचा शेरपा का निधन

यह भी पढ़ें

jaishankar

पाक-चीन पर जयशंकर ने कसा तंज, कहा- आतंकवाद का मुकाबला करने को भारत-अमेरिका एकजुट

29/07/2021

Budget 2022: कृषि क्षेत्र में ड्रोन के इस्तेमाल को सरकार देगी बढ़ावा

01/02/2022
Anandiben

विद्यार्थियों की उपाधियां उनके घरों तक पहुंचाएंगें विश्वविद्यालय : आनंदीबेन

03/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version