• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छठ महापर्व पर एके शर्मा ने सूर्य को अर्घ्य किया अर्पित, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Writer D by Writer D
28/10/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ:  सूर्य उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने लखनऊ के लक्ष्मण मेला घाट पर पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।

श्रद्धालुओं की भीड़ और हल्की बूंदाबांदी के बीच मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने स्वयं घाट पर पहुंचकर पूजन-अर्चन में सहभागिता की तथा वहां उपस्थित श्रद्धालुओं से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति का वह प्रतीक है जो अनुशासन, समर्पण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत संदेश देता है।

#NagarVikasUP_Ka_छठ, सोशल मीडिया पर बना देश का नम्बर वन ट्रेंड

छठ पर्व के अवसर पर नगर विकास विभाग की पहल सोशल मीडिया पर भी खूब सराही गई। #NagarVikasUP_Ka_स्वच्छ_छठ, सोशल मीडिया पर देश में नम्बर वन पर ट्रेंड किया। #Swachh_ChhathIn_UpCities, #UpCitiesKaSwachhChhath और #NagarVikasVibhag जैसे हैशटैग पूरे दिन ट्विटर (X), फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ट्रेंड करते रहे।

प्रदेश के विभिन्न नगरों से नागरिकों ने स्वच्छ घाटों, प्रकाशित मार्गों और श्रद्धालुओं के स्वागत की तस्वीरें साझा करते हुए विभाग की पहल की प्रशंसा की। सोशल मीडिया पर यह अभियान ‘स्वच्छता के साथ श्रद्धा’ की एक मिसाल बन गया, जिससे प्रदेश के सभी नगरों में स्वच्छता के प्रति नई चेतना दिखाई दी।

हल्की बारिश के बीच घाटों पर की गई व्यवस्थाएं और सफाई व्यवस्था सुधार नजर आई मंत्री श्री शर्मा ने नगर निगम जल निगम विद्युत विभाग और प्रशासनिक विभाग प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों का निरीक्षण किया उन्होंने घाटों की सफाई प्रकाश व्यवस्था पेयजल आपूर्ति सुरक्षा प्रबंध यातायात नियंत्रण जैसे सभी पहलुओं का जायजा लेते हुए संतोष जताया इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से सफाई कर्मियों विद्युत कर्मियों फायर सर्विस पुलिस बल एवं नगर निगम के कार्य को का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि सभी ने अपने कर्तव्य और समर्पण से श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया है।

इस अवसर पर नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

शारदा कॉरिडोर बनेगा श्रद्धा, संस्कृति और समृद्धि का केंद्र: मुख्यमंत्री धामी

Next Post

जनसेवा और सीमाओं की सुरक्षा-यही उत्तराखंड की पहचान: मुख्यमंत्री धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post
CM Dhami reached Munsiyari

जनसेवा और सीमाओं की सुरक्षा-यही उत्तराखंड की पहचान: मुख्यमंत्री धामी

यह भी पढ़ें

नासा का मार्स 2020

नासा ने मंगल मिशन ‘मार्स 2020’ किया लॉन्च, रोवर लाल ग्रह के लिए रवाना

31/07/2020
Sadabahar Flowers

ये फूल बढ़ाता है खूबसूरती, ऐसे करें इस्तेमाल

23/06/2026

BJP का सातवां बेड़ा उसी तरह से निराश लौटेगा, जैसे प.बंगाल से लौटा था : हरीश रावत

01/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version