• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दौड़ने लगी ‘‘सखी कैब’’, जिला प्रशासन की आटोमेटेड पार्किंग अब सुविधाओं से लेस

Writer D by Writer D
30/10/2025
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Automated Parking

Automated Parking

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: जिला प्रशासन द्वारा ऑटोमेटेड पार्किंग (Automated Parking) सुविधा के अन्तर्गत ‘‘फ्री सखी कैब सुविधा’’ अन्तर्गत जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, देहरादून को 02 ई०वी० नये वाहन (टाटा पंच) आंवटित किए गए है जो ऑटोमेटेड पार्किंग (Automated Parking) सुविधा में वाहन पार्क करने वाले वाहन स्वामियों को नजदीकी भीड-भाड़ व व्यस्त्तम वाले स्थानों तक लाने ले जाने की निःशुल्क सुविधा प्रदान कर रहे हैं। सखी कैब बड़े में अब 6 अतिरिक्त वाहन जल्द जुड़ेंगे जिससे पार्किंग में वाहन पार्क करने वालों को सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) ने शहर को जाम से राहत दिलाने तथा जनमानस को पार्किंग व्यवस्था की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु शहर में 03 स्थानों पर आटोमेटेड पार्किंग का निर्माण करवाया गया है, इस पार्किंग सुविधा को और अधिक बेहतर बनाने के लिए 02 ईवी वाहन ‘‘सखी कैब’’ शटल सेवा सुविधा दी गई हैं जिनका विधिवत् शुभारम्भ किया गया है। अब इस बेड़े में 06 अतिरक्ति ईवी वाहन दिए जा रहे हैं जिससे वाहन पार्क करने वालों को आने जाने की सुविधा मिलेगी तथा यह वाहन पीपीपीमोड में संचालित होंगे।

जिला प्रशासन के शहर को जाम से निजात दिलाने तथा पार्किंग व्यवस्था में सुधार हेतु 3 नई आटोमेटेड पार्किंग निर्माण करवाया गया है, जिनमें परेडग्राउण्ड 111 वाहन क्षमता, तिब्बती मार्केट 132 तथा कोरोनेशन 18 वाहन क्षमता है। उक्त तीनों 261 वाहन क्षमता वाली पार्किंग जल्द ही मुख्यमंत्री द्वारा विधिवत् जनमानस को समर्पित की जाएगी।

निःशुल्क सटल सेवा सुविधा उपरान्त घंटाघर, सुभाष रोड, गांधीपार्क, परेडग्राउण्ड आसपास 5 किमी के दायरे में फ्री कैब की सेवा दी जा रही है। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा अनाधिकृत रूप से सड़क पर पार्क किए गए वाहनों पर अब कड़ी कार्यवाही की जाएगी। पिछले 1 माह से एक डेडिकेटेड क्रेन स्थापित की गई है।

देहरादून शहर में लगातार बढ़ती वाहनों की भीड़ और अपर्याप्त पार्किगं सुविधाओं के दृष्टिर्गत जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट आटोमेटेड पार्किंग परेड ग्राउण्ड के समीप, कोरोनेशन हॉस्पिटल, तिब्बती मार्केट में ऑटोमेटेड पार्किंग सुविधा का निर्माण किया गया है। 3 नई पार्किंग सुविधाओं में से परेड ग्राउण्ड के समीप निर्मित ऑटोमेटेड पार्किंग का संचालन वर्तमान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एन०आर०एल०एम०) योजना के अन्तर्गत गठित कृष्णा स्वयं सहायता समूह, विकास खण्ड विकासनगर के द्वारा किया जा रहा है।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

भारत के शौर्य, स्वाभिमान और सांस्कृतिक वैभव का प्रेरणास्थल होगा छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय: मुख्यमंत्री

Next Post

नवनिर्मित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचना अब होगा और आसान

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

CM Dhami ने रामलीला में की शिरकत, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान

02/11/2026
उत्तराखंड

खटीमा में शिक्षा को नई उड़ान, सीएम धामी ने किया आधुनिक मॉडल स्कूल का लोकार्पण

02/11/2026
Main Slider

हर परिवार को मिलेगी यूनिक ID, CM धामी ने शुरू किया देवभूमि परिवार पोर्टल

02/11/2026
पंजाब

पंजाब की 37.43 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे ₹1,291 करोड़, CM मान ने जारी की सम्मान राशि

02/11/2026
Main Slider

खेल महाकुंभ ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त मंच बना : धामी

01/11/2026
Next Post
Noida International Airport.

नवनिर्मित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचना अब होगा और आसान

यह भी पढ़ें

macaroni

मैकरॉनी ने निगल ली दो मासूमों की जिंदगी, तीन की हालत गंभीर

29/08/2022
rakhi sawant bharti singh

भारती सिंह का ड्रग्स केस में नाम आने पर राखी सावंत ने कहा कुछ ऐसा

27/11/2020
Famous choreographer Geeta revealed the secret of putting vermilion

मशहूर कोरियोग्राफर गीता ने खोला सिंदूर लगाने का राज

19/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version