• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देवउठनी एकादशी आज, राशि अनुसार करें ये खास उपाय, मिलेगा अक्षय पुण्य का वरदान!

Writer D by Writer D
01/11/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Devuthani Ekadashi

Devuthani Ekadashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सनातन धर्म में देवउठनी एकादशी (Devuthani Ekadashi) का विशेष महत्व है। इसे देवोत्थान एकादशी और प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है। चार महीने की योगनिद्रा के बाद, इस दिन सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु जागृत होते हैं और इसी के साथ सभी मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि फिर से शुरू हो जाते हैं। इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, तुलसी माता और भगवान शालिग्राम की पूजा का विशेष महत्व होता है।

यह दिन अक्षय पुण्य कमाने और अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। पंचांग के अनुसार, साल 2025 में देवउठनी एकादशी (Devuthani Ekadashi) का व्रत 1 नवंबर, शनिवार को रखा जाएगा। आइए जानते हैं साल के इस पावन दिन राशि अनुसार कौन- कौन से उपाय करने चहिए।

देवउठनी एकादशी (Devuthani Ekadashi) पर राशि अनुसार करें ये उपाय!

मान्यता के अनुसार, इस पावन अवसर पर अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय करने से भगवान श्रीहरि विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं।

मेष (Aries)

शाम को तुलसी जी को लाल फूल और लाल चंदन अर्पित करें। भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का 11 बार जाप करें।

वृषभ (Taurus)

तुलसी माता को दूध-चावल की खीर का भोग लगाएं। शालिग्राम भगवान को दूध से स्नान कराएं। शाम को दीपक जलाकर ‘ॐ ह्रीं लक्ष्म्यै नमः’ का जाप करें।

मिथुन (Gemini)

हरी मूंग दाल का दान करें। माता तुलसी का पूजन करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। साथ ही ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

कर्क (Cancer)

भगवान विष्णु का दूध से अभिषेक करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। हल्दी की गांठें अर्पित करें।

सिंह (Leo)

भगवान को गुड़ और गन्ने का भोग लगाएं। सूर्यदेव को जल अर्पित करें और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें।

कन्या (Virgo)

गरीब और जरूरतमंदों को हरे वस्त्र या फल दान करें। तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं।

तुला (Libra)

मां लक्ष्मी और श्रीहरि को मिश्री और सफेद मिठाई का भोग लगाएं। तुलसी के पौधे पर लाल कलावा बांधें।

वृश्चिक (Scorpio)

विष्णु मंदिर में जाकर पीले रंग के वस्त्र और फल दान करें। तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं और विष्णु चालीसा का पाठ करें।

धनु (Sagittarius)

भगवान विष्णु को पीले फूल, पीले वस्त्र और चने की दाल अर्पित करें। ‘ॐ नमो नारायणाय’ मंत्र का जाप करें।

मकर (Capricorn)

भगवान विष्णु को पंचामृत से स्नान कराएं। पूजा में नीले रंग के आसन का प्रयोग करें। ‘ॐ महात्मने नमः और ऊँ लक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का जप करें।

कुंभ (Aquarius)

पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। गरीबों को तिल या ऊनी वस्त्र दान करें। ‘ॐ महाकायाय नमः और ऊँ वसुधायै नमः’ मंत्र का जप करें।

मीन (Pisces)

भगवान विष्णु को केले और हल्दी अर्पित करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। ‘ॐ निर्गुणाय नमः और ऊँ कमलायै नमः’ मंत्र का जप करें।

देवउठनी एकादशी (Devuthani Ekadashi) पर इन कार्यों को करना न भूलें!

तुलसी विवाह: इस दिन भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह संपन्न कराया जाता है, जो कन्यादान के समान पुण्यकारी माना जाता है।

देवों को जगाना: शंख, घंटा-घड़ियाल बजाकर श्रीहरि विष्णु और अन्य देवों को उनकी योगनिद्रा से जगाएं और उनसे शुभ कार्यों को पुनः आरंभ करने की प्रार्थना करें।

दान-पुण्य: इस दिन अन्न, धन, वस्त्र, ऋतुफल (गन्ना, सिंघाड़ा आदि) का दान करना अक्षय पुण्य प्रदान करता है और दरिद्रता दूर होती है।

दीपदान: शाम के समय घर के मुख्य द्वार और तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक अवश्य जलाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में वास करती हैं।

Tags: Devuthani Ekadashi
Previous Post

WhatsApp पर भूलकर भी न करें गलतियां, तुरंत Ban होगा अकाउंट

Next Post

देवउठनी एकादशी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, श्री हरि का मिलेगा आशीर्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

glycerin
फैशन/शैली

ग्लिसरीन से बालों को भी बनाएं खूबसूरत, ऐसे करें इस्तेमाल

27/06/2026
Coconut Oil
फैशन/शैली

झुलसती गर्मियों में ग्लो बनाये रखने के लिए इन उपायों को करें ट्राई

27/06/2026
scrub
फैशन/शैली

किचन में मौजूद इस चीज से फेस बनेगा ब्राइट, जानें इस्तेमाल का तरीका

27/06/2026
Coconut Water
फैशन/शैली

गर्मियों में मिलेगा नेचुरल ग्लो, चेहरे पर लगाएं ये पानी

27/06/2026
Footwear
फैशन/शैली

फुटवियर चुनने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, पार्टी में दिखेंगी बेहद खूबसूरत

27/06/2026
Next Post
Saphala Ekadashi

देवउठनी एकादशी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, श्री हरि का मिलेगा आशीर्वाद

यह भी पढ़ें

बिहार डीजीपी: सुशांत के अकाउंट से चार साल में निकाले गए 50 करोड़ रुपये टोटल

05/08/2020
Deepotsav

रामनगरी में दीपोत्सव होगा पहले से और भी भव्य, इतने लाख दीयों से जगमग होगी अयोध्या

27/08/2022
Kala Jathedi

जेल में बंद गैंगस्टर काला जठेड़ी के घर में गूजेंगी किलकारी, बच्चा पैदा करने के लिए कोर्ट ने दी मंजूरी

18/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version