• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

WhatsApp पर भूलकर भी न करें गलतियां, तुरंत Ban होगा अकाउंट

Desk by Desk
01/11/2025
in Main Slider, Tech/Gadgets
0
whatsapp

whatsapp

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अगर आप मैसेजिंग और चैटिंग के लिए WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. क्योंकि इसके कुछ सख्त नियम हैं जिन्हें तोड़ने पर आपका अकाउंट तुरंत बैन हो सकता है. व्हाट्सएप लगातार स्पैम, फेक ऐप्स, दुर्व्यवहार और मिसयूज पर कार्रवाई कर रहा है, जिसकी वजह से लाखों नंबर हर महीने ब्लॉक किए जाते हैं. यूजर्स को अक्सर पता ही नहीं होता कि कौन सी हरकत बैन का कारण बन सकती है. अगर आप नियमों के खिलाफ कोई भी गलती दोहराते हैं, तो आपका नंबर परमानेंट रूप से हमेशा के लिए बंद किया जा सकता है.

अनजान लोगों को मैसेज करना

WhatsApp के अनुसार, ऐसे यूजर्स सबसे ज्यादा जोखिम में होते हैं जो बड़ी संख्या में अनजान लोगों को मैसेज भेजते हैं. अगर आप ऐसे नंबरों पर लगातार मैसेज कर रहे हैं जिन्होंने आपका कॉन्टैक्ट सेव नहीं किया है या एक ही टेक्स्ट को बार-बार फॉरवर्ड कर रहे हैं, तो इसे स्पैम माना जाता है. कई बार बिजनेस यूजर्स तेजी से कस्टमर तक पहुंचने की कोशिश में गलती कर बैठते हैं. कुछ ही रिपोर्ट्स आने पर WhatsApp सिस्टम खुद आपके अकाउंट को ब्लॉक कर देता है और चेतावनी जारी करता है.

गाली, धमकी या नफरत फैलाने वाले मैसेज

WhatsApp पर अभद्र भाषा, गाली देना, ब्लैकमेल करना, धमकाना या किसी भी तरह की नफरत फैलाने वाला कंटेंट शेयर करना प्लेटफॉर्म की पॉलिसी के खिलाफ है. अगर कोई यूजर ऐसे मैसेज भेजता है और उसके खिलाफ दो-तीन वैध रिपोर्ट्स दर्ज होती हैं, तो जांच के बाद अकाउंट परमानेंट रूप से बंद किया जा सकता है. व्हाट्सएप ऐसी गतिविधियों को “अबसॉल्यूट जीरो टॉलरेंस” कैटेगिरी में रखता है, इसलिए इस तरह की हरकतें सीधे बैन का कारण बनती हैं.

फेक ऐप्स का इस्तेमाल भी पड़ सकता है भारी

कई लोग अतिरिक्त फीचर पाने के लिए WhatsApp Plus, GB WhatsApp जैसे मॉडिफाइड ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह WhatsApp की पॉलिसी का गंभीर उल्लंघन है. ये ऐप्स आपकी चैट की सिक्योरिटी को खतरे में डालते हैं और आपके फोन में मैलवेयर आने का जोखिम बढ़ाते हैं. जैसे ही WhatsApp को इसका पता चलता है, आपका अकाउंट तुरंत ब्लॉक किया जाता है. बार-बार पकड़े जाने पर आपका नंबर कभी भी WhatsApp पर दोबारा एक्टिव नहीं हो सकेगा.

एक गलती बार-बार दोहराने वालों पर स्थायी बैन का खतरा

पहली बार गलती करने पर WhatsApp आमतौर पर कुछ घंटों या दिनों का अस्थायी बैन लगाता है. लेकिन अगर चेतावनी के बाद भी यूजर वही गतिविधि दोहराता है, तो कंपनी स्थायी बैन लगाने में देर नहीं करती. कई यूजर्स यह सोचकर गलती दोहराते हैं कि “पहले भी चला गया था”, लेकिन लगातार उल्लंघन करने वालों को WhatsApp हमेशा के लिए ब्लॉक कर देता है. इसलिए चेतावनी मिलते ही व्यवहार बदलना बेहद जरूरी है.

WhatsApp अकाउंट बैन होने के बाद आपकी क्या-क्या चीजें प्रभावित होंगी

अगर आपके नंबर पर परमानेंट बैन लग गया, तो उस नंबर से कभी WhatsApp नहीं चलेगा और सारी चैट, मीडिया, ग्रुप तथा बिजनेस डेटा हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा. OTP से चलने वाली कई जरूरी सर्विस जैसे बैंकिंग, आधार, ओला-उबर जैसी ऐप्स भी प्रभावित होंगी. एकमात्र उपाय नया मोबाइल नंबर लेना और उसी से WhatsApp शुरू करना होता है. पुराने नंबर के साथ WhatsApp पर वापसी का कोई विकल्प नहीं मिलता.

Tags: whatsapp
Previous Post

DM सविन बंसल ने 4 वीं मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

Next Post

देवउठनी एकादशी आज, राशि अनुसार करें ये खास उपाय, मिलेगा अक्षय पुण्य का वरदान!

Desk

Desk

Related Posts

Farmers protest at toll plaza
Main Slider

पंजाब में किसानों का अमेरिका से ट्रेड डील व लैंड पूलिंग पॉलिसी के विरोध में टोल प्लाजा पर प्रदर्शन

14/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी खत्म! फीस रेगुलेशन ऑर्डिनेंस-2026 लागू

14/07/2026
Maulana Razavi demanded an investigation from CM Yogi.
Main Slider

वक़्फ बोर्ड में राम मंदिर से भी बड़ा घोटाला, मौलाना रजवी ने सीएम योगी को लिखा पत्र

14/07/2026
Controversial posters of Mulayam Singh and Akhilesh Yadav were put up in Mathura.
Main Slider

 ‘दिल में बाबर, मुंह में राम…’ मथुरा में विवादित पोस्टर पर महा-बवाल, सपा नेताओं में भारी आक्रोश

14/07/2026
Lalu Yadav
Main Slider

लालू यादव को चारा घोटाला मामले में सुप्रीम राहत, जमानत रद्द करने से कोर्ट ने किया इनकार

14/07/2026
Next Post
Devuthani Ekadashi

देवउठनी एकादशी आज, राशि अनुसार करें ये खास उपाय, मिलेगा अक्षय पुण्य का वरदान!

यह भी पढ़ें

Priyanka Gandhi

सोनिया गांधी के बाद प्रियंका भी हुई कोरोना पॉज़िटिव, खुद को किया आइसोलेट

03/06/2022
सचिन पायलट का जन्मदिन

जन्मदिन पर शक्ति प्रदर्शन, समर्थकों के साथ आज लाइव चैट करेंगे पायलट

07/09/2020
Sushant Singh Rajput Vikas Gupta

विकास गुप्ता ने गरीब बच्चों को खिलाया खाना, एक्टर की बहन बोलीं- भाई बहुत खुश होंगे

15/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version