• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हल्की-फुल्की भूख में ले इस डिश का लुत्फ, स्वाद पर सब हो जाते हैं फिदा

Writer D by Writer D
10/11/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
potato roll

potato roll

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आलू एक ऐसी सब्जी है जिसका प्रयोग हर घर में आएदिन होता रहता है। कह सकते हैं कि इसके बगैर रसोई की कल्पना भी नहीं कर सकते। आलू किसी भी सब्जी के साथ फिट हो जाता है। इसकी जो भी डिश होती है उनका स्वाद एक से बढ़कर एक होता है। स्नैक्स के मामले में भी आलू से बने फूड आइटम काफी पसंद किए जाते हैं। इनमें से एक है पोटेटो रोल (Potato Roll) । कई बार होता है जब लंच के बाद भी दिन के वक्त हल्की सी भूख महसूस होने लगती है। ऐसी सूरत में आप इस डिश का लुत्फ उठा सकते हैं। इसका स्वाद सबको लुभाता है और घर का हर सदस्य इस पर फिदा हो जाता है। ये मिनटों में बेहद आसानी से तैयार हो जाती है। आज हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिससे कोई दिक्कत नहीं आएगी।

पोटेटो रोल (Potato Roll) बनाने की सामग्री

आलू उबले – 2
मैदा – 1 कटोरी
चाट मसाला – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
कसूरी मेथी – 1 टी स्पून
तेल – आवश्यकतानुसार
नमक – स्वादानुसार

पोटेटो रोल (Potato Roll) बनाने की विधि

– सबसे पहले आलू को उबाल लें और उन्हें छीलकर एक मिक्सिंग बाउल में कद्दूकस कर लें।
– अब आलू में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, चाट मसाला, गरम मसाला, कसूरी मेथी और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
– इसके बाद एक दूसरे बर्तन में मैदा लें औऱ उसमें थोड़ा सा पानी डालकर आटा गूंथ लें। आटा गूंथने के बाद उसकी लोइयां बना लें।
– अब एक लोई लेकर उसकी पतली रोटी तैयार करें और आलू के मिश्रण का बेलनाकार मसाला बनाकर रोटी के बीच में रख दें।
– इसके बाद मसाले के आस-पास से कट मारते हुए रोल को घुमाते जाएं और आखिर में रोल के किनारे पर पानी लगाकर उसे चिपका दें।
– इसी तरह सारी लोइयां बेलते जाएं और उनके रोल तैयार कर प्लेट में अलग रखते जाएं। अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम करें।
– जब तेल गरम हो जाए तो उसमें पोटेटो रोल (Potato Roll) डालें और डीप फ्राई करें। 1 से 2 मिनट में रोल अच्छे से फ्राई हो जाएं।
– इन्हें फ्राई करने के दौरान लगातार करछी की मदद से चलाते रहें। इन्हें तब तक फ्राई करना है जब तक कि इनका रंग सुनहरा और ये रोल क्रिस्पी ना हो जाएं।
– अब इन्हें एक प्लेट में निकाल लें। पोटेटो रोल्स (Potato Roll) बनकर तैयार हो गए हैं। इन्हें टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें।

Tags: potato rollpotato roll ingredientspotato roll recipepotato roll snacks
Previous Post

इस तरह सजाए अपना टेरेस गार्डन, घर की खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

Next Post

इस बर्फी से मुंह करें मीठा, स्वाद ऐसा की सब हो जाएंगे दीवाने

Writer D

Writer D

Related Posts

Nail Paint
Main Slider

फटाक से सूख जाएगी नेल पेंट, ट्राई करें ये तरीके

22/07/2026
Foot Mask
फैशन/शैली

ये मास्क बनाएंगे पैरों को कोमल और सुंदर

22/07/2026
butterfly asana
फैशन/शैली

हृदय रोग को कम करने में लाभकारी है योग

22/07/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post
Mango Barfi

इस बर्फी से मुंह करें मीठा, स्वाद ऐसा की सब हो जाएंगे दीवाने

यह भी पढ़ें

Karva Chauth

चूड़ियों से खूबसूरती में लगते है चार चाँद, रखें इन बातों का ध्यान

23/01/2022
Sunil Yadav

स्वच्छ्ता अभियान को लेकर सख्त हुए नोडल अधिकारी, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

26/11/2022
Share Market

शेयर बाजार ने कर दिए अपने पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त, Sensex-Nifty नए शिखर पर

23/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version