• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस बर्फी से मुंह करें मीठा, स्वाद ऐसा की सब हो जाएंगे दीवाने

Writer D by Writer D
10/11/2025
in खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
Mango Barfi

Mango Barfi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस समय बाजार में आम की बहार है। गर्मी के मौसम में यह मीठा रसीला फल सुपरहिट है। इसकी कई तरह की डिश तैयार की जाती है और सबकी सबका स्वाद लोगों की जुबान पर चढ़ जाता है। फिलहाल हम बात कर रहे हैं मैंगो बर्फी (Mango Barfi) की। इसे चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। आप अगर मीठा खाने के शौकीन हैं तो इसकी रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। दिन में किसी भी वक्त इसका मजा ले सकते हैं। बड़ों के साथ ही बच्चे भी इसे देख खुश हो जाएंगे। यह बेहद आसानी से बनाई जा सकती है और इसे तैयार करने में ज्यादा देर नहीं लगती। घर में किसी फंक्शन या खास मौके पर इससे सबका मुंह मीठा कराया जा सकता है। आपने अगर कभी यह रेसिपी ट्राई नहीं की है तो हमारी बताई विधि मददगार हो सकती है।

मैंगो बर्फी (Mango Barfi) बनाने की सामग्री

आम के टुकड़े – 1 कप
दूध – आधा कप
नारियल कद्दूकस – 3 कप
इलायची पाउडर – 1/4 टी स्पून
केसर – 1 चुटकी
चीनी – 1 कप (स्वादानुसार)

मैंगो बर्फी (Mango Barfi) बनाने की विधि

– सबसे पहले आम को काटें और उसके गूदे के टुकड़े कर एक बाउल में जमा कर लें।
– अब एक ब्लेंडर में आम के टुकड़े और आधा कप दूध डालकर इन्हें ब्लेंड करें।
– ध्यान रखें कि आम की स्मूद प्यूरी तैयार होनी चाहिए। जरूरत के मुताबिक प्यूरी बनाने के लिए थोड़ा सा दूध और मिलाया जा सकता है।
– अब एक कड़ाही को गैस पर गरम करने के लिए रख दें। इसमें आम की प्यूरी डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
– कुछ देर बाद प्यूरी में 1 कप चीनी डालें और चम्मच से तब तक चलाते रहें जब तक कि प्यूरी के साथ चीनी पूरी तरह से न घुल जाए।
– इसके बाद प्यूरी में 3 कप कद्दूकस नारियल डालें और पकाएं। इस बीच एक छोटी कटोरी में थोड़ा सा गुनगुना दूध लें और उसमें केसर के धागे डालकर घोल दें।
– अब केसर धागे वाले दूध को कड़ाही में डालकर प्यूरी के साथ अच्छी तरह से मिक्स करें।
– अब मिश्रण को लगभग 10 मिनट तक पकाएं जिससे ठीक से गाढ़ा हो सके।
– मिश्रण को पूरी तरह से तैयार होने में 15-20 मिनट का वक्त लग सकता है।
– जब मिश्रण ठीक तरह से पक जाए तो उसमें इलायची पाउडर डालें और गैस बंद कर दें।
– इसके बाद एक थाली/ट्रे लें और उसके तले पर थोड़ा सा घी लगा दें। फिर तैयार मिश्रण को ट्रे में समान अनुपात में फैला दें।
– इसके बाद मिश्रण को सैट होने के लिए आधा घंटा छोड़ दें। जब मिश्रण सैट हो जाए तो चाकू से बर्फी (Mango Barfi) के आकार में काट लें।

Tags: Mango Barfimango barfi deliciousmango barfi ingredientsmango barfi recipemango barfi tasty
Previous Post

हल्की-फुल्की भूख में ले इस डिश का लुत्फ, स्वाद पर सब हो जाते हैं फिदा

Next Post

शाम की चाय के साथ बनाये ये, ऐसे आएगा बाजार जैसा स्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

mashroom ki sabji
Main Slider

ऐसे बनाएं मशरूम की सब्जी, रोज होगी बनाने की डिमांड

24/06/2026
hands
फैशन/शैली

बेजान हाथ होंगे सॉफ्ट, अपनाएं ये आसान उपाय

24/06/2026
Oil
फैशन/शैली

डल और मुरझाई स्किन बनेंगी सॉफ्ट और ग्लोइंग, इससे करें मसाज

24/06/2026
Body Odor
फैशन/शैली

पसीने की बदबू दूर करने के लिए करें ये उपाय

24/06/2026
Cloves
फैशन/शैली

रात को लौंग खाने के ये फायदे जान रह जाएंगे हैरान

24/06/2026
Next Post
Potato Patties

शाम की चाय के साथ बनाये ये, ऐसे आएगा बाजार जैसा स्वाद

यह भी पढ़ें

Shefali Verma scored a double century

शेफाली वर्मा ने लगाया दोहरा शतक, मंधाना ने खेली शतकीय पारी

28/06/2024
child dead

छपरा रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव हुआ बरामद

08/01/2021

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पूरी कैबिनेट के साथ दिया इस्तीफा

18/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version