• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आपके पॉकेट में पोस्ट ऑफिस, अब घर बैठे मोबाइल पर होंगे सारे काम

Writer D by Writer D
12/11/2025
in Business, Main Slider
0
Post Office

Post Office

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय डाक ने देशभर के यूजर्स के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब पोस्ट ऑफिस (Post Office) की ज्यादातर सेवाओं के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इंडिया पोस्ट ने अपने नए मोबाइल ऐप Dak Seva 2.0 को लॉन्च कर दिया है, जिसके जरिए अब मोबाइल से ही मनी ऑर्डर, पार्सल ट्रैकिंग, इंश्योरेंस पेमेंट और कई अन्य काम किए जा सकेंगे।

इंडिया पोस्ट ने इस ऐप की जानकारी X (पहले ट्विटर) पर शेयर करते हुए लिखा,’अब पॉकेट में मिलेगा पोस्ट ऑफिस’ (Post Office) यानी इस ऐप के जरिए डाक विभाग की जरूरी सेवाएं आपकी उंगलियों पर होंगी। चाहे पार्सल भेजना हो, बीमा की प्रीमियम भरनी हो या स्पीड पोस्ट की फीस कैलकुलेट करनी हो, सब कुछ एक ऐप में संभव होगा।

Dak Seva 2.0 से क्या-क्या कर सकते हैं?

Dak Seva 2.0 को पूरी तरह से यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है ताकि कोई भी व्यक्ति आसानी से इसका इस्तेमाल कर सके। इस ऐप के जरिए आप कई काम घर बैठे कर सकते हैं, जैसे –

पार्सल ट्रैकिंग: किसी भी स्पीड पोस्ट या पार्सल की डिलीवरी स्थिति को रीयल-टाइम में ट्रैक कर सकते हैं।
मनी ऑर्डर: अब पोस्ट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं, मोबाइल से ही मनी ऑर्डर भेजा जा सकता है।
पोस्टल फीस कैलकुलेशन: स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री या अन्य सेवाओं की फीस कैलकुलेट की जा सकती है।
PLI/RPLI पेमेंट: पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस की प्रीमियम भी इसी ऐप से चुकाई जा सकती है।

शिकायत करना भी हुआ आसान

अगर किसी डाक सेवा से जुड़ी शिकायत है, तो उसके लिए भी ऐप में Complaint Management System दिया गया है। यूज़र्स अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं और उसी ऐप में उसका स्टेटस भी ट्रैक कर सकते हैं। यानी अब शिकायतें गुम नहीं होंगी, सब कुछ डिजिटल तरीके से मॉनिटर होगा।

23 भारतीय भाषाओं में मिलेगा ऐप का विकल्प

इस ऐप की एक और बड़ी खासियत है कि इसे भारत की विविध भाषाओं में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 23 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, मराठी, तमिल और गुजराती जैसी प्रमुख भाषाएं शामिल हैं। भाषा बदलने का विकल्प ऐप के टॉप पर मौजूद है, जिससे इसे हर राज्य के लोग आसानी से अपनी पसंद की भाषा में यूज कर सकते हैं।

बैंकिंग सेवाओं तक भी आसान पहुंच

जिन लोगों का पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट है, वे भी इस ऐप के जरिए अपने खाते की जानकारी देख सकते हैं। अकाउंट बैलेंस, लेनदेन और अन्य डिटेल्स कुछ क्लिक में एक्सेस किए जा सकते हैं। इसके अलावा, ऐप में प्रोफाइल बनाकर अपनी सभी पोस्टल गतिविधियों को एक ही जगह से ट्रैक करने की सुविधा मिलती है।

एंड्रॉयड और iOS दोनों पर उपलब्ध

Dak Seva 2.0 App को एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म के लिए जारी किया गया है। इसका इंटरफेस काफी सिंपल और साफ है ताकि हर उम्र के लोग इसे आसानी से चला सकें। बस कुछ ही स्टेप में ऐप डाउनलोड करें, लॉगिन करें और पोस्ट ऑफिस की दुनिया को अपने मोबाइल में ले आएं।

Tags: Post Office
Previous Post

हर बच्चे की सांसें सुरक्षित रहें, स्वस्थ भविष्य की ओर बढ़े उत्तराखंड

Next Post

उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

UP BJP
Main Slider

यूपी में बीजेपी ने कसी संगठन की कमर, छह क्षेत्रों की कमान नए प्रभारियों को; देखें लिस्ट

08/08/2026
PM Modi
Main Slider

मैं बाबा बागेश्वर नहीं, लेकिन… IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में छात्रों से पीएम मोदी बोले

08/08/2026
Brajesh Pathak-Akhilesh Yadav
Main Slider

ब्राह्मण वोट पर बिछी सियासी बिसात, यूपी चुनाव से पहले सपा-भाजपा में वार-पलटवार

08/08/2026
Ali left Jhansi Jail for Prayagraj.
Main Slider

भाई अबान के जनाजे में शामिल होने कड़ी सुरक्षा में झांसी जेल से निकला अली

08/08/2026
Raghav Chadha's meeting with PM Modi
Main Slider

BJP में शामिल होने के बाद राघव चड्ढा की PM मोदी से पहली मुलाकात

08/08/2026
Next Post
CM Dhami

उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

यह भी पढ़ें

Indo-Pak war hero Baldev Singh passed away

पाक के खिलाफ चार युद्ध लड़ चुके बलदेव सिंह का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

08/01/2025
Met Gala

Met Gala पर भड़के शेखर कपूर, ऐसी तस्वीर शेयर कर मचाई सनसनी

08/05/2024

प्रॉपर्टी विवाद में कलयुगी बेटे ने मां की गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

19/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version