• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शाहीन पर बड़ा खुलासा, यूपी के डॉक्टरों का ब्रेनवॉश कराने की मिली थी जिम्मेदारी

Writer D by Writer D
23/11/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, नई दिल्ली, लखनऊ
0
Dr. Shaheen Shahid

Dr. Shaheen Shahid

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियां लगातार नई परतें खोल रही हैं। देशभर में 1000 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है और कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इस मामले से जुड़े मुजम्मिल, डॉ. शाहीन (Shaheen) और डॉ. आदिल फिलहाल पुलिस रिमांड में हैं और पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाली जानकारियाँ सामने आई हैं। इसी पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि डॉ. शाहीन को उत्तर प्रदेश में डॉक्टरों को वैचारिक रूप से प्रभावित करने और उन्हें अपने नेटवर्क से जोड़ने का काम सौंपा गया था।

ब्रेनवॉश के लिए दी गई थी ट्रेनिंग

जांच टीम के अनुसार, यह कोई साधारण गतिविधि नहीं थी, बल्कि डॉ. शाहीन (Shaheen) को विशिष्ट प्रशिक्षण दिया गया था ताकि वह धीरे-धीरे यूपी के डॉक्टरों को भी कश्मीर मॉड्यूल जैसी मानसिकता से तैयार कर सके। कानपुर और सहारनपुर के तीन डॉक्टर पहले ही उसके संपर्क में आ चुके थे और उसके संगठन से जुड़ने की प्रक्रिया में थे।

कड़ी कार्रवाई और व्यापक छापेमारी के बाद नेटवर्क में शामिल कई लोग पकड़े गए, जिससे यह मॉड्यूल पूरी तरह सक्रिय हो पाता, उससे पहले ही पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया।

UP में डॉक्टरों को समझाने की थी जिम्मेदारी

यूपी ATS और NIA की पूछताछ से संकेत मिले हैं कि कानपुर और सहारनपुर के इन तीन डॉक्टरों से भी महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिल सकती हैं। दिल्ली विस्फोट के बाद एजेंसियां जिस तेजी से इस नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही हैं, उससे साफ है कि यह मॉड्यूल काफी समय से सक्रिय था।

सूत्र बताते हैं कि मुजम्मिल और डॉ. आदिल ने पहले डॉ. शाहीन (Shaheen) का ही ब्रेनवॉश किया, और फिर उसे सिखाया कि किस तरीके से अपने समुदाय के डॉक्टरों को भारत-विरोधी विचारों की ओर मोड़ा जा सकता है। उसे यह तक बताया गया कि किन भावनात्मक बिंदुओं को उभारकर लोगों को गुमराह किया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि शाहीन को कई वीडियो और कंटेंट दिया गया था, जिन्हें वह अपने निशाने पर आए डॉक्टरों को दिखाती थी। सहारनपुर और कानपुर के तीन डॉक्टर उसके प्रभाव में आ भी चुके थे, लेकिन उन्हें आतंक से सीधे जुड़े पहलुओं की जानकारी नहीं दी गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, शाहीन (Shaheen) इन डॉक्टरों से तीन से चार बार मुलाकात भी कर चुकी थी, और उन्हें मॉड्यूल से जोड़ने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी थी। हालांकि, इससे पहले कि वह उन्हें पूरी तरह नेटवर्क का हिस्सा बना पाती, एजेंसियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पूरी साजिश सामने आ गई।

Tags: delhi blastShaheen
Previous Post

Tata Sierra के कलर ऑप्शन्स आउट, चुनें अपना फेवरेट शेड

Next Post

नीतीश सरकार को समर्थन पर ओवैसी की हां, लेकिन रख दी बड़ी शर्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
Asaduddin Owaisi

नीतीश सरकार को समर्थन पर ओवैसी की हां, लेकिन रख दी बड़ी शर्त

यह भी पढ़ें

‘सत्य कहो, स्पष्ट कहो और सम्मुख कहो, करीबियों को हमेशा इस चीज पर परखें जरूर

09/10/2020
Eknath Shinde

संकट में उद्धव सरकार, 20 विधायकों को ले उड़े मंत्री जी

21/06/2022
Rahul Gandhi

अडानी ने किया 32000 करोड़ रुपए का घोटाला: राहुल गांधी

18/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version