Main Sliderअयोध्याउत्तर प्रदेशराजनीति

अयोध्या में पूजा कर रहे PM मोदी, राम मंदिर के शिखर पर फहराएंगे ध्वज

अयोध्या राम मंदिर ध्वजारोहण के पावन अवसर पर पूरी तरह सजी-धजी नजर आ रही है, रामनगरी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों का उत्साह देखते ही बन रहा है, मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सजावट और धार्मिक अनुष्ठानों ने वातावरण को और भी पावन और भव्य बना दिया है। अयोध्या में ऐतिहासिक ध्वजारोहण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में शेषावतार मंदिर में पूजा-अर्चना की।

श्री राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण के साथ ही मंदिर का निर्माण कार्य संपूर्ण होने का संदेश भी दिया जाएगा। करीब आठ अतिथियों को समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। संघ प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ सहित हजारों गणमान्य लोग इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम के मद्देनजर पूरी अयोध्या में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, सुरक्षा बलों और एजेंसियों की नजर है। अयोध्या की सुरक्षा में 14 एसपी स्तर के अधिकारी और 7000 जवान तैनात किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button