• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चक्रवात दितवाह से तमिलनाडु में भारी बारिश, तटीय राज्यों में हाई अलर्ट

Writer D by Writer D
30/11/2025
in राष्ट्रीय
0
Cyclone Ditwaha

Cyclone Ditwaha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीलंका में भारी तबाही मचाने के बाद चक्रवात दितवाह (Cyclone Ditwaha) अब भारत के तटीय हिस्सों की ओर तेज़ गति से बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के लिए चेतावनी जारी की है, जहां तेज हवाओं, भारी वर्षा और समुद्र में ऊंची लहरों की संभावना जताई गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चेन्नई एयरपोर्ट ने 54 उड़ानें रद्द कर दी हैं, जबकि कई रेल मार्ग और सेवाएं भी बाधित हुई हैं। प्रशासन ने आपात स्थिति से निपटने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

तटीय राज्यों में खतरनाक संकेत, कई जिलों में रेड अलर्ट

दक्षिण भारत के तीन प्रमुख तटीय राज्य—तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी—दितवाह (Cyclone Ditwaha) के संभावित प्रकोप के कारण अलर्ट मोड पर हैं। समुद्र से उठ रही तेज़ हवाएं और लगातार बढ़ती वर्षा के बीच कई जिलों में रेड अलर्ट लागू कर दिया गया है। पुडुचेरी के तटीय क्षेत्रों में तो तूफान का प्रभाव पहले ही दिखाई देने लगा है और समुद्री हवाओं की गति में तेज़ी दर्ज की गई है।

NDRF–SDRF की टीमें तैनात, बचाव कार्यों के लिए पूरी तैयारी

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद तमिलनाडु में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। दितवाह के प्रभाव को देखते हुए DRF और SDRF की कुल 28 टीमें तटीय इलाकों में तैनात कर दी गई हैं। इसके अलावा 6 बटालियन NDRF के विशेष दस्ते वडोदरा से चेन्नई भेजे गए हैं, जो FWR और CSSR उपकरणों से लैस हैं। सभी बचाव दल समुद्र तट के पास हाई-रिस्क ज़ोन में तैनात हैं, ताकि संकट की स्थिति में तुरंत राहत कार्य शुरू किया जा सके।

इन इलाकों में भारी बारिश

रामेश्वरम और नागपट्टिनम जैसे तटीय शहरों के कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। वहीं अगले 24 घंटों में, कुड्डालोर, नागापट्टिनम, मयिलादुथुराई, विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, अरियालुर, पेरम्बलुर, तिरुचिरापल्ली, चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लुर और रानीपेट के साथ-साथ पुडुचेरी और कराईकल में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

तमिलनाडु के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन ने बताया कि राज्य प्रशासन ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ समेत 28 राहत और बचाव टीमों को तैनात किया है। इसके अलावा अभी दूसरे राज्यों से 10 से ज्यादा दल आने की उम्मीद है। मंत्री ने कहा कि चक्रवात दितवाह की वजह से हो रही भारी बारिश से तीन लोगों की मौत हो गई है।

Tags: Cyclone Ditwaha
Previous Post

धर्मांतरण व नशे के माध्यम से फिर प्रहार करेंगे विदेशी, हमें सतर्क व चैतन्य रहना होगा : मुख्यमंत्री

Next Post

उत्तराखंड टूरिज्म के सबसे बड़े ब्रांड एम्बेस्डर हैं प्रधानमंत्री: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तराखंड

Uttarakhand: 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी सड़कें, हाईवे पर दिन-रात मरम्मत

03/10/2026
Main Slider

चंपावत के बनबसा में कल होगी धामी कैबिनेट की पहली बैठक

03/10/2026
Main Slider

हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

03/10/2026
Next Post
PM Modi

उत्तराखंड टूरिज्म के सबसे बड़े ब्रांड एम्बेस्डर हैं प्रधानमंत्री: सीएम धामी

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Bridges

ऐसे ही “इन्फ्रास्ट्रक्चर मैन ऑफ इंडिया” नहीं कहलाते सीएम योगी

30/12/2022
CM Dhami's road show in Badaun

अभी अमेठी छोड़ी है वायनाड भी छोड़ेंगे राहुल गांधी : मुख्यमंत्री धामी

05/05/2024

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 40.23 लाख के पार, 70 हजार से अधिक रोगमुक्त

05/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version