• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

STF को बड़ी सफलता, कफ सिरप केस में बर्खास्त सिपाही लखनऊ से अरेस्ट

Writer D by Writer D
02/12/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Dismissed constable Alok Singh arrested in cough syrup case

Dismissed constable Alok Singh arrested in cough syrup case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश STF को बड़ी कामयाबी मिली है। कफ सिरप (Cough Syrup Case) की कथित अवैध तस्करी में शामिल फरार आरोपी और एसटीएफ का बर्खास्त सिपाही आलोक प्रताप सिंह (Alok Singh) आखिरकार गिरफ्त में आ गया है। पुलिस ने उसे लखनऊ से गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से सरेंडर करने की कोशिश में था, लेकिन उससे पहले ही एसटीएफ ने उसे पकड़ लिया।

सूत्रों के मुताबिक, आलोक सिंह का साथी और सिंडिकेट का मुख्य सरगना शुभम जायसवाल पहले ही दुबई भाग चुका है। ऐसा कहा जा रहा है कि इनको जौनपुर का एक कुख्यात बाहुबली संरक्षण दे रहा था। इतना ही नहीं, बाहुबली के साथ इनके कारोबारी रिश्ते भी थे। महज कुछ सालों में आलोक सिंह ने करोड़ों रुपये की संपत्ति जोड़ ली थी। अब STF उसकी सारी चल-अचल संपत्ति की कुर्की की तैयारी भी कर रही है।

सरेंडर करने की फिराक में था आलोक (Alok Singh) 

कोर्ट से गैर-जमानती वारंट और भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन उससे पहले ही STF ने उसे दबोच लिया। सूत्रों के मुताबिक, आलोक सिंह सरेंडर करने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही खुफिया जानकारी के आधार पर लखनऊ में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मेडिकल फर्म के जरिए फर्जीवाड़े का खेल

आलोक (Alok Singh) की भूमिका इस रैकेट में काफी अहम मानी जा रही है। बताया जाता है कि उसका संबंध वाराणसी निवासी अमित टाटा से भी था, जिसे एसटीएफ पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांच के दौरान एसटीएफ को पता चला कि आलोक प्रताप सिंह ने भी अवैध कारोबार को मजबूती देने के लिए वाराणसी में एक मेडिकल फर्म बनाई थी।

जनवरी 2024 में उसने मां शारदा मेडिकल नाम से एक फर्म पंजीकृत कराई थी। इस फर्म के जरिए उसने कागजों पर लाखों रुपए का कारोबार दिखाया, जबकि वास्तविकता में यह कफ सिरप के फर्जी लेनदेन को छिपाने का जरिया था। कफ सिरप तस्करी का यह मामला पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में है। अब तक पूरे प्रकरण में कई बड़े नामों का पर्दाफाश हुआ है।

Tags: Alok Singh
Previous Post

विपक्ष कर रहा भ्रमित… ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताई संचार साथी ऐप की सच्चाई

Next Post

IPL 2026 Auction से गायब हुआ दिग्गज खिलाड़ी, कमाए थे 92 करोड़ रुपये

Writer D

Writer D

Related Posts

Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Cumin
Main Slider

कहीं आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

01/07/2026
White Hair
Main Slider

सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

01/07/2026
Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Next Post
Glenn Maxwell

IPL 2026 Auction से गायब हुआ दिग्गज खिलाड़ी, कमाए थे 92 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें

Curd-Cucumber Salad

डेली रूटीन में शामिल करें ये टेस्टी सलाद, सेहत के लिए होता है फायदेमंद

14/07/2025
pregnancy

प्रेग्नेंसी में ट्रेवल करते समय रखें इन बातों का ख्याल

10/03/2024
Neeti Mohan and Nihar Pandya showed the first glimpse of their son

नीति मोहन और निहार पांड्या ने दिखाई अपनी बेटे की पहली झलक

18/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version