• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कार में ABS अलर्ट दिखने लगे तो संभल जाएं, ये सिस्टम खतरे की घंटी का देता है संकेत

Desk by Desk
02/12/2025
in Main Slider, Tech/Gadgets
0
आपकी कार में दिखने लगे ABS अलर्ट तो हो जाएं सावधान, खतरे की घंटी है ये सिस्टम
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऑटो कंपनियां एडवांस फीचर्स के साथ गाड़ियों को मार्केट में ग्राहकों के लिए लॉन्च कर रही हैं. कारें इतनी ज्यादा एडवांस हो गई हैं कि कुछ भी छोटी सी भी खराबी आने पर गाड़ी संकेत देने लगती है जिससे कि पता चल जाता है कि आखिर कार के किस पार्ट में दिक्कत आ रही है? आपने भी डैशबोर्ड पर दी गई ड्राइवर डिस्प्ले में वॉर्निंग लाइट को कभी न कभी जरूर देखा होगा, हर एक वार्निंग लाइट किसी न किसी बात का संकेत देती है. इन्हीं में से एक लाइट ABS यानी एंटी ब्रेकिंग सिस्टम की भी है. आइए जानते हैं कि अगर एबीएस की लाइट आ जाए तो इसका क्या मतलब होता है और इस लाइट के आने से किस तरह से नुकसान हो सकता है?

गाड़ी के डैशबोर्ड पर जब कोई अलर्ट लाइट अचानक से जलने लगे तो इसका मतलब है कि कार का सिस्टम आपसे कुछ कह रहा है. ड्राइविंग के दौरान या फिर कार को स्टार्ट करने के बाद अगर आपको ड्राइवर डिस्प्ले पर ABS (Anti-lock Braking System) अलर्ट लाइट जलती दिखती है तो ये खतरे की घंटी हो सकती है और आपको तुरंत सावधानी बरतनी चाहिए.

क्या होता है ABS

ABS एक सिक्योरिटी फीचर है जो अचानक या फिर तेजी से ब्रेक लगाने की स्थिति में पहियों को जाम (Lock up) होने से रोकने का काम करता है, इससे ड्राइवर को स्टीयरिंग पर बेहतर कंट्रोल बनाए रखने में मदद मिलती है. इससे फायदा ये है कि कार स्किड नहीं होती है, कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि ये फीचर हादसे से बचाने में मदद करता है.

ABS Alert लाइट का क्या है मतलब?

ABS लाइट जलने पर इस बात का संकेत मिलता है कि एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम या तो डिसेबल हो गया है या फिर सेंसर में कोई गंभीर खराबी आ गई है. अगर आपको भी ये लाइट दिख रही है तो बिना देर किए तुरंत सर्विस सेंटर या फिर लोकल मैकेनिक जिसे भी आपको ठीक लगे गाड़ी को दिखाएं.

लाइट आने कैसे है खतरे की घंटी?

अगर ABS लाइट आई है तो इसका मतलब ये है कि सेंसर सही से काम नहीं कर रहा या फिर सेंसर खराब हो चुका है, अब ऐसे में मान लीजिए कि किसी इमरजेंसी सिचुएशन में आपको ब्रेक लगानी पड़ी तो आप खुद ही सोचिए कि क्या हो सकता है? इस सिचुएशन में हादसे का खतरा बढ़ सकता है, क्योंकि सेंसर के काम न करने पर पहिए जाम हो सकते हैं जिससे कंट्रोल खो सकते हैं.

Tags: ABScar ripscar safety
Previous Post

Tata Sierra को फुल टैंक करवाने का पूरा हिसाब! इतना आएगा खर्च

Next Post

Apple ने iPhone में Sanchar Saathi प्रीलोड करने से किया इनकार, यह है वजह

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

आजम खान से मिलने पहुंचे सपा प्रमुख, परिवार से भी करेंगे मुलाकात

22/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा केस: हजरतगंज कोतवाली में हाथ हिलाती दिखी श्रद्धा दुबे, वीडियो वायरल

22/10/2026
Tech/Gadgets

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

22/10/2026
Main Slider

10 दिन तक ठिकाने बदलती रही श्रद्धा दुबे, नागपुर में गिरफ्तारी के बाद लखनऊ पहुंची

22/10/2026
Main Slider

Instagram पर आईं सोनिया गांधी, पहले वीडियो में दिखी ‘Belonging’ की झलक

22/10/2026
Next Post
iPhone में प्रीलोड नहीं होगा Sanchar Saathi App, सरकार के आदेश पर Apple का इनकार!

Apple ने iPhone में Sanchar Saathi प्रीलोड करने से किया इनकार, यह है वजह

यह भी पढ़ें

arrested

गांजे की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना समेत 8 सदस्य गिरफ्तार

14/01/2022
Suicide

महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान,धान की फसल खराब होने से थी परेशान

21/11/2021
Pak and Aus

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया मैच में अफरीदी ने पिच को लेकर जताई नाराजगी

10/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version