• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9000 गाड़ियों की RC सस्पेंड

Writer D by Writer D
04/12/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Challan

Challan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ में ट्रैफिक नियमों को लेकर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इस बार ट्रैफिक पुलिस ने सिर्फ चालान काटने पर ही नहीं, बल्कि चालान (Traffic Challans) न भरने वालों पर सीधा शिकंजा कस दिया है। परिवहन विभाग ने एक ही आदेश में लगभग 9000 वाहनों का रजिस्ट्रेशन (RC) सस्पेंड कर दिया है। इन वाहनों में वे दो स्कूटी भी शामिल हैं, जिन पर 200 से ज्यादा चालान हैं।

RC सस्पेंड होने के बाद अब न इंश्योरेंस कराया जा सकता है, न सर्विस बुक में कोई अपडेट होगा और न ही वाहन की बिक्री संभव है। इतना ही नहीं यदि यह गाड़ियां सड़क पर दिखीं तो उन्हें मौके पर ही सीज कर दिया जाएगा। ट्रैफिक विभाग की जांच में कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं

– 2 स्कूटी ऐसी निकलीं, जिन पर 200 से अधिक चालान (Challans) पेंडिंग थे।
– 435 वाहन ऐसे हैं जिन पर 50 से ज्यादा चालान दर्ज हैं।
– कुल मिलाकर पुलिस ने 13,800 ऐसे वाहनों की लिस्ट बनाई है जिन पर 10 या उससे ज्यादा चालान (Challans) बकाया थे।
– पहले चरण में 9000 वाहनों की RC निलंबित कर दी गई है, जबकि अन्य जिलों की लिस्ट उनके-अपने RTO को भेज दी गई है। मतलब—आने वाले दिनों में यह अभियान पूरे यूपी में असर दिखाने वाला है।

 RC सस्पेंड होना सिर्फ शुरुआत

एडीसीपी ट्रैफिक अशोक कुमार सिंह ने साफ चेतावनी दी है कि RC सस्पेंड होना सिर्फ शुरुआत है। जिन वाहनों की RC निलंबित है, यदि वे सड़क पर पाई गईं, तो उन्हें जब्त कर लिया जाएगा । इसके लिए विशेष टीमें भी गठित कर दी गई हैं जो शहर में निगरानी रख रही हैं।

बचने का सिर्फ एक रास्ता

ARTO प्रशासन प्रीदीप कुमार सिंह ने वाहन मालिकों को सलाह देते हुए कहा कि जुर्माना भरते ही RC स्वतः बहाल हो जाएगी। जितनी ज्यादा देरी करेंगे, उतना बड़ा नुकसान होगा। इसलिए वाहन मालिकों को तुरंत Parivahan ऐप पर जाकर अपना वाहन नंबर डालकर चालान की स्थिति की जांच करनी चाहिए।

किन गलतियों से सस्पेंड हो रहा RC?

बिना हेलमेट 10 बार तक पकड़े जाना
बार-बार बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना
ओवर स्पीड, रेड लाइट जंप, गलत साइड ड्राइविंग
नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना
(ऐसे दोहराए जाने वाले अपराध सीधे RC निलंबन का कारण बन रहे हैं।)

लखनऊ पुलिस का यह अभियान शहर को चालान मुक्त बनाने की दिशा में उठाया गया कड़ा कदम है। संदेश साफ है—ट्रैफिक नियम मानो, चालान समय पर भरो, वरना गाड़ी चलाना तो दूर, गाड़ी रखना भी मुश्किल हो जाएगा।

Tags: Lucknow Newstraffi policetraffic challans
Previous Post

बाबरी मस्जिद बनाने पर अड़े हुमायूं कबीर, TMC ने पार्टी से किया बाहर

Next Post

सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष… पुतिन से मुलाकात नहीं होने पर राहुल गांधी भड़के

Writer D

Writer D

Related Posts

Sharad Pawar
Main Slider

शरद पवार ने विपक्ष को दिया झटका, डिलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी NCP (SP)

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

हिंदू आस्था पर प्रहार करने वाले आज आस्था की बात कर रहे हैं: मुख्यमंत्री योगी

15/07/2026
Coconut Oil
Main Slider

फूलों सा निखार के लिए करें इन चीजों का सेवन

15/07/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Next Post
Rahul Gandhi

सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष… पुतिन से मुलाकात नहीं होने पर राहुल गांधी भड़के

यह भी पढ़ें

(smartphone)

Lava का नया स्मार्टफोन मात्र 6,599 रुपये, जाइए क्या है फीचर्स

04/03/2022
Dinesh Khatik

सीएम योगी से मिले दिनेश खटीक, बाहर निकल कर कही ये बड़ी बात

21/07/2022
Skill development

दीन दयाल योजना से ग्रामीण युवाओं को मिला नया जीवन, 1.30 लाख को मिला रोजगार

16/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version