• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आप केवल एक बल के स्वयंसेवक नहीं, बल्कि समाज का विश्वास व प्रदेश सरकार की शक्ति हैं: मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
06/12/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने होमगार्ड के जवानों को सेवा का मूलमंत्र देते हुए कहा कि सेवा ही सम्मान है, अनुशासन ही पहचान है तथा राष्ट्रहित ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शनिवार को उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के 63वें स्थापना दिवस समारोह में सम्मिलित होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भव्य रैतिक परेड की सलामी ली और जवानों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि आपका अनुशासन, निष्ठा व त्याग हमारे समाज को सुरक्षित व संरक्षित बनाने में बड़ी भूमिका का निर्वहन करता है। आप केवल एक बल के स्वयंसेवक नहीं, बल्कि समाज के विश्वास के साथ ही प्रदेश सरकार की शक्ति हैं। इस अवसर पर उन्होंने होमगार्ड्स के विभिन्न मेडल प्राप्त अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि अब हर थाने में होमगार्ड जवानों के लिए रूम आरक्षित होगा, जिससें वह यूनिफॉर्म व आवश्यक कागजात को सुरक्षित रख सकेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभाग से कहा कि होमगार्ड के जवान को आयुष्मान भारत की तर्ज पर कैशलेस स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजें, सरकार इसे आगे बढ़ाएगी।

अनुशासन, समर्पण व सेवा भावना का प्रतीक

उत्तर प्रदेश होमगार्ड स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों व अधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि होमगार्ड स्थापना दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण व सेवा भावना का प्रतीक है। आज यहां होमगार्ड संगठन के ऊर्जावान जवानों द्वारा अत्यंत उच्च कोटि की रैतिक परेड का प्रदर्शन किया गया है, जो होमगार्ड विभाग की क्षमता, उच्च अनुशासन और अनवरत परिश्रम को दर्शाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तारीफ करते हुए कहा कि कार्यक्रम में सम्मिलित सभी होमगार्ड जवान, जिनकी वेशभूषा, सेरिमोनियल ड्रेस, परिसर की साज-सज्जा और हरियाली, आकर्षक व सम्मोहित करने वाली है, जो किसी भी संगठन व फोर्स के लिए प्रेरणादायी क्षण होना चाहिए।

जन्म से लेकर अंतिम यात्रा तक रहे केवल भारतीयता की भावना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आज भारत के संविधान के शिल्पी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का पावन महापरिनिर्वाण दिवस है। यह दिन प्रेरणा दिवस है। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने प्रत्येक भारतीय को एक ही प्रेरणा दी कि हमारी पहचान परिवार, जाति, क्षेत्र व भाषा से नहीं, बल्कि जन्म से लेकर अंतिम यात्रा तक केवल भारतीयता की होनी चाहिए। इसी भारतीयता की पहचान का पालन हमें करना है। प्रधानमंत्री मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में हर भारतवासी से कहा था कि यूनिफॉर्म धारी प्रत्येक व्यक्ति के प्रति सम्मान हम सबके मन में होना चाहिए। यह तभी होगा जब इस प्रकार का प्रदर्शन व परिसर बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध दिखाई देंगे। इससे हर भारतीय के मन में श्रद्धा व सम्मान का भाव झलकेगा।

सुरक्षा कवच की तरह बना हुआ है संबल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि 6 दिसंबर 1963 को उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स की स्थापना हुई थी। तभी से यह संगठन सुरक्षा कवच की तरह उत्तर प्रदेश पुलिस बल का संबल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि राष्ट्रपति पदक से वर्ष 2024 में विशिष्ट सेवा के लिए 3, सराहनीय सेवाओं के लिए 11 तथा वर्ष 2025 में सराहनीय सेवाओं के लिए 3 जवानों को अलंकृत किया गया है। भारत सरकार द्वारा 38 कमेंडेशन डिस्क भी उत्तर प्रदेश के जवानों को मिले हैं। पहले होमगार्ड के जवानों को उपेक्षित कर दिया जाता था, लेकिन अब राष्ट्रपति व गृह मंत्रालय के सम्मान से भी पुरस्कृत किया जा रहा है।

आपदा मित्रों की नियुक्ति का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि होमगार्ड संगठन अब केवल पुलिस बल के सहायक के रूप में नहीं है। पुलिस के साथ कानून-व्यवस्था व शांति का माहौल बनाए रखने में तो योगदान मिलता ही है, साथ ही यातायात संचालन, डायल 112, चुनाव के दौरान न केवल प्रदेश बल्कि अन्य राज्यों में भी इनकी मांग होती है। जेल सुरक्षा, आपदा नियंत्रण, सार्वजनिक इमारतों की सुरक्षा, बड़े आयोजनों जैसे कि महाकुंभ तथा परीक्षाओं के सफल आयोजन में भी यह संगठन व्यापक स्तर पर कार्य कर रहा है। प्रदेश में वर्तमान में आपदा मित्रों की नियुक्ति हो रही है और होमगार्ड विभाग ने आपदा प्रबंधन विभाग के साथ मिलकर 4 हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया है।

होमगार्ड मित्र ऐप बना पारदर्शी व डिजिटल माध्यम

महाकुंभ 2025 का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि होमगार्ड के 14 हजार से अधिक जवानों को तैनात किया गया था और सभी ने उनकी सराहना की थी। विभाग अपनी वेबसाइट व होमगार्ड मित्र ऐप के माध्यम से पारदर्शी व डिजिटल व्यवस्था विकसित कर रहा है, जिसके द्वारा उपस्थिति, ड्यूटी भत्ता, यूनिफॉर्म भत्ता और भुगतान की जानकारी आसानी से उपलब्ध करायी जा रही है।

होमगार्ड जवानों के योगदान को करना होगा याद

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने बताया कि प्रदेश के पर्व-त्योहारों, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, आजादी के अमृत महोत्सव, तिरंगा मार्च, पर्यावरण व जल संरक्षण जैसे अभियानों में भी होमगार्ड विभाग महत्वपूर्ण योगदान देता है। इन सेवाओं को हमें याद रखना होगा।

कोविड काल में नहीं की जान की परवाह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जब अन्य राज्यों में फंसे हुए उत्तर प्रदेश के कामगारों व श्रमिकों को वापस लाने में कठिनाई थी, तब परिवहन विभाग के हर वाहन में 1-2 होमगार्ड जवानों को लगाया गया। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित लाने में योगदान दिया। इसके बाद जब मैं पहली बार स्थापना दिवस कार्यक्रम में आया तो मैंने घोषणा की थी कि किसी भी जवान के बलिदान होने पर परिवार को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसके तहत अब तक 2871 दिवंगत जवानों के आश्रितों को 143 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का भुगतान किया जा चुका है।

दैनिक व प्रशिक्षण भत्तों में वृद्धि

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) बोले कि होमगार्ड जवानों की बेहतरी के लिए दैनिक व प्रशिक्षण भत्तों में वृद्धि की गई है और अंतर-जनपदीय भत्ते को चार गुना कर दिया गया है। विभागीय कार्यालयों व आवासीय भवनों की व्यवस्था भी प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। वर्तमान में विभाग के 44 कार्यालय अपने भवनों में संचालित हैं। 9 कार्यालय भवनों और मुख्यालय परिसर में कर्मचारियों के जी-प्लस-इलेवन बहुमंजिला आवास निर्माण कार्य प्रगति पर है। दुर्घटना में दिवंगत जवानों के आश्रितों को 35 से 40 लाख रुपये तक की दुर्घटना बीमा सहायता भी उपलब्ध करायी जा रही है।

जवानों के कल्याण के लिए संकल्पित है सरकार

सरकार जवानों के कल्याण के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पुलिस बल में 2 लाख 19 हजार से अधिक कार्मिकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। वर्तमान में 45 हजार होमगार्ड जवानों की भर्ती प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है। इसमें प्राथमिकता यह है कि प्रत्येक जवान को उसके ही जनपद में नियुक्ति मिले। आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग लेकर फर्स्ट रिस्पॉन्स पर्सन के रूप में जवान राहत कार्यों में योगदान दे सकें। इस प्रक्रिया को पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड तेजी से आगे बढ़ा रहा है। कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, होमगार्ड विभाग के मंत्री धर्मवीर प्रजापति, प्रमुख सचिव (होमगार्ड्स) राजेश कुमार सिंह, महानिदेशक होमगार्ड्स एम.के. बशाल, उत्तर प्रदेश पुलिस व होमगार्ड्स के विभिन्न जवान-अधिकारी तथा उनके परिजन उपस्थित रहे।

इन अधिकारियों को किया सम्मानित…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के 63वें स्थापना दिवस पर उन अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया, जिन्हें स्वतंत्रता दिवस 2024 पर महामहिम राष्ट्रपति द्वारा विशिष्ट व सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक दिया गया। नाम इस प्रकार हैं-

विशिष्ट सेवा

विनय कुमार मिश्र-डिप्टी कमांडेंट जनरल, होमगार्ड्स मुख्यालय
घनश्याम चतुर्वेदी-मंडलीय कमांडेंट होमगार्ड्स ग्रेड-2, आगरा मंडल
विनोद कुमार यादव-कनिष्ठ प्रशिक्षक, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ

सराहनीय सेवा

विवेक कुमार सिंह-सेवानिवृत्त संयुक्त महासमादेष्टा
पीयूष कांत-डिप्टी कमांडेंट जनरल (पूर्वी जोन), प्रयागराज
राजकुमार आजाद-वरिष्ठ अधिकारी, होमगार्ड्स मुख्यालय
संजय कुमार सिंह-मंडलीय कमांडेंट होमगार्ड्स, लखनऊ
वेदपाल सिंह चपराना-जिला कमांडेंट होमगार्ड्स, बिजनौर
शिव कुमार वर्मा-वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, होमगार्ड्स मुख्यालय
कमलेश चंद गौतम-वैयक्तिक सहायक, होमगार्ड्स मुख्यालय
विजय विक्रम वर्मा-सेवानिवृत्त वैयक्तिक सहायक
मो. अरशद हुसैन-उर्दू अनुवादक व सह-प्रधान सहायक, होमगार्ड्स मुख्यालय
कृपाल सिंह-वरिष्ठ सहायक, होमगार्ड्स मुख्यालय
महेश प्रसाद-ब्लॉक ऑर्गनाइजर, होमगार्ड्स मुख्यालय

Tags: Yogi News
Previous Post

9 वर्षीय बच्ची की विधवा मां को परेशान कर रही HDFC आरगो, प्रशासन ने की कार्रवाई

Next Post

वर्ष 2029-30 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनेगा उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन लेंगे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

27/08/2026
Next Post
cm yogi

वर्ष 2029-30 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनेगा उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़ें

Gang Rape

सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

11/09/2022
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में खेली होली

26/03/2024
Punjab Mail Express

पंजाब मेल एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह, भगदड़ में 20 यात्री घायल

11/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version