• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ढोल, नगाड़ों की थाप और कार्यकर्ताओं के जयघोष के बीच हुई भाजपा प्रदेश‌ अध्यक्ष के नाम की घोषणा

Writer D by Writer D
14/12/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Pankaj Chaudhary

Pankaj Chaudhary

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। ढोल नगाड़ों की थाप, फूलों की बौछार और भाजपा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के जयघोष के बीच आज भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के रूप में महाराजगंज से सांसद पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) का चुनाव किया गया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव‌ मौर्या एवं ब्रजेश‌ पाठक और नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ अन्य गणमान्य मंत्रीगण, सांसद और विधायकगणों के साथ प्रदेश‌‌ भर से हजारों की संख्या में आये भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के रूप में आयोजित, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद का निर्वाचन प्रदेश की राजधानी लखनऊ के राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में किया गया। लंबे समय की प्रतीक्षा के बाद आज जब प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा हुई तो पूरा सभागार भाजपा जिंदाबाद, मोदी-मोदी, योगी-योगी के जयघोष से गूंज उठा। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों ने कर्तल ध्वनि के बीच नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) का स्वागत किया। पूरा सभागार भारत माता की जय और पंकज चौधरी के अभिवादन के नारों से गूंजता रहा। इसके बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक पीयूष गोयल ने प्रदेश‌ कार्यकारिणी के नये निर्वाचित 120 सदस्यों में से लोकप्रिय सदस्यों के नाम की घोषणा की। जिसका स्वागत सभागार में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने किया। नये प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन और नई कार्यकारिणी के गठन से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष और उल्लास की लहर का संचार हुआ है, जो प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में नये जोश और उत्साह के रूप में दिखाई देगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम् के पाठ और श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीन दयाल उपाध्याय और अटल बिहारी बाजपाई के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद दुनिया में सर्वाधिक सदस्यों वाली भारतीय जनता पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुने गये कार्यकारिणी के सदस्यों और प्रदेश अध्यक्ष के नामों की घोषणा हुई।‌ इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्या ने किया। केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि हमें अध्यक्ष के तौर पर पंकज यानी कमल मिला है, ये हम सब के लिये सौभाग्य का सूचक है। ये सुनते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने तालियां बजा और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगा कर, उनके कथन का स्वागत किया। इसके बाद पार्टी के पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष, पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) को पंचायत से पार्लियामेंट का प्रतीक बताया। उन्होंने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के विचार कि पार्टी अध्यक्ष का पद प्रतिष्ठा का नहीं परीक्षा का पद है कह कर पार्टी कार्यकर्ताओं को आने वाली चुनौतियों का सामना करने और अपने कर्तव्यों का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हो रहे विकास और भाजपा की उक्तरोक्तर मिल रही सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने लखनऊ में अटल बिहारी बाजपेयी के साथ बिताये क्षणों के संस्मरण के साथ नये प्रदेश‌ अध्यक्ष के बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।

केंद्रीय केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के संबोधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समारोह को संबोधित किया उन्होंने निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) को बधाई दी और अपने ओजस्वी भाषण से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में उत्तर प्रदेश में हो रहे विकास कार्यक्रम उपलब्धियों के बारे में बताते हुए, आने वाले दिनों में नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरे जोश और उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2027 में होने वाले चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर नये कैप्टन पंकज चौधरी के नेतृत्व में कार्य करने के लिए प्रेरित किया और याद दिलाया कि हमें चुनावों में अपने विपक्षी दलों के छल-छद्म से भी लड़ना होगा। इसके लिए मजबूत संगठन और मजबूत नेतृत्व बहुत जरूरी है।‌ आप सबके कड़े परिश्रम के बिना हम चुनाव नहीं जीत सकते, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरा बूथ सबसे मजबूत के नारे को मूल मंत्र बना कर मेहनत करने को कहा। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को एसआईआर की प्रक्रिया में गंभीरता से संलग्न होने और अपने बूथ को मजबूत करने का आव्हान किया‌ और 25 दिसंबर को लखनऊ में बने नव निर्मित प्रेरणा स्थल के उद्घाटन अवसर पर आने का निमंत्रण भी दिया।

इसके बाद नव निर्वाचित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समारोह को संबोधित किया। उन्होंने स्वयं को उत्तर प्रदेश का पार्टी अध्यक्ष चुने जाने के लिए के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्थन का धन्यवाद दिया। कहा कि वह स्वंय को धन्य महसूस कर रहे हैं कि मुझे ये महत्वपूर्ण दायित्व मिला है। उन्होंने कहा पार्टी की सफलता के लिए कार्यकर्ता सर्वोपरी है, आप ही पार्टी के वो संपर्क सूत्र हैं जो पार्टी के विचारों और नीतियों को आम जनता में पहुंचाते हैं। मेरा मूल मंत्र संगठन, संपर्क, संवाद और समन्वय है, मैं नेतृत्व का अर्थ आदेश‌ देना नहीं समन्वय करना मानता हूं। आप सबके सहयोग से हमें कंधे से कंधा मिलाकर भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाना है। इसी मंतव्य के साथ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उप मुख्यमंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के अन्य गणमान्य मंत्री, सांसद और विधायकों ने पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच आकर उनका मनोबल और उत्साह बढ़ाया और सभी का अभिवादन स्वीकार किया

Tags: pankaj chaudhary
Previous Post

PRSI के 47वें राष्ट्रीय सम्मेलन: स्वास्थ्य, संचार, मीडिया और शिक्षा पर गहन मंथन

Next Post

रामलला पार्क में जन्म से ताड़का वध तक दिखेगा श्रीराम का जीवन चरित्र

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
Ramlala Park

रामलला पार्क में जन्म से ताड़का वध तक दिखेगा श्रीराम का जीवन चरित्र

यह भी पढ़ें

लगातार दूसरे दिन डीजल के दाम में लगी ब्रेक, जाने आज का रेट

22/07/2020
IPL 2020

IPL 2020 : सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

24/10/2020
burnt alive

हाइवे पर दो ट्रकों में टक्कर के बाद लगी भीषण आग, चालक की जिंदा जलकर मौत

15/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version