• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर पलटी, सभी 4 लोगों की मौके पर मौत

Writer D by Writer D
16/12/2025
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Four died on the spot as a Fortuner overturned.

Four died on the spot as a Fortuner overturned.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर (Fortuner) गाड़ी का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। इस भीषण हादसे में कार में सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार सभी लोग गाजियाबाद के रहने वाले थे और किसी काम से लखनऊ जा रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बांगरमऊ पुलिस और यूपीडा की टीम ने सभी लोगों को वाहन से बाहर निकाला और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

टायर फटने से हुआ हादसा, चार की मौत

जानकारी के मुताबिक, बांगरमऊ थाना क्षेत्र में सुबह करीब 4:30 बजे आगरालखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 241 के पास हवाई पट्टी के समीप फॉर्च्यूनर (Fortuner) कार गुजर रही थी। तभी अचानक कार का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया।

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बांगरमऊ थाना प्रभारी अखिलेश पांडे के अनुसार मृतकों की पहचान अशोक अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल और आकाश के रूप में हुई है। तीनों गाजियाबाद के निवासी थे, जबकि चौथे व्यक्ति का नाम और पता अभी तक ज्ञात नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि ये लोग लखनऊ किसी नेता से मिलने जा रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण टायर फटना बताया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को हाईवे से हटवाया, जिससे कुछ समय के लिए बाधित यातायात को पुनः सुचारू कराया जा सका।

Tags: accident newsagra news
Previous Post

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: सात बसों में लगी आग, 4 की मौत; सीएम योगी ने व्यक्त किया दुख

Next Post

UP Home Guard के 41424 पदों के लिए कल आवेदन की लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
promotion
Main Slider

काम से खुश होकर सीएम योगी ने दिया तोहफा, 104 एसडीएम की बढ़ी सैलरी और पद

22/05/2026
Next Post
home guard

UP Home Guard के 41424 पदों के लिए कल आवेदन की लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

यह भी पढ़ें

Corona

धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में मिले 1569 नए मरीज

17/05/2022

5-11 साल के बच्चों के  लिए Corbevax वैक्सीन के लिए रास्ता साफ, मंजूरी की सिफारिश

21/04/2022
Keshav Maurya

सपा का नारा है, खाली प्लाट हमारा है : केशव मौर्य

11/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version