• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: सात बसों में लगी आग, 4 की मौत; सीएम योगी ने व्यक्त किया दुख

Writer D by Writer D
16/12/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
Seven buses catch fire on Yamuna Expressway

Seven buses catch fire on Yamuna Expressway

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा (Accident) हुआ है। यहां पर तीन कारों की टक्कर के बाद 1 रोडवेज बस और छह स्लीपर बसें आपस में टकरा गईं। जिसके बाद सभी बसों में आग लग गयी। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की खबर है, जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर गाड़ियों के आपस में टकराने से चार लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से ज़्यादा लोग घायल हो गए। मौके पर 11 फायर टेंडर मौजूद हैं। अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 4.30 बजे घने कोहरे में कम से कम सात बसें और कई छोटी गाड़ियां आपस में टकरा गईं। एसएसपी मथुरा, श्लोक कुमार ने कहा, “…यमुना एक्सप्रेसवे माइलस्टोन 127 पर एक हादसा हुआ। इसका कारण कम विजिबिलिटी थी… 7 बसें और 3 कारें आपस में टकरा गईं, जिसके कारण सभी गाड़ियों में आग लग गई।”

एसएसपी मथुरा ने बताया कि बचाव अभियान लगभग पूरा हो गया है, और अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है। 25 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और उनमें से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है।”

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ” जनपद मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

Tags: Yamuna Expressway
Previous Post

आज लॉन्च होंगे Realme Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G, कंफर्म हुए ये टॉप फीचर्स

Next Post

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर पलटी, सभी 4 लोगों की मौके पर मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

mashroom ki sabji
Main Slider

ऐसे बनाएं मशरूम की सब्जी, रोज होगी बनाने की डिमांड

24/06/2026
Oil
फैशन/शैली

डल और मुरझाई स्किन बनेंगी सॉफ्ट और ग्लोइंग, इससे करें मसाज

24/06/2026
House
Main Slider

सीलन की बदबू से घर को बचाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

24/06/2026
Tulsi
Main Slider

तुलसी पर जल अर्पित करते समय न करें ये काम, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

24/06/2026
Nails
फैशन/शैली

गर्मियों में नाखूनों का ऐसे रखें ख्याल

24/06/2026
Next Post
Four died on the spot as a Fortuner overturned.

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर पलटी, सभी 4 लोगों की मौके पर मौत

यह भी पढ़ें

UP Roadways

बस दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लागू होगी सुरक्षित चालन प्रोत्साहन योजना

08/11/2023

अमित शाह ने एक बार फिर भाजपा को विजयी बनाने का जनता से मांगा आशीर्वाद

01/08/2021
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

वारंट जारी होते ही लल्लू पहुंचे कोर्ट, जानिए फिर क्या हुआ

22/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version