• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेज़ तूफान में गिरी स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, वीडियो वायरल

Writer D by Writer D
16/12/2025
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Statue of Liberty

Statue of Liberty

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य के गुआइबा शहर में रविवार को तेज़ तूफान के कारण ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ (Statue of Liberty) की रेप्लिका गिर गई। यह रेप्लिका हावन रिटेल कंपनी के मेगास्टोर के बाहर स्थापित की गई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देख सकते हैं कि करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं के चलते रेप्लिका पहले धीरे-धीरे आगे की ओर झुकती है और फिर पूरी तरह खाली पार्किंग एरिया में गिर जाती है। राहत की बात यह रही कि रेप्लिका का 11 मीटर ऊंचा बेस मजबूती से अपनी जगह पर टिका रहा।

मेयर ने की घटना की पुष्टि

घटना के वक्त आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत अपने वाहन वहां से हटा लिए, जिससे किसी तरह की जनहानि या चोट की कोई खबर नहीं है। पार्किंग स्थल खाली होने की वजह से बड़ा हादसा टल गया। गुआइबा के मेयर मार्सेलो मारानाटा ने सोशल मीडिया के जरिए घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि तेज हवाओं की वजह से प्रतिमा गिरी, लेकिन किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। साथ ही उन्होंने हावन के कर्मचारियों की तारीफ की, जिन्होंने तुरंत लोगों की मदद की और इलाके को सुरक्षित किया।

Video

🚨#BREAKING: Watch wild footage as a replica of the Statue of Liberty topples over after being battered by powerful winds. The dramatic collapse unfolded in Guaíba, Brazil as severe weather swept through the area, sending the towering structure crashing to the ground and… pic.twitter.com/jHUw5rqLNj

— R A W S A L E R T S (@rawsalerts) December 15, 2025

हावन कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि घटना के तुरंत बाद सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत इलाके को सील कर दिया गया। लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। कंपनी ने यह भी साफ किया कि प्रतिमा तकनीकी और इंजीनियरिंग मानकों के अनुरूप बनाई गई थी, और अब घटना की आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है। कुछ घंटों के भीतर मलबा हटाकर दुकान दोबारा खोल दी गई।

पहले से जारी थी तूफान की चेतावनी

नागरिक सुरक्षा विभाग ने पहले ही मोबाइल अलर्ट जारी कर दिए थे। ये अलर्ट साइलेंट मोड पर मौजूद फोन पर भी पहुंचे थे। लोगों को तेज हवाओं, इमारतों के गिरने और खुले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, कम दबाव की प्रणाली के कारण इलाके में तेज हवाएं, घने बादल और मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला।

कई बार पहले भी हो चुकी है घटना

गौरतलब है कि हावन के स्टोर्स के बाहर ब्राजील के कई शहरों में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी (Statue of Liberty) की रेप्लिका लगी हुई हैं। ये आम तौर पर सामान्य मौसम का सामना करने के लिए बनाई जाती हैं। हालांकि, 2021 में कैपाओ दा कानोआ शहर में भी 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के दौरान ऐसी ही एक प्रतिमा गिर चुकी है, जिसमें संपत्ति को नुकसान हुआ था।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग जहां एक ओर सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं, दूसरी ओर इसे लेकर कई प्रतीकात्मक टिप्पणियां और चुटकुले भी सामने आ रहे हैं। हावन प्रशासन ने साफ किया है कि सामुदायिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जांच जारी रहेगी।

Tags: Brazilinternational Newsstatue of liberty
Previous Post

प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे विरूष्का, आंखों में आंसू लेकर कही ये बात

Next Post

Black Tuesday: मथुरा हादसे में अब तक 13 मौतें, 79 घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री योगी

28/06/2026
mug omelette
Main Slider

आपकी क्रिएटिविटी दिखाएगा ये ऑमलेट, नोट करें Recipe

28/06/2026
beard
Main Slider

हीरो जैसी बियर्ड की है चाहत, तो आजमाए ये नुस्खें

28/06/2026
Bad Luck
Main Slider

इन चीजों का दिखना होता है बुरा समय आने का संकेत

28/06/2026
Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
Next Post
13 deaths so far in Mathura accident

Black Tuesday: मथुरा हादसे में अब तक 13 मौतें, 79 घायल

यह भी पढ़ें

Ajinkya Rahane gave batting tips to Indian women's cricket team

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अजिंक्य रहाणे ने दी बैटिंग टिप्स

15/06/2021
suicide

महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान

23/06/2023

फाइनल मैच देखने पहुंची प्रियंका चोपड़ा को विंबलडन ने बताया ‘स्पेशल गेस्ट’

11/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version