• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘जी राम जी’ बिल लोकसभा में पेश, प्रियंका ने बताया नाम बदलने की सनक

Writer D by Writer D
16/12/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
G Ramji Bill introduced in Lok Sabha

G Ramji Bill introduced in Lok Sabha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान मंगलवार को लोकसभा में मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G Ram G) बिल, 2025 पेश किया। इसके बाद नए ग्रामीण रोजगार बिल पर जमकर हंगामा भी देखने को मिला। प्रियंका गांधी ने बिल का विरोध करते हुए कहा कि यह मनरेगा जैसे कानूनी रोजगार अधिकार को कमजोर करेगा और केंद्र का अनावश्यक नियंत्रण बढ़ाएगा।

विपक्षी सदस्यों ने विधेयक का विरोध करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाया जाना उनका अपमान है। उन्होंने यह भी कहा कि विधेयक को वापस लिया जाए या फिर संसदीय समिति के पास भेजा जाए। चौहान ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा, महात्मा गांधी हमारे दिलों में बसते हैं।

कांग्रेस ने ही उसका नाम बदला था: शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने बिल (G Ram G Bill) को पास करते हुए कहा कि महात्मा गांधी हमारे दिलों में बसते हैं। गांधीजी का दीनदयाल जी का संकल्प था कि जो सबसे नीचे हैं उनका कल्याण पहले किया जाए। हमने यूपीए से 4 गुना ज्यादा मनरेगा में खर्च कर योजना को मजबूत किया है।

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि तकलीफ क्या है, 100 दिन की बजाय 125 दिन की गारंटी देंगे। 1 लाख 51 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि का प्रावधान किया गया है। इस बिल (G Ram G Bill)  से हम गरीब का सम्मान और महात्मा गांधी का सपना पूरा कर रहे हैं। पहले जवाहर रोजगार योजना थी कांग्रेस ने ही उसका नाम बदला था तो क्या नेहरू का अपमान हो गया? नया बिल गांव का संपूर्ण विकास करेगा।

शरद पवार ने बतौर कृषि मंत्री कहा था कि कृषि कार्यों के लिए मजदूर नहीं मिलते, वो हमने दूर किया। ये रामराज्य की स्थापना के लिए गांधी जी की भावनाए के अनुरूप है।

बिल किसी की सनक में नहीं होना चाहिए पेश- प्रियंका

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने विधेयक पेश किए जाने का विरोध करते हुए कहा कि इससे रोजगार का कानूनी अधिकार कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा, विधेयक में केंद्र के अनुदान को 90 से 60 प्रतिशत किया गया है और राज्यों पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। विधेयक वापस लिया जाना चाहिए या कम से कम स्थायी समिति के पास भेजा जाए। प्रियंका गांधी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि किसी की निजी महत्वाकांक्षा, सनक और पूर्वाग्रह के आधार पर कोई विधेयक पेश नहीं होना चाहिए।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि महात्मा गांधी का अपमान नहीं होना चाहिए। बाहर से देखने में ऐसा लग रहा है कि सिर्फ मनरेगा का नाम बदला जा रहा है, लेकिन आशंका है कि कहीं इस योजना को पूरी तरह खत्म करने की तैयारी तो नहीं है।

शशि थरूर ने भी किया बिल का विरोध

कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल और शशि थरूर, तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की नेता सुप्रिया सुले और कई अन्य सदस्यों ने भी विधेयक पेश किए जाने का विरोध करते हुए कहा कि इसे संसदीय समिति के पास भेजा जाए। इस दौरान थरूर ने तंज कसते हुए कहा कि ओ दीवानो राम का नाम बदनाम ना करो।

Tags: G Ram G Bill
Previous Post

इन कारों में मिलता है PM 2.5 एयर फिल्टर, साफ रखती हैं अंदर की हवा

Next Post

सीएम योगी ने रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश, हनुमानगढ़ी में भी लगाई हाजिरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
Next Post
CM Yogi bowed his head at the feet of Ram Lalla.

सीएम योगी ने रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश, हनुमानगढ़ी में भी लगाई हाजिरी

यह भी पढ़ें

Sahyog Ratna Award

सहयोग रत्न सम्मान से सम्मानित किए गए समाजसेवी कार्यकर्ता और पत्रकार

09/03/2022
Electricity

बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा तगड़ा ‘करंट, UPPCL ने बढ़ाया सरचार्ज

22/04/2025
सुरेश रैना Suresh Raina

सुरेश रैना के रिश्तेदारों की हत्या : पंजाब CM ने कहा- केस सॉल्व, तीन लोगों को किया गिरफ्तार

16/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version