• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुरेश रैना के रिश्तेदारों की हत्या : पंजाब CM ने कहा- केस सॉल्व, तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Desk by Desk
16/09/2020
in Main Slider, क्राइम, खेल, पंजाब, राष्ट्रीय
0
सुरेश रैना Suresh Raina

सुरेश रैना

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब पुलिस ने क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदारों की हत्या का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने इस केस में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को बताया कि ये केस सॉल्व कर लिया गया है और लूटमार करने वाली गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि 15 सितंबर को एसआईटी को जानकारी मिली कि वारदात के बाद अगली सुबह इलाके में जो तीन संदिग्ध देखे गए थे वो पठानकोट रेलवे स्टेशन के पास झुग्गियों में रह रहे हैं। इसके बाद वहां रेड की गई और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पंजाब पुलिस के डीजी दिनकर गुप्ता ने बताया कि इस मामले में 11 आरोपी फरार हैं उनकी तलाश हो रही है।

रायबरेली जेल से फरार दोनों कैदियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

डीजीपी के मुताबिक, आरोपियों के पास मृतक अशोक कुमार की एक सोने की अंगूठी, एक महिला की रिंग, एक महिला की गोल्ड चेन और 1530 रुपए बरामद किए गए हैं। तीनों ही आरोपी राजस्थान के झुंझुनू जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में ये भी पता चला है कि ये लोग कुछ दूसरे बदमाशों के साथ मिलकर एक गैंग चला रहे थे। इनका गैंग यूपी से लेकर जम्मू-कश्मीर और पंजाब के अलग-अलग इलाकों में पहले भी वारदात को अंजाम दे चुका है।

सतना : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के फार्म हाउस को नगर निगम ने गिराया

बता दें कि हमले में सुरैश रैना के फूफा और उनके बेटे की मौत हो गई थी, तीन लोग जख्मी हो गए थे। ये घटना पंजाब के पठानकोट जिले की है। यहां के शाहपुरकांडी थाना क्षेत्र के गांव थरयाल में सुरैश रैना के रिश्तेदार रहते हैं। 19 अगस्त की रात लूट के इरादे से आए डकैतों ने रैना के फूफा के परिवार पर जानलेवा कर दिया। इस हमले में रैना के फूफा अशोक कुमार, जो कि एक ठेकेदार थे, उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अशोक कुमार के बेटे कौशल कुमार ने 31 अगस्त को अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिवार की एक महिला आशा रानी की हालत अब भी गंभीर है।

जबकि हमले में घायल दो अन्य लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।इस घटना के बाद ही सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एसआईटी का गठन किया था। सुरेश रैना ने भी अमरिंदर सिंह से जांच की मांग की थी। वरिष्ठ अधिकारियों की एसआईटी ने मामले की तफ्तीश शुरू की तो करीब 100 लोगों से पूछताछ की गई।

Tags: 24ghante online.comAttackChandigarh Hindi SamacharChandigarh News in HindiLatest Chandigarh News in Hindipathankot policerobberysuresh rainaसुरेश रैना
Previous Post

रायबरेली जेल से फरार दोनों कैदियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

Next Post

37 लाख रुपए से ज्यादा की 705 पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Desk

Desk

Related Posts

Anand Bardhan instructed the Tourism Department to prepare a roadmap for five years.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 5 साल का रोडमैप बनेगा, नए डेस्टिनेशन और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर

14/07/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने दिए 100% कचरा पृथक्करण के निर्देश

14/07/2026
उत्तराखंड

सीएम धामी ने ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत भी बढ़ाई

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post
alcohol smuggler arrested

37 लाख रुपए से ज्यादा की 705 पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CM Yogi inaugurated various services of Transport Department

परिवहन विभाग बनेगा विकसित उत्तर प्रदेश का सारथीः सीएम योगी

06/09/2025
Nupur Sharma

पैगंबर पर टिप्पणी के बाद बीजेपी का एक्शन, प्रवक्ता नूपुर शर्मा को किया निलंबित

05/06/2022
सड़क हादसा

बीकानेर हाइवे पर सेना की गाड़ी पलटी, मेजर और कर्नल की मौत

12/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version