• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत में लॉन्च हुआ OnePlus 15R, 7400mAh बैटरी और AI फीचर्स से मचाएगा तहलका!

Desk by Desk
17/12/2025
in Main Slider, Tech/Gadgets
0
धाकड़ फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 15R, 7400mAh बैटरी और AI फीचर्स से मचाएगा तहलका!
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

OnePlus ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 15R लॉन्च कर दिया है. यह फोन दमदार 7,400mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और एडवांस AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ है. कंपनी ने इसे R-सीरीज का अब तक का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन बताया है. डिस्प्ले, कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में OnePlus 15R सीधे प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट करता है. इस फोन की कीमत 50 हजार से भी कम है. चलिए जानते हैं OnePlus 15R के अन्य फीचर्स के बारे में…

OnePlus 15R की कीमत

OnePlus 15R को भारत में प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा गया है. भारत में इसकी शुरुआती कीमत 44,999 रुपये है. इस कीमत में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज मिलता है. इसके अलावा 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 47,999 रुपये है. यह तीन कलर ऑप्शन- चारकोल ब्लैक, मिंट ब्रीज और इलेक्ट्रिक वायलेट में आता है. इसे अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है.

OnePlus 15R: स्पेसिफिकेशन

OnePlus 15R में 6.8 इंच की डिस्प्ले है, इसमें 165 Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसकी ब्राइटनेस 1800 निट्स तक जाती है. इसमें TÜV Rheinland Intelligent Eye Care 5.0 सर्टिफिकेशन भी है. इसके साथ Plus Mind AI फीचर और एक अलग Plus Key दी गई है, जिससे यूजर स्क्रीन पर दिख रहे किसी भी कंटेंट को AI मेमोरी में सेव कर सकता है.
फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस और बेहतर AI प्रोसेसिंग के लिए जाना जाता है. फोन में 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन एंड्रॉयड 16 आधारित Oxygen OS 16 के साथ आता है.

OnePlus 15R: कैमरा

कैमरा के मामले में OnePlus 15R को बड़ा अपग्रेड मिला है. फोन 4K रेजोल्यूशन पर 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है, जो पहले सिर्फ OnePlus के फ्लैगशिप मॉडल्स में मिलता था. फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है. जिसमें 50MP रियर कैमरा मिलता है, इसके साथ OIS का भी सपोर्ट है. इसके अलावा फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो OnePlus 13R के 16MP सेंसर से बड़ा सुधार है. इसमें Ultra Clear Mode, Clear Burst और Clear Night Engine जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं.

OnePlus 15R: बैटरी

OnePlus 15R में 7,400mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो R-सीरीज में पहली बार देखने को मिली है. यह बैटरी 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे फोन बहुत कम समय में चार्ज हो जाता है. बड़ी बैटरी के चलते गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और हेवी यूज के दौरान लंबे बैकअप का दावा किया गया है.

Tags: OnePlus 15R
Previous Post

इतनी सस्ती मिल रही ये धांसू लंबी कार, Dzire और Aura से है टक्कर

Next Post

यूजर्स अब TV पर देख सकेंगे Instagram Reels, कंपनी ने लॉन्च किया नया ऐप

Desk

Desk

Related Posts

Maulana Razavi demanded an investigation from CM Yogi.
Main Slider

वक़्फ बोर्ड में राम मंदिर से भी बड़ा घोटाला, मौलाना रजवी ने सीएम योगी को लिखा पत्र

14/07/2026
Controversial posters of Mulayam Singh and Akhilesh Yadav were put up in Mathura.
Main Slider

 ‘दिल में बाबर, मुंह में राम…’ मथुरा में विवादित पोस्टर पर महा-बवाल, सपा नेताओं में भारी आक्रोश

14/07/2026
Lalu Yadav
Main Slider

लालू यादव को चारा घोटाला मामले में सुप्रीम राहत, जमानत रद्द करने से कोर्ट ने किया इनकार

14/07/2026
Days
Main Slider

वार के अनुसार काम करना होता है शुभ, मिलेगी सफलता

14/07/2026
cardamom
Main Slider

इस दर्द में आराम दे सकती है ये छोटी सी चीज

14/07/2026
Next Post
अब TV पर देख सकेंगे Instagram Reels, कंपनी ने लॉन्च किया नया ऐप

यूजर्स अब TV पर देख सकेंगे Instagram Reels, कंपनी ने लॉन्च किया नया ऐप

यह भी पढ़ें

Gayatri Prajapati

गायत्री प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार

10/09/2022
Monsoon Vacation

अपने बैग में जरूर रखें ये सामान, नहीं होगा सफर खराब

05/10/2025
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ भगोड़ा आरोपित, दो पुलिसकर्मी निलम्बित

26/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version