• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2026 में बढ़ सकती है इन गाड़ियों की कीमत, ये हैं बड़े कारण

Desk by Desk
24/12/2025
in Tech/Gadgets
0
नए साल में बढ़ सकती है इन गाड़ियों की कीमत, ऐलान कर चुकी हैं कंपनियां, ये हैं बड़े कारण
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नए साल की शुरुआत के साथ ही भारतीय कार (Cars) खरीदारों को थोड़ा झटका लग सकता है. कार खरीदने पर अब ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं. इसकी वजह कच्चे माल की बढ़ती कीमतें और रुपये की कमजोरी है, जिसका असर कंपनियां ग्राहकों पर डालने की तैयारी में हैं.
तांबा, एल्युमिनियम और पैलेडियम और रोडियम जैसी कीमती धातुओं की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है. इसके चलते कई कार कंपनियां जनवरी से कीमतों में 3 फीसदी तक बढ़ोतरी कर सकती हैं. जीएसटी दरों में 22 सितंबर से हुई कटौती के बाद पहली बार कीमतें बढ़ेंगी.

कितनी बढ़ेगी कीमत?

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आमतौर पर कंपनियां साल की शुरुआत में कीमतें बढ़ाती हैं और 2026 में भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है. मजबूत बुकिंग और आने वाले महीनों में अच्छी मांग इसकी बड़ी वजह है. हालांकि, बाजार में कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण बढ़ोतरी ज्यादा नहीं हो सकती.

ये रहे बड़े कारण

ETIG के आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर तक के आठ महीनों में प्लैटिनम की औसत कीमत 36 फीसदी और पैलेडियम की कीमत 19 फीसदी बढ़ी है. वहीं तांबे की कीमत 6 फीसदी और एल्युमिनियम की कीमत 3 फीसदी बढ़ी है. कीमती धातुएं ज्यादातर आयात की जाती हैं, इसलिए रुपये के कमजोर होने से लागत और बढ़ गई है. इसके अलावा उद्योग ने जब आखिरी बार उत्पादन लागत का आकलन तब किया था जब डॉलर के मुकाबले रुपया 88 था, जो अब करीब 90 हो गया है.

इन कंपनियों ने की घोषणा

ऑटो और घरेलू उपकरण उद्योग स्टील, एल्युमिनियम और तांबे पर काफी निर्भर है. इसके अलावा, अगले महीने से एनर्जी रेटिंग सिस्टम में बदलाव से उत्पादन लागत और बढ़ेगी. कई ऑटो कंपनियों ने पहले ही कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. JSW MG Motor India ने कहा है कि वह 1 जनवरी से अपने सभी मॉडलों की कीमतें 2 फीसदी तक बढ़ाएगी. BMW Motorrad India ने भी 1 जनवरी से अपनी मोटरसाइकिलों की कीमतें 6 फीसदी तक बढ़ाने की घोषणा की है. लग्जरी कार कंपनी Mercedes-Benz India ने भी 1 जनवरी से अपने सभी मॉडलों की कीमतें 2 फीसदी तक बढ़ाने की घोषणा की है.

टू-व्हीलर भी होंगे महंगे

इसके अलावा इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी Ather Energy ने भी अगले महीने से सभी मॉडलों की कीमतें ₹3,000 तक बढ़ाने की बात कही है. कंपनी ने इसके पीछे कच्चे माल की बढ़ती लागत, विदेशी मुद्रा में उतार-चढ़ाव और इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स की महंगाई को वजह बताया है. आने वाले समय में और कंपनियां भी कीमतें बढ़ा सकती हैं.

Tags: auto Newscar bazar
Previous Post

Jio का सस्ता वाला Recharge Plan, कीमत है सिर्फ 195 रुपए

Next Post

इस कंपनी ने इंडिया में बना दिया रिकॉर्ड, बेच डालीं 2.5 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें

Desk

Desk

Related Posts

Amazon
Tech/Gadgets

शुरू हो गई Amazon की बड़ी Electronics Sale, स्मार्टफोन, TV और लैपटॉप पर मिल रहे बंपर ऑफर

08/03/2026
Google CEO Sundar Pichai met PM Modi
Tech/Gadgets

गूगल CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोलें- भारत आकर अच्छा लगा

18/02/2026
Google Docs
Tech/Gadgets

रीड नहीं, अब सुनिए! Google Docs में आया ऑडियो समरी फीचर

14/02/2026
Apple
Tech/Gadgets

मुंबई वालों को दूसरा तोहफा! अब यहां खुलेगा Apple का नया स्टोर

13/02/2026
whatsapp
Main Slider

WhatsApp पर इस देश में शिकंजा, ब्लॉकिंग की कोशिश से मचा हड़कंप

12/02/2026
Next Post
इस कंपनी ने बेच डालीं 2.5 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें, इंडिया में बना दिया रिकॉर्ड

इस कंपनी ने इंडिया में बना दिया रिकॉर्ड, बेच डालीं 2.5 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें

यह भी पढ़ें

Sunita Kejriwal

सुनीता केजरीवाल को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश

15/06/2024
cm yogi

पाकिस्तान में बजा योगी का डंका, मशहूर अखबार के संपादक ने की तारीफ

08/02/2021
china baught rice from india

30 सालों बाद चीन ने भारत से खरीदे चावल, लद्दाख मामले के बाद पहला मौका

02/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version