• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्लेन क्रैश में सैन्य प्रमुख समेत 8 लोगों की मौत, जानें कहां हुआ हादसा

Writer D by Writer D
24/12/2025
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Libyan military chief among 8 killed in plane crash

Libyan military chief among 8 killed in plane crash

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तुर्किये में विमान हादसे (Plane Crash) में लीबिया के सैन्य प्रमुख (मिलिट्री चीफ) मुहम्मद अली अहमद अल-हद्दाद समेत 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। लीबिया के प्रधानमंत्री अब्दुल-हमीद दबीबे ने तुर्किये में हुए विमान हादसे के बारे में जानकारी दी है। प्राइवेट जेट में लीबिया के मिलिट्री चीफ, चार अन्य अधिकारी और तीन क्रू मेंबर्स थे। क्रैश होने के बाद विमान में सवार सभी लोग मारे गए। लीबियाई अधिकारियों ने बताया कि क्रैश (Plane Crash) का कारण विमान में तकनीकी खराबी थी।

लीबिया के प्रधानमंत्री अब्दुल-हमीद दबीबे ने विमान हादसे (Plane Crash) में देश के सैन्य प्रमुख (मिलिट्री चीफ) मुहम्मद अली अहमद अल-हद्दाद समेत 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है। यह हादसा मंगलवार शाम उस समय हुआ, जब लीबियाई प्रतिनिधिमंडल तुर्किये की राजधानी अंकारा से आधिकारिक दौरे के बाद अपने देश लौट रहा था। प्रधानमंत्री दबीबे ने इस घटना को दुर्घटनापूर्ण और बेहद दुखद बताते हुए कहा कि यह लीबिया के लिए एक बड़ी क्षति है।

हादसे के कारणों की जांच जारी है। इस घटना को लीबिया की सुरक्षा और राजनीति के लिहाज से गंभीर झटका माना जा रहा है। लीबिया के प्रधानमंत्री अब्दुल-हमीद दबीबे इस घटना को लेकर तुर्किये राष्ट्रपति और वहां के अन्य नेताओं और अधिकारियों के संपर्क में हैं। हादसे में मारे गए चार अन्य अधिकारी अल-फितौरी घ्रैबिल, ब्रिगेडियर जनरल महमूद अल-कतावी, चीफ ऑफ स्टाफ के सलाहकार मोहम्मद अल-असावी दियाब और चीफ ऑफ स्टाफ के कार्यालय में सैन्य फोटोग्राफर मोहम्मद उमर अहमद महजूब थे।

उड़ान के 40 मिनट बाद ही टूटा संपर्क

तुर्किये के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने बताया, विमान ने मंगलवार शाम करीब 8:30 बजे अंकारा के एसेनबोगा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। करीब 40 मिनट बाद ही विमान से संपर्क टूट गया था। इसके बाद हादसे (Plane Crash) की जानकारी मिली। लीबियाई मिलिट्री चीफ और चार अन्य लोगों को ले जा रहे फाल्कन-50 श्रेणी के निजी जेट का मलबा अंकारा के पास बरामद कर लिया गया है।

माना जा रहा है कि मौसम खराब होने की वजह से विमान से संपर्क टूट गया था। इससे पहले विमान ने अंकारा के दक्षिण में स्थित हायमाना जिले के पास इमरजेंसी लैंडिंग का सिग्नल भेजा था। इससे पहले की विमान को लैंडिंग का सिग्नल भेजा जाता, उससे संपर्क टूट गया। इसके कुछ मिनटों बाद हायमाना जिले के आसमानों में तेज रोशनी दिखाई दी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आईं।

Tags: international News
Previous Post

नाखूनों की बढ़ जाएगी खूबसूरती, अपनाएं ये उपाय

Next Post

ट्रंप पर रेप का आरोप… जानिए एपस्टीन फाइल्स में और क्या खुलासे हुए?

Writer D

Writer D

Related Posts

If you are fond of eating paan, then make pan-gulakand at home
Main Slider

पान खाने के शौक़ीन हैं तो, घर पर ही बनाए पान-गुलकन्द

07/05/2026
Women should pay special attention during pregnancy
Main Slider

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं रखें खास ध्यान

07/05/2026
shrikhand
Main Slider

खाने के बाद मीठे में खाएं घर का बना श्रीखंड

07/05/2026
If you are a YouTuber then definitely know about copyright, read news
Main Slider

अगर आप यूट्यूबर हैं तो जरूर जाने कॉपीराइट के बारे में

07/05/2026
BJP leader Suvendu Adhikari's PA shot dead
Main Slider

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या

06/05/2026
Next Post
Donald Trump

ट्रंप पर रेप का आरोप... जानिए एपस्टीन फाइल्स में और क्या खुलासे हुए?

यह भी पढ़ें

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 63 जिला जजों के ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

05/11/2020
Jan ki Sarkar Jan ke Dwar

“ जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान

13/02/2026

ड्रोन से किया गया था एयरफोर्स स्टेशन पर हमला, DGP ने की पुष्टि

27/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version