• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मां बिन्ध्यवासिनी के दरबार में 14 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

Desk by Desk
12/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मिर्जापुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बिन्ध्याचल धाम में बिन्ध्य क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां बिन्ध्यवासिनी का 14 मार्च को दर्शन पूजन करेंगे।

उनके आने का प्रोटोकोल मिलने पर जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जुट गया है। महामहिम के आने जाने वाले रास्ते के साथ हैलिपैड आदि की तैयारियां युध्द स्तर शुरू कर दी गयी है।बिन्ध्याचल धाम में मत्था टेकने वाले दूसरे राष्ट्रपति होंगे। इसके पहले शंकर दयाल शर्मा उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति के रूप में विधिवत पूजन कर चुके हैं।

कमिश्नर योगेश्वरराम मिश्र ने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविद मिर्जापुर और सोनभद्र जिले के दौरे पर 14 मार्च आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे मां बिन्ध्यवासिनी देवी के दर्शन पूजन करने के बाद बिन्ध्य पर्वत पर स्थित देवरहवा बाबा आश्रम भी जा सकते हैं। । सोनभद्र जिले के बभनी में आदिवासियों के बीच आयोजित कार्यक्रम में भाग ले कर लौटने के बाद यहां पहुंचेगे। उन्होंने आज जिलाधिकारी प्रवीण कुमार और पुलिस महानिरीक्षक पीयूष श्रीवास्तव सहित पूरे प्रशासनिक अमले के साथ बिन्ध्याचल धाम देवरहवा बाबा आश्रम व हैलिपैड का निरीक्षण कर कार्यो की प्रगति देखा । उन्होंने बताया कि सभी सम्बन्धित विभागों को लगाया गया है। सफाई और सुरक्षा पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़: आईएएस यशवंत कुमार कोरोना का दूसरा टीका लगवाने के बाद हुए पाजिटिव

इस बीच  राष्ट्रपति के आने जाने सडकों की मरम्मत नया निर्माण भी किया जा रहा है। बिन्ध्य कॉरिडोर योजना के चलते बिन्ध्याचल धाम में हो रहे तोड़ फोड़ को सुधारना एक चुनौती है। साथ ही साथ अमृत जल योजना का काम अलग परेशानी खड़ा कर रहा है। इसके बाबजूद पूरे परिसर को चमकाया जा रहा है। मां बिन्ध्यवासिनी देवी के मंदिर में सैकड़ों मजदूर रंग रोगन कर समतलीकरण काम में जुटे हैं। जिला प्रशासन ने बिन्ध्याचल धाम में बाहरी व्यक्तियों के होटल और लाज में आज से 14 मार्च तक रुकने पर प्रतिबंध लगा दिया है। राष्ट्रपति के आने जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग की जा रही है।

उनके यहां पहुचने से चार घंटे पहले आम दर्शनार्थियों के लिए मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दी जायेगी। पूरा मंदिर परिसर खाली रखा जायेगा। आयुक्त योगेश्वरराम मिश्र ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविद के यहां आने का कार्यक्रम आ गया है। उन्होंने बताया कि पहले सोनभद्र जिले के बभनी जायेगें वहां से लौटने के बाद मां बिन्ध्यवासिनी देवी के दर्शन पूजन का कार्यक्रम है। । श्री मिश्र ने बताया कि हमारी तैयारी त्रिकोण पथ और देवरहवा बाबा आश्रम तक की है। बहरहाल राष्ट्रपति के आगमन की सूचना पर स्थानीय लोग उत्साहित हैं। इसी बहाने यहां नव निर्माण होने पर प्रसन्न भी लग रहे हैं।

Tags: court of Maa BindwasiniMaa BindwasiniPresident Ram Kovindमां बिन्ध्वासिनीराष्ट्रपति राम कोविंद
Previous Post

सोनाली फोगाट ने शेयर किया डांस वीडियो, जमकर बिखेरी कातिल अदाएं

Next Post

विकी कौशल ने दिया ‘मजनू भाई’ की पेंटिंग वाला पोज, अनिल कपूर ने दिया मजेदार जवाब

Desk

Desk

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
vicky kaushal

विकी कौशल ने दिया 'मजनू भाई' की पेंटिंग वाला पोज, अनिल कपूर ने दिया मजेदार जवाब

यह भी पढ़ें

Jal se Nal

स्वतंत्रता दिवस पर 9 करोड़ ग्रामीणों को घर-घर नल से जल का तोहफा देगी योगी सरकार

13/08/2023
Life Imprisonment

हत्या मामले में पांच अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा

01/04/2022
VBU addmission

विश्वभारती विश्वविद्यालय ने स्नातक और परास्नातक प्रवेश की मेरिट लिस्ट की जारी

03/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version