• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिंद्रा Thar 3-Door का बदला अंदाज! नए डिजाइन के साथ होगी और भी दमदार

Desk by Desk
26/12/2025
in Tech/Gadgets
0
महिंद्रा Thar 3-Door का बदला अंदाज! Roxx-स्टाइल डिजाइन के साथ होगी और भी दमदार
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महिंद्रा थार (Thar) के नए 3-डोर वेरिएंट को एक बार फिर टेस्टिंग करते हुए देखा गया है और हाल ही में सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें नए थार रॉक्स जैसे डिज़ाइन बदले गए हैं. बता दें, महिंद्रा इस लाइफस्टाइल ऑफ-रोडर के लिए एक और विज़ुअल अपडेट तैयार कर रही है, जो लगभग 3-डोर थार को ब्रांड की डेवलप होती डिज़ाइन को बरकरार रखना है. हालांकि इसका मूल बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म है. चलिए आपको बताते हैं इस कार में आपको क्या कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है.

महिंद्रा थार (Thar)रॉक्स से इंस्पायर अपडेट

नई महिंद्रा थार 3-डोर में थार रॉक्स से मिलते-जुलते डिज़ाइन एलिमेंट्स दिखाई दे रहे हैं. इनमें ज्यादा चौकोर पैटर्न वाली फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड बंपर डिजाइन और हेडलाइट के चारों ओर किए गए बदलाव शामिल हैं. इसका मजबूत और दमदार लुक बरकरार है. लेकिन इसमें नए अलॉय व्हील डिजाइन भी दिखाई दे रहे हैं, जो इसे मौजूदा प्रोडक्शन मॉडल से और अलग बनाते हैं.

कार इंटीरियर लुक

इंटीरियर की डिटेल्स साफ तौर पर दिखाई नहीं दे रही हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ छोटे-मोटे बदलाव किए जा सकते हैं. महिंद्रा अपडेटेड अपहोल्स्ट्री, बेहतर ट्रिम फिनिश और अपडेटेड सॉफ्टवेयर के साथ एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम पेश कर सकती है. सुरक्षा फीचर्स में बड़े पैमाने पर कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद है, जिसमें डुअल एयरबैग, एबीएस और ईएससी सभी वेरिएंट में मौजूद रहेंगे.

इंजन में नहीं होगा बदलाव

वहीं, इस कार के इंजन में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है. मैकेनिकल रूप से, महिंद्रा थार 3-डोर में मौजूदा इंजन विकल्प बरकरार रहने की उम्मीद है. इनमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध हैं. चुनिंदा वेरिएंट में फोर-व्हील ड्राइव की सुविधा भी स्टैंडर्ड रहने की उम्मीद है.

हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखी गई तस्वीरों की संख्या के आधार पर, अपडेटेड महिंद्रा थार 3-डोर के 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है. नए स्टाइल को देखते हुए कीमत में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है. लॉन्च होने के बाद, अपडेटेड मॉडल थार रॉक्स के साथ-साथ मिलता रहेगा.

Tags: Thar
Previous Post

नंबर 1 बनी ये इलेक्ट्रिक कार, 1 लाख लोगों ने किया भरोसा

Next Post

नई Duster पर सस्पेंस खत्म, इस दिन होगी लॉन्च

Desk

Desk

Related Posts

Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
Next Post
नई Duster पर सस्पेंस खत्म, टीजर में बताया कैसा होगा डिजाइन? इस दिन होगी लॉन्च

नई Duster पर सस्पेंस खत्म, इस दिन होगी लॉन्च

यह भी पढ़ें

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से परेशान शिल्पा शेट्टी बोलीं- कल का कोई ठिकाना नहीं….

07/09/2021
murder

होटल के बंद कमरे में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

25/07/2021
crook arrested

20 हजार का इनामी गिरफ्तार, मजदूर की जलाकर की थी हत्या

08/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version