• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहली दफा भाजपा के समारोह में सम्मिलित हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र

योगी सरकार के आग्रह पर सौंपी पं. दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रयुक्त की गईं तमाम वस्तुएं

Writer D by Writer D
27/12/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CS Upadhyay

CS Upadhyay

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भाजपा से एक निश्चित-दूरी बनाए रखने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र एवं प्रख्यात न्यायविद् चन्द्रशेखर पण्डित भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय (CS Upadhyay) आज पार्टी के एक भव्य-आयोजन में अपने अन्य परिजनों के साथ शामिल हुए। उनके साथ उनके परिजन महेन्द्र जोशी,रविन्द्र जोशी व हिमांशु भी थे, जहां मंच पर प्रधानमंत्री मोदी. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह. सीएम योगी व आनन्दीबेन पटेल मौजूद रहे जबकि चन्द्रशेखर (CS Upadhyay) मंच के ठीक सामने हजारों कार्यकतार्ओं के बीच।

मौका था लखनऊ में नवनिर्मित ‘राष्ट्र प्रेरणा-स्थल’ के लोकार्पण का..विशाल ‘राष्ट्र प्रेरणा-स्थल’ में श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं अटलबिहारी वाजपेई की 65 फीट ऊंची प्रतिमाएं स्थापित की गयी हैं। तीनों द्वारा अपने जीवनकाल में प्रयुक्त की गई रोजमर्रा की वस्तुओं को वहाँ अलग-अलग बनाए गए संग्रहालय में रखा गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज संग्रहालय का भी विधिवत उद्घाटन कर उसे राष्ट्र को सौंपा।

उत्तर-प्रदेश सरकार के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी कुछ दिन पहले ही योगी सरकार के आला-अधिकारियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र (CS Upadhyay) से सम्पर्क साधा था और उनसे पण्डित दीनदयाल द्वारा अपने जीवनकाल में प्रयुक्त की गई तमाम वस्तुओं को सरकार को सौंपने का आग्रह किया था, जो उनके परिजनों द्वारा वर्षों से संरक्षित व संरक्षित रखी गईं थीं।

उत्तराखण्ड शासन में प्रमुख-सचिव स्तर के अधिकारी चन्द्रशेखर ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के बर्तन. दो चश्में. खुल्हड़, सूटकेस. पटिया. परिजनों को नेग में दिए गए सिक्के.मेज-कुर्सियां, अलमारी,घड़ी, पेन, उनके पिता व संघ के प्रचारक तथा भारतीय-जनसंघ के सबसे कम आयु के मंत्री रहे प्रोफेसर के.सी.उपाध्याय एडवोकेट को लिखा पत्र योगी सरकार को सौंप दिया।

बताते चलें कि उनके युवा-पिता को आपातकाल में मीसा-बन्दी के दौरान जेल में धीमा-जहर दिया गया था जो अल्पायु में उनकी मृत्यु का कारण बना। इसके अलावा चन्द्रशेखर ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा भारतीय-जनसंघ के नेताओं को लिखे कुछ पत्र उनके कुछ आलेख व पुस्तकें भी योगी-सरकार को सौंपी।

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र एवम् प्रख्यात न्यायविद् चन्द्रशेखर पण्डित भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय (CS Upadhyay) ने कहा कि यह अतीव आनन्द का विषय है कि मेरे जिन बप्पा दादाजी एवं उनकी संस्था का नाम तक लेने से सरकारें और उनके मुलाजिम कांपते थे। आज सरकारें और उमके नौकरशाह उनके भव्य स्मारक बना रहे हैं। जीवनकाल में प्रयुक्त की गई रोजमर्रा की उनकी वस्तुओं को संग्रहालय में रखा जा रहा है।

उनकी आदमकद प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। मेरे परिवार द्वारा वर्षों से संरक्षित व सुरक्षित रखी गईं उनकी अनेक धरोहरों को मैंनै योगी आदित्यनाथसरकार को सौंप दिया है। इससे पहले भी भाऊदेवरस. नाना जी देशमुख,..रज्जू भैय्या..राजेन्द्र गुप्ता दादू..रामप्रकाश गुप्ता दादू व कल्याण सिंह समेत कुछ अन्य लोग भी उनकी निशानियों को हमारे परिवार से ले जाते रहे हैं। उनको देश के विविध-स्थानों पर रखा गया है लेकिन यह पहली बार है कि लखनऊ में नवनिर्मित ‘राष्ट्र प्रेरणा-स्थल’ पर बने संग्रहालय में हमारे परिवार का उल्लेख किया गया है।

ताऊजी पं. राजेश्वर दयाल उपाध्याय का चित्र है। उनका उल्लेख है। मेरे समेत अन्य परिजनों का उल्लेख है। उनके चित्र हैं। मात्र यह सम्मान देने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राजनीतिक-संस्था ने इतने दशक गंवा दिए।

इस सम्मान के लिए नरेंद्र मोदी, .राजनाथ,  आनन्दी बेन, योगी आदित्यनाथ समेत उनके अधिकारियों का बहुत-बहुत साधुवाद एवं आभार।

Tags: CS UpadhyayRashtra Prerna Sthal
Previous Post

भाईजान का रॉयल कार कलेक्शन, Range Rover–Maybach शामिल

Next Post

4224 श्रमिकों को बड़ी राहत, सीएम ने ₹12.89 करोड़ ट्रांसफर किए

Writer D

Writer D

Related Posts

Three people died in a horrific road accident
उत्तर प्रदेश

कानपुर में रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, 3 ने तोड़ा दम

13/07/2026
Transfer
उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 182 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

13/07/2026
Bomb Threat
Main Slider

नोएडा डीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

13/07/2026
CM Yogi did 'Janata Darshan'
Main Slider

अपराधियों के लिए यूपी में जगह नहीं, करें सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री

13/07/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री योगी

11/07/2026
Next Post
CM Dhami transferred Rs 12.89 crore to 4224 workers

4224 श्रमिकों को बड़ी राहत, सीएम ने ₹12.89 करोड़ ट्रांसफर किए

यह भी पढ़ें

Keshav Maurya

जनता की पहुंच सरकार तक, मेरा कार्यालय प्रदेश के हर नागरिक के लिए चौबीसों घंटे खुला

08/06/2026
Murder

शराब के नशे में की सगे भाई की हत्या

12/09/2022
Swami Smaranananda

रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद बृह्मलीन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

27/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version