• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आपदा में बिखरे 48 परिवारों को जिला प्रशासन ने वितरित की 17 लाख की आर्थिक सहायता

Writer D by Writer D
29/12/2025
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Savin Bansal

Savin Bansal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: रायपुर ब्लॉक के आपदा प्रभावित 48 परिवारों को जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal ) ने   ₹17 लाख की आर्थिक सहायता चेक प्रदान किए हैं। जनपद देहरादून के रायपुर ब्लॉक में विगत 15 सितम्बर की रात्रि को हुई अतिवृष्टि एवं बादल फटने की घटना से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने की दिशा में जिला प्रशासन देहरादून द्वारा वेस्ट वॉरियर्स संस्था के सहयोग से एक महत्वपूर्ण पहल की गई।

आज कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal ) द्वारा रायपुर ब्लॉक के चिन्हित 48 बाढ़ प्रभावित परिवारों को कुल ₹17 लाख की आर्थिक सहायता चेक के माध्यम से वितरित की गई। यह सहायता वेस्ट वॉरियर्स संस्था के सहयोग से प्रदान की गई है।

उल्लेखनीय है कि 15 सितम्बर को हुई भीषण आपदा के उपरांत रायपुर ब्लॉक के कई ग्रामीण क्षेत्रों में भारी तबाही देखने को मिली थी। इस आपदा में अनेक परिवारों को गंभीर क्षति पहुँची, कुछ परिवारों ने अपने परिजनों को खोया तथा कई परिवारों के आवास पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। ऐसे ही अत्यंत प्रभावित परिवारों के लिए जिला प्रशासन के समन्वय से वेस्ट वॉरियर्स संस्था द्वारा राहत सहायता उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal ) ने कहा कि सितम्बर माह में आई आपदा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा एसडीआरएफ मानकों के अनुसार पीड़ितों को सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि कुछ सामाजिक संस्थाएं एवं एनजीओ आगे बढ़कर मानवीय मूल्यों के साथ जिला प्रशासन का सहयोग करती हैं और जनमानस की सहायता करती हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री के संकल्प के अनुरूप भविष्य में भी विभिन्न एनजीओ एवं संगठनों के माध्यम से प्रभावित परिवारों को उपलब्ध संसाधनों से सहायता प्रदान की जाती रहेगी।

रायपुर ब्लॉक की कार्लीगढ़, धनौला, फूलेत, सरखेत एवं छमरौली ग्राम पंचायतों के चयनित बाढ़ प्रभावित परिवारों को आज जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय, देहरादून में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा राहत राशि वितरित की गई। संस्था द्वारा ₹15,000 प्रति परिवार की सहायता प्रदान की गई, जिसके अंतर्गत आज कुल 48 परिवारों को चेक वितरित किए गए। यह राहत कार्य जिला प्रशासन, जिला पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों एवं वेस्ट वॉरियर्स संस्था के आपसी समन्वय से तैयार की गई सूची के आधार पर किया गया।
वेस्ट वॉरियर्स संस्था के नवीन कुमार सडाना ने बताया कि यह सहायता दानदाताओं एवं शुभचिंतकों के सहयोग से संभव हो पा रही है तथा जैसे-जैसे अतिरिक्त सहायता राशि प्राप्त होगी, उसे चरणबद्ध रूप से अन्य प्रभावित परिवारों तक भी पहुँचाया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, ओएनजीसी के जीएम नीरज शर्मा, अरुण सिंह, चंदन सुशील, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, वेस्ट वॉरियर्स संस्था की ओर से मयंक शर्मा, नवीन कुमार सडाना, असलम खान, विनोद सोलंकी, पूजा, मुमकिन है डेवलपमेंट फाउंडेशन की निदेशिका प्रगति सडाना सहित अन्य सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Savin Bansal
Previous Post

Year Ender: सीएम का विजन हुआ साकार, उप्र बना देश में सर्वाधिक पर्यटकों के आगमन वाला राज्य

Next Post

योगी सरकार की नई आबकारी नीति से निवेश, रोजगार और राजस्व में वृद्धि ने पकड़ी रफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

आज GST परिषद की महाबैठक, CM नायब सिंह सैनी भी होंगे शामिल

08/10/2026
Main Slider

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

07/10/2026
उत्तराखंड

संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

07/10/2026
उत्तराखंड

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखंड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक, ग्लोबल मार्केट तक पहुंचेगा दूध

07/10/2026
हरयाणा

सिंगापुर में उद्योगपतियों संग CM सैनी की बैठक, हरियाणा के विकास और निवेश पर चर्चा

07/10/2026
Next Post
Excise Policy

योगी सरकार की नई आबकारी नीति से निवेश, रोजगार और राजस्व में वृद्धि ने पकड़ी रफ्तार

यह भी पढ़ें

breastfeeding

स्तनपान कराने वाली मांएं जरूर करें इसका सेवन

10/07/2025
WHO chief Dr Tedros Ghebreyesus

Corona की तीसरी लहर शुरू, WHO की चेतावनी- अब वैक्सीन से नहीं रुकेगा ये वैरिएंट

16/07/2021
mumbai indians team

मुंबई और बैंगलोर की निगाह प्लेऑफ में जगह पक्की करने पर

28/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version