• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज आखिरी तारीख, ऐसे चेक करें Aadhaar-PAN लिंक का स्टेटस

Desk by Desk
31/12/2025
in Tech/Gadgets
0
कल आखिरी तारीख, अभी चेक करें Aadhaar-PAN लिंक है या नहीं
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

साल 2025 खत्म होने वाला है और Aadhaar-PAN लिंक की अंतिम तारीख अब बस एक दिन दूर है. सरकार ने साफ कर दिया है कि 31 दिसंबर 2025 तक आधार और पैन कार्ड लिंक करना अनिवार्य है. अगर यह काम समय पर नहीं किया गया, तो 1 जनवरी 2026 से आपका पैन निष्क्रिय हो सकता है. इसका सीधा असर इनकम टैक्स रिटर्न, बैंकिंग और बड़े वित्तीय लेनदेन पर पड़ेगा. ऐसे में अभी अपना आधार-पैन लिंक स्टेटस जरूर चेक कर लें. यहां हम आपको आसान तरीका बता रहे हैं.

Aadhaar-PAN लिंकिंग क्यों है अनिवार्य

आयकर अधिनियम की धारा 139AA के तहत केंद्र सरकार ने Aadhaar-PAN लिंकिंग को अनिवार्य बनाया है. जिन लोगों का आधार और पैन लिंक नहीं होगा, उनका पैन 1 जनवरी 2026 से निष्क्रिय माना जाएगा. इसका मतलब यह है कि आप इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं कर पाएंगे और न ही बैंक अकाउंट खोलने या हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन जैसे काम कर सकेंगे. सरकार ने साफ कहा है कि यह नियम सभी पैन धारकों पर लागू होता है, इसलिए किसी भी तरह की ढील की उम्मीद न करें.

वेबसाइट से कैसे चेक करें आधार-पैन लिंक स्टेटस

आधार-पैन लिंक स्टेटस चेक करने का सबसे आसान तरीका इनकम ई-फाइलिंग पोर्टल है. इसके लिए लॉगिन करना भी जरूरी नहीं है. वेबसाइट पर जाकर क्विक लिंक्स में मौजूद लिंक आधार स्टेटस विकल्प चुनें और अपना पैन और आधार नंबर डालें. सबमिट करते ही स्क्रीन पर स्टेटस दिख जाएगा. अगर आपने हाल ही में लिंकिंग की है, तो लॉगिन करके डेशबोर्ड या माय प्रोफाइल सेक्शन से भी कन्फर्म कर सकते हैं.

SMS और मोबाइल से स्टेटस चेक करने का तरीका

जिन लोगों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, उनके लिए SMS का विकल्प दिया गया है. UIDPAN लिखकर उसके बाद 12 अंकों का Aadhaar नंबर और 10 अंकों का पैन नंबर टाइप करें. यह मैसेज 567678 या 56161 पर भेज दें. कुछ समय बाद लिंकिंग से जुड़ा अपडेट मिल जाता है. अलग से कोई मोबाइल ऐप मौजूद नहीं है, लेकिन ई-फाइलिंग वेबसाइट मोबाइल पर पूरी तरह आसानी से काम करती है.

अगर Aadhaar-PAN लिंक नहीं है तो क्या करें

अगर स्टेटस में Aadhaar-PAN not linked दिख रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन देरी भी न करें. e-filing पोर्टल पर जाकर PAN और Aadhaar डिटेल डालकर OTP के जरिए लिंकिंग शुरू की जा सकती है. अगर नाम या जन्मतिथि में गड़बड़ी के कारण लिंकिंग फेल होती है, तो पहले Aadhaar या PAN में सुधार कराना होगा. 31 दिसंबर 2025 के बाद लिंकिंग करने पर PAN दोबारा एक्टिव तो हो जाएगा, लेकिन इसके लिए 1,000 रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा और प्रोसेस में 7 से 30 दिन तक लग सकते हैं.

Tags: Aadhaar PAN
Previous Post

Poco M8 5G की इंडिया में होने वाली है एंट्री, 50MP कैमरा के साथ मचाएगा धमाल!

Next Post

तेज धूप में भी आएंगी क्लियर फोटो… इस स्मार्टफोन में होगा बड़ा कैमरा अपग्रेड

Desk

Desk

Related Posts

ISRO successfully launches EOS-05 satellite.
Tech/Gadgets

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

04/09/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
Next Post
Samsung Galaxy S26 Ultra में होगा बड़ा कैमरा अपग्रेड, तेज धूप में भी आएंगी क्लियर फोटो

तेज धूप में भी आएंगी क्लियर फोटो... इस स्मार्टफोन में होगा बड़ा कैमरा अपग्रेड

यह भी पढ़ें

riya -gaurav aarya

सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती के साथ क्यों आ रहा है इस शख्स का नाम

29/08/2020
बाबूलाल मरांडी Babulal Marandi

नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री के पद से अविलंब इस्तीफा दें हेमंत :  बाबूलाल

20/12/2020
Parineeti Chopra

सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए परिणीति चोपड़ा ने लगाई गुहार

14/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version