• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेज धूप में भी आएंगी क्लियर फोटो… इस स्मार्टफोन में होगा बड़ा कैमरा अपग्रेड

Desk by Desk
31/12/2025
in Tech/Gadgets
0
Samsung Galaxy S26 Ultra में होगा बड़ा कैमरा अपग्रेड, तेज धूप में भी आएंगी क्लियर फोटो
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Samsung अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra के साथ कैमरा एक्सपीरियंस को एक नए स्तर पर ले जाने की तैयारी में है. टिप्स्टर के दावों के मुताबिक, इस फोन में नए कोटिंग वाले लेंस और रिड्यूस्ड ग्लेयर जैसी बड़ी कैमरा सुधार देखने को मिल सकते हैं. Galaxy S26 सीरीज के फरवरी 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है. अगर ये जानकारियां सही साबित होती हैं, तो यह फोन फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए खास हो सकता है.

Galaxy S26 Ultra के कैमरा में क्या होगा नया?

चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर टिप्स्टर Ice Universe ने दावा किया है कि Samsung Galaxy S26 Ultra के कैमरा हार्डवेयर में कई अहम सुधार किए जाएंगे. रिपोर्ट के अनुसार, फोन में नए कोटिंग वाले लेंस दिए जा सकते हैं, जिससे ग्लेयर की समस्या कम होगी. इसका फायदा यह होगा कि तेज धूप या सीधे लाइट सोर्स की तरफ फोटो लेते समय इमेज क्वालिटी बेहतर रहेगी.

तेज रोशनी में फोटो क्वालिटी होगी बेहतर

अक्सर स्मार्टफोन कैमरा तेज रोशनी में फोटो लेते समय लाइट स्कैटरिंग की समस्या से जूझते हैं, जिससे तस्वीरें धुंधली या खराब हो जाती हैं. Galaxy S26 Ultra में बताए जा रहे नए लेंस और कोटिंग इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकते हैं. अगर यह तकनीक सही तरह से काम करती है, तो डायरेक्ट सनलाइट में भी फोटो ज्यादा शार्प और बैलेंस्ड नजर आएंगी.

स्किन टोन और कलर एक्यूरेसी पर भी फोकस

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि सैमसंग ने पिछले Galaxy S सीरीज फोन में देखी गई स्किन टोन से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने पर काम किया है. कुछ यूजर्स का कहना था कि पुराने मॉडल्स में स्किन कलर नैचुरल तरीके से कैप्चर नहीं होता था. हालांकि कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, इसलिए इन दावों को फिलहाल लीक के तौर पर ही देखा जा रहा है.

Galaxy S26 Ultra के संभावित फीचर्स

Samsung Galaxy S26 Ultra में पिछले मॉडल जैसी क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है. इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड, 12 मेगापिक्सल 3x टेलीफोटो और 50 मेगापिक्सल 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है. फोन में 2nm प्रोसेस पर बना Exynos 2600 चिपसेट मिलने की संभावना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग लागत के चलते Galaxy S26 सीरीज की कीमत पहले से ज्यादा हो सकती है.

Tags: Galaxy S26 Ultra
Previous Post

आज आखिरी तारीख, ऐसे चेक करें Aadhaar-PAN लिंक का स्टेटस

Next Post

WhatsApp का 2026 धमाका, वीडियो कॉल में फायरवर्क्स, नए स्टिकर और स्टेटस में बड़ा बदलाव

Desk

Desk

Related Posts

Know about some special techniques of calculator, will work
Main Slider

जानिए कैलकुलेटर की कुछ खास तकनीक के बारे में, आएगा काम

07/05/2026
If you are a YouTuber then definitely know about copyright, read news
Main Slider

अगर आप यूट्यूबर हैं तो जरूर जाने कॉपीराइट के बारे में

07/05/2026
Emergency Severe Alert
Main Slider

फोन पर बजा इमरजेंसी अलर्ट? घबराएं नहीं, सरकार का है टेस्ट मैसेज

02/05/2026
WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का बड़ा एक्शन, 9400 से ज्यादा अकाउंट्स बैन; कंबोडिया से जुड़े तार

29/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
Next Post
WhatsApp का New Year 2026 धमाका, वीडियो कॉल में आतिशबाजी, नए स्टिकर और स्टेटस में बड़ा बदलाव

WhatsApp का 2026 धमाका, वीडियो कॉल में फायरवर्क्स, नए स्टिकर और स्टेटस में बड़ा बदलाव

यह भी पढ़ें

वाराणसी में 131 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए, आंकड़ा 9,317 पहुंचा

08/09/2020
Sanyukta Bhatia

संयुक्ता भाटिया की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन

02/09/2022
anushka sharma

प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करने के बाद स्विमसूट पहने पूल में एंजॉय कर रहीं अनुष्का शर्मा

21/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version