• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भीषण शीतलहर में कोई भी फुटपाथ पर न सोए : मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
07/01/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi inspected two night shelters.

CM Yogi inspected two night shelters.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को गोरखपुर महानगर में दो अस्थायी रैन बसेरों (बरगदवा व राप्तीनगर) का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की पड़ताल की। इस अवसर पर उन्होंने रैन बसेरे में ठहरे लोगों और रैन बसेरों के बाहर जरूरतमंदों में कंबल व भोजन का भी वितरण किया। निरीक्षण और कंबल वितरण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में जिला प्रशासन और नगर निगम, नगर निकाय-स्थानीय निकायों के प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी व्यक्ति खुले में, फुटपाथ या पटरियों पर न सोए। उसे रैन बसेरों में उचित व्यवस्था के साथ रहने का सम्मानजनक ठौर दिया जाए। उन्होंने बताया कि जनता को भीषण शीतलहर से बचाने के लिए सभी जिलों में जिला प्रशासन को पर्याप्त धनराशि दी गई है।

बुधवार को गोरखपुर दौरे पर आए सीएम योगी (CM Yogi) ने बरगदवा और राप्तीनगर स्थित अस्थायी रैन बसेरे का निरीक्षण किया। उन्होंने रैन बसेरों में ठहरे लोगों से उनका हालचाल जाना और बातचीत की। मुख्यमंत्री ने सभी से रैन बसेरे में मिल रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। सबने रैन बसेरे में उपलब्ध व्यवस्थाओं को लेकर संतोषजनक जवाब दिया और भीषण शीतलहर में अच्छी सुविधा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया। दोनों रैन बसेरों में और यहां के बाहर मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से जरूरतमंदों में कंबल व भोजन का वितरण कर उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनकी सेवा व सहूलियत के लिए संकल्पित भाव से कार्य कर रही है।

भीषण शीतलहर से बचाव के लिए पूरे प्रदेश में व्यापक इंतजाम : सीएम योगी (CM Yogi) 

रैन बसेरों का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि वर्तमान समय में भीषण शीतलहर का प्रकोप है। लोगों को इससे बचाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सभी जिला प्रशासन को युद्ध स्तर पर कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। हर जिले में व्यापक पैमाने पर रन रैन बसेरों का संचालन करने, जरूरतमंदों में कंबल व ऊनी वस्त्रो का वितरण करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त संख्या में अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने बताया कि गोरखपुर महानगर में 19 रैन बसेरे संचालित हो रहे हैं, जिनमें एक हजार जरूरतमंद या फुटपाथ-पटरियों पर सोने को मजबूर लोगों के रहने के लिए अस्थायी तौर पर व्यवस्था की गई है। सभी रैन बसेरे सुरक्षित हैं और व्यवस्थित तरीके से संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोरखपुर की तरह ही प्रदेश के सभी महानगरों सभी जनपदों में व्यापक पैमाने पर रैन बसेरे संचालित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन और नगर निकाय-स्थानीय निकाय प्रशासनों को हिदायत दी गई है कि जिसके पास अपना स्वयं रहने का ठिकाना नहीं है, वे लोग फुटपाथ पर गुजारा न करें बल्कि उन्हें रैन बसेरों में लाकर उचित व्यवस्था दी जाए। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में जिला प्रशासन और नगर निकाय प्रशासन की तरफ से ये कार्य किए जा रहे हैं।

स्वयंसेवी संगठन और धर्मार्थ संस्थाएं भी आगे आएं

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने स्वयंसेवी संगठनों और धर्मार्थ संस्थाओं से भी अपील की है कि वे भीषण शीतलहर में लोगों की सहायता के लिए आगे आएं। उन्होंने संस्थाओं से जरूरतमंदों में कंबल और ऊनी वस्त्रों के वितरण का आह्वान करते हुए कहा कि यह पुण्य और धर्मार्थ का कार्य है। रैन बसेरों के निरीक्षण और कंबल वितरण के दौरान महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, भाजपा के महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, स्थानीय पार्षद आदि उपस्थित रहे।

एक माह में तीसरी बार रैन बसेरों का जायजा लेने फील्ड में उतरे सीएम योगी

जनता की सेवा और जरूरतमंदों की सुविधा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की शीर्ष प्राथमिकता है, इसे उन्होंने हमेशा सिद्ध किया है। जनसेवा के अभियान को गति देते हुए सीएम योगी बुधवार को एक माह के भीतर तीसरी बार गोरखपुर में फील्ड में उतरे। बुधवार को दो रैन बसेरों का निरीक्षण और जरूरतमंदों में कंबल वितरित करने से पूर्व 28 दिसंबर तथा 10 दिसंबर को भी उन्होंने रैन बसेरों का जायजा लेकर कंबल वितरण किया था। बुधवार को सीएम योगी राप्तीनगर व मोहरीपुर स्थित रैन बसेरों में पहुंचे थे। जबकि 28 दिसंबर को उन्होंने टीपीनगर, धर्मशाला बाजार तथा 10 दिसंबर को रेलवे स्टेशन के सामने और झूलेलाल मंदिर के पीछे स्थित रैन बसेरों का निरीक्षण किया था।

Tags: cm yogi
Previous Post

माल्टा मिशन से पर्वतीय किसानों की बदलेगी आर्थिकी: धामी

Next Post

हरबंस कपूर की कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देती रहेगी: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
UP Police SI Exam
Main Slider

यूपी पुलिस भर्ती का अगला चरण शुरू, PET के लिए एडमिट कार्ड जारी

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Consensus reached on Yamuna water dispute
राजनीति

पानी के मुद्दे पर हरियाणा-राजस्थान में बनी सहमति

23/06/2026
Next Post
CM Dhami pays tribute to Harbans Kapoor

हरबंस कपूर की कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देती रहेगी: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Samsung

Samsung के 5G स्मार्टफोन्स ने मार्केट में की एंट्री, मात्र इतने रुपए से शुरू होती है कीमत

16/01/2023
UPI services suddenly stopped working

PhonePe, Gpay, Amazon Pay या Paytm का करते है इस्तेमाल, जानें कितनी है डेली लिमिट

25/12/2022
19 Naxalites arrested

अबूझमाड़ मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, बड़ी मात्रा में हथियार व नक्सल सामग्री बरामद

03/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version