• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ : पत्नी के रूठकर मायके जाने से क्षुब्ध पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली

Writer D by Writer D
25/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
suicide

suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कैंट में झगड़ा होने पर पत्नी के नाराज होकर मायके जाने से क्षुब्ध पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं, अलीगंज थाना क्षेत्र के त्रिवेणी नगर में रहने वाले मेडिकल स्टोर संचालक ने डिप्रेशन के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। जबकि जानकीपुरम में शराब पीकर घर लौटे कैटरर्स ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

कैंट के नीलमथा का रहने वाला आकाश कुमार (24) प्लंबर था। वह पत्नी रंजना व एक माह की दुधमुंही बच्ची संग रहता था। मंगलवार को किसी बात को लेकर आकाश का पत्नी से विवाद हो गया। इससे नाराज होकर वह बच्ची को लेकर मायके चली गई। इससे क्षुब्ध आकाश ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

अलीगंज इंस्पेक्टर पन्नेलाल यादव ने बताया कि त्रिवेणी नगर तृतीय के विज्ञान विहार निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि उनके छोटे भाई सुनील कुमार सिंह (44) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। अनिल ने बताया कि सुनील मेडिकल स्टोर चलाते थे और काफी समय से डिप्रेशन में थे।

दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, साढ़े नौ लाख रुपए कीमत का गांजा बरामद

इंस्पेक्टर जानकीपुरम बृजेश सिंह ने बताया कि मूल रूप से सीतापुर के कमलापुर निवासी अरुण पांडेय उर्फ बबलू (40) अपने भाई नीरज पांडेय के साथ जानकीपुरम विस्तार छह में रहकर कैटरिंग का काम करते थे। मंगलवार देर रात अरुण का भतीजा शिवम भोजन करने के लिए उन्हें बुलाने गया तो कमरा अंदर से बंद था।

उसने खिड़की से झांका तो रोशनदान में गमछे से बंधे फंदे पर अरुण की लाश लटकी देख दंग रह गया। शिवम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवम ने बताया कि मंगलवार देर शाम उसके चाचा अरुण शराब के नशे में घर आए और अपने कमरे में चले गए थे। अरुण के खुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Tags: Lucknow News
Previous Post

अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर सास-बहू की मौत, चालक मौके से फरार

Next Post

तेंदुए ने किया मासूम पर हमला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

Somvati Amavasya
Main Slider

सोमवती अमावस्या के दिन बनेगा दुर्लभ संयोग, जानिए महत्व और उपाय

07/06/2026
Gulab Sharbat
Main Slider

रिश्तों में मिठास घोल देगा यह ड्रिंक, चारों ओर से हो जाएगी तारीफों की बौछार

07/06/2026
black forehead
Main Slider

माथे के कालेपन को दूर कर देंगे ये नुस्खे, मिलेगा जबरदस्त निखार

07/06/2026
Sunset
Main Slider

इन जगहों पर दिखता हैं सनसेट का बेहतरीन नजारा

07/06/2026
Facial
Main Slider

लंबे समय तक रहेगा फेशियल का असर, बस इन गलतियों से बचे

07/06/2026
Next Post
Leopard

तेंदुए ने किया मासूम पर हमला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

यह भी पढ़ें

Petrol and diesel price

पांच दिन के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी ब्रेक, जानें अपने शहर के रेट

25/11/2020
AK Sharma

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री के सख्त तेवरों का विपक्ष भी हुआ मुरीद

11/08/2025
yogi adityanath

सीएम योगी का निर्देश- अधिवक्‍ताओं के अवशेष बकाए का भुगतान जल्द किया जाए

13/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version