• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वैच्छिक रक्तदान कर जीवन बचाने का लें संकल्प: डॉ कजली गुप्ता

देश भर में बनेगा फार्मेसी स्टूडेंट नेटवर्क (PSN)- सुनील यादव

Writer D by Writer D
09/01/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Take a pledge to save lives by donating blood: Dr. Kajli Gupta

Take a pledge to save lives by donating blood: Dr. Kajli Gupta

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: रक्त का कोई विकल्प नहीं है, स्वैच्छिक रक्तदान (Blood Donation) के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए, विशेष तौर पर स्वास्थ्य कर्मियों को आम जनता के बीच फैली हुई मिथ को तोड़ना आवश्यक है, रक्तदान (Blood Donation) से कोई कमजोरी नहीं होती बल्कि व्यक्ति स्वस्थ हो जाता है, आज सिविल चिकित्सालय में फार्मासिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष, चीफ फार्मेसिस्ट सुनील यादव के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में चिकित्सालय की निदेशक डॉक्टर कजली गुप्ता ने रक्तदान जागरूकता का आवाहन किया ।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ देवेश चंद्र पांडे, चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस आर सिंह ने कहा कि रक्तदान (Blood Donation) बहुत पुनीत कार्य है इससे एक व्यक्ति तीन लोगों की जान बचा सकता है ।

फार्मेसिस्ट अधिकार दिवस के अवसर पर यूथ फार्मेसिस्ट फेडरेशन के सदस्यों ने चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया ।
स्थापना दिवस के अवसर पर आज पूरे देश में फार्मेसी स्टूडेंट नेटवर्क (पी एस एन)बनाए जाने की घोषणा भी की गई जिसमें उत्तर प्रदेश के फार्मेसी छात्रों का नेटवर्क डेवलप किया जाएगा । स्थापना दिवस का कार्यक्रम एक निजी होटल में आयोजित किया गया । सुनील यादव ने सभी फार्मासिस्टों को अपडेट रहने की सलाह दी और कहा कि ए डी आर, साइड इफेक्ट, डोज, प्रयोग, इंटरेक्शन की जानकारी आप सभी को होनी चाहिए जिससे जनता का फायदा हो सके ।

अर्बन आरोग्य मंदिर में फार्मेसिस्ट की नियुक्ति, रोजगार का सृजन सहित 14 सूत्रीय अनुरोध के साथ मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए युवा फार्मेसिस्टो ने आज यूथ फार्मेसिस्ट फेडरेशन के स्थापना दिवस को ” फार्मेसिस्ट अधिकार दिवस ” के रूप में प्रदेश भर में मनाया। जनता के हित में फार्मेसिस्ट अधिकारों के सशक्तिकरण पर चर्चा हुई ।

आज फेडरेशन की केंद्रीय समिति के अध्यक्ष सुनील यादव का जन्मदिन भी प्रदेश भर में मनाया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुनील यादव ने कहा कि फार्मासिस्ट दवाओं के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, पुरानी बीमारियों के प्रबंधन में मदद करते हैं और रोगियों को निर्धारित उपचार, औषधि लेने का तरीके आदि के पालन के  महत्व के बारे में शिक्षित करते हैं। कम्युनिटी फार्मेसिस्ट , हॉस्पिटल फार्मेसिस्ट जहां

मरीजों के उपचार में प्रमुख भूमिका निभाते हैं वहीं क्लिनिकल फार्मेसिस्ट फार्माकोविजिलेंस, दवाओं के प्रभाव दुष्प्रभाव ए डी आर आदि पर कार्य करते हैं, फार्मेसिस्ट की योग्यता के अनुसार उनके अधिकारों के सशक्तिकरण और जनहित में प्रयोग किए जाने की जरूरत है । फार्मेसिस्ट की पहुँच और विशेषज्ञता सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, रोग निवारण अभियानों का समर्थन करने और जेनेरिक दवाओं की सिफारिश के माध्यम से रोगियों के लिए लागत प्रभावी समाधान प्रदान करने में अत्यंत महत्वपूर्ण है ।

यूथ फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष आदेश कृष्ण, महासचिव देवेंद्र कुमार के अनुसार देश में 42000से अधिक फार्मेसिस्ट शिक्षण संस्थान हैं, जहां प्रतिवर्ष लाखों फार्मेसिस्ट डिप्लोमा, बैचलर, मास्टर, पी एच डी, डॉक्टर ऑफ फार्मेसी के रूप में प्रशिक्षित हो रहे हैं ।
लखनऊ में सैंकड़ों की संख्या में जुटे फार्मासिस्टों ने सबसे पहले उत्तर प्रदेश फार्मासिस्ट फडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव के जन्मदिन पर जनसेवा का संकल्प लिया। इस अवसर पर फार्मेसिस्ट फेडरेशन के संरक्षक के के सचान, उपाध्यक्ष सुभाष श्रीवास्तव, शिव करन, रिटायर विंग के अध्यक्ष जय सिंह सचान, संगठन मंत्री आर पी सिंह, यूथ विंग के संरक्षक उपेंद्र यादव, अध्यक्ष आदेश, महासचिव देवेंद्र, अजीत, अवधेश , उपाध्यक्ष अनूप आनंद, प्रवीण यादव, शालिनी, अनुराधा, डीपीए के पूर्व कोषाध्यक्ष रजत यादव, अनूप आनंद, सीतापुर के अध्यक्ष रणजीत के नेतृत्व में सीतापुर टीम, रहमान, रविन्द्र, बाराबंकी अध्यक्ष रमेश वर्मा आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया ।
यूथ फार्मेसिस्ट फेडरेशन की तरफ से प्रदेश के सभी फार्मासिस्ट कालेजों में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सभी जनपदों में अलग अलग कार्यक्रम किए गए, कई जनपदों में रैली, सेमिनार भी आयोजित किए गए ।

फार्मासिस्टों के अधिकारों का हो रहा हनन

इस अवसर पर फार्मासिस्ट फेडरेशन के संरक्षक के के सचान ने बताया कि सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर) के पदों की संकल्पना करते समय नेशनल हेल्थ पॉलिसी में फार्मेसिस्टो को भी वैलनेस सेंटर पर तैनात किए जाने की बात नीतिगत रूप से डॉक्यूमेंट में लाई गई थी, लेकिन उसे लागू नहीं किया गया ।

दवा वितरण के लिए फार्मासिस्ट जरूरी*

दवाओं का भंडारण, वितरण जहां पर भी हो रहा हो,वहां पर फार्मासिस्ट जरूर होना चाहिए। साथ ही उनका मानदेय तय होना चाहिए। मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश के अन्दर करीब दो लाख पचास हजार से अधिक राजिस्टर्ड फार्मासिस्ट हैं। जिनका जनहित में उपयोग हो सकता है,इनका उपयोग होने से आम लोगों को सही दवा मिल सकेगी और वह गलत दवाओं के प्रयोग से बचेंगे।

एक मंच पर आये फार्मासिस्ट

आज अधिकार दिवस के अवसर पर फार्मासिस्ट फडरेशन के बैनर तले सभी विधाओं के फार्मासिस्ट जुटे। जिसमें होम्योपैथी,आयुर्वेद तथा वेटरनरी फार्मासिस्ट प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Tags: blood donationLucknow News
Previous Post

आपदा प्रबंधन में सभी विभाग मिलजर सहयोग करें – सीएम

Next Post

संघर्षों के बीच भी शिक्षा की लौ जलाए बेटियां, DM सविन बने सहारा

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
Savin Bansal

संघर्षों के बीच भी शिक्षा की लौ जलाए बेटियां, DM सविन बने सहारा

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

तीर्थराज प्रयागराज महाकुंभ में होगा कलयुग का सबसे बड़ा महायज्ञ

05/01/2025
boiling oil

दुकान के आगे ठेला लगाने पर खौलते तेल की कढ़ाई में फेंका, आरोपी फरार

20/05/2021
Pankhuri Tripathi

फीस माफ होने के साथ शुरू हो गई पंखुड़ी की पढ़ाई

07/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version