• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राबड़ी आवास पहुंचे तेज प्रताप, पूरे परिवार को दिया दही-चूड़ा भोज का न्योता

Writer D by Writer D
14/01/2026
in बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Tej Pratap invited the entire family for a dahi-chura feast.

Tej Pratap invited the entire family for a dahi-chura feast.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार की राजनीति में मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा भोज एक अहम मुद्दा रहा है, जहां सभी दल के नेता एकजुट होते हैं। इस बीच, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और जेजेडी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव (Tej Pratap) ने बुधवार को दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया है। जिसके लिए उन्होंने पिता लालू, मां राबड़ी देवी और भाई तेजस्वी यादव समेत अन्य दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है।

जेजेडी प्रमुख तेज प्रताप यादव (Tej Pratap) ने एक्स पर परिवार के सदस्यों से मुलाकात और उन्हें आमंत्रण पत्र देने की फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा, “आज अपने पिताजी आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी, माता जी आदरणीय श्रीमती राबड़ी देवी जी से 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचकर मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने छोटे भाई और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी से भी भेंट मुलाकात कर कल 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले “ऐतिहासिक दही -चूड़ा भोज” कार्यक्रम हेतु निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया। साथ ही आज अपनी प्यारी भतीजी कात्यायनी को गोद में खिलाने का अद्भुत पल भी प्राप्त हुआ।”

तेज प्रताप (Tej Pratap) ने समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी, विधान सभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार, वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री अशोक चौधरी, कृषि विभाग मंत्री रामकृपाल यादव, पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री  रमा निषाद, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन, उद्योग एवं पथ निर्माण विभाग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति नाथ पारस को भी दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है।

JJD के नेशनल प्रेसिडेंट तेज प्रताप यादव के दही चूड़ा कार्यक्रम के न्योते पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, “सनातन धर्म और हिंदू धर्म सिखाते हैं कि त्योहार भाईचारे का संदेश देते हैं। राजनीति में भी, अच्छी परंपराओं के तहत, हम आपसी तालमेल बनाए रखते हैं। राजनीति पर्सनल दुश्मनी का मामला नहीं होना चाहिए।”

Tags: tej pratap
Previous Post

ASP अनुज चौधरी पर FIR दर्ज, जानें क्या है आरोप

Next Post

आम लोगों को राहत, लगातार चौथे महीने काबू में महंगाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Ashish Chauhan planted trees
उत्तराखंड

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने किया वृक्षारोपण, कहा- पौधारोपण को बनाएं जन-आंदोलन

16/07/2026
DRM Dayanand met CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री करेंगे सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Jagannath Rath Yatra
Main Slider

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

16/07/2026
Silkyara Tunnel Accident
उत्तराखंड

सिल्क्यारा टनल में फिर हुआ बड़ा हादसा, एक श्रमिक की मौत

16/07/2026
Next Post
Inflation

आम लोगों को राहत, लगातार चौथे महीने काबू में महंगाई

यह भी पढ़ें

Mahakumbh

महाकुंभ 2025 को स्वच्छ कुंभ बनाएगी योगी सरकार

16/10/2024

भुट्टा भूनते समय फूस के घर में लगी आग, 6 मासूम बच्चे जिंदा जल गए

30/03/2021
Lakha Sidhana

लाल किला हिंसा: आरोपी लक्खा सिधाना पर एक लाख का इनाम घोषित

15/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version