• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आम लोगों को राहत, लगातार चौथे महीने काबू में महंगाई

Writer D by Writer D
14/01/2026
in Business, Main Slider
0
Inflation

Inflation

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत में महंगाई (Inflation) के मोर्चे पर एक बार फिर राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार की ओर से बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत की थोक मूल्य महंगाई (WPI) दिसंबर में बढ़कर 0.83% हो गई। इससे पहले नवंबर में यह 0.32% कम रही थी। सरकार ने बताया कि दिसंबर 2025 में महंगाई के सकारात्मक होने की मुख्य वजह अन्य मैन्युफैक्चरिंग उत्पादों, खनिजों, मशीनरी और उपकरणों के निर्माण, खाद्य उत्पादों और टेक्सटाइल कीमतों में बढ़ोतरी रही।

खाद्य महंगाई (Inflation) दिसंबर में 0.00% पर स्थिर रही। नवंबर में इसमें 2.60% की गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि, रॉयटर्स की ओर से किए गए अर्थशास्त्रियों के सर्वे में दिसंबर में थोक महंगाई 0.30% रहने का अनुमान लगाया गया था। इससे पहले, रिटेल महंगाई दिसंबर 2025 में बढ़कर 1.3% हो गई, जो नवंबर में 0.7% थी। यह बढ़ोतरी खाद्य वस्तुओं में गिरावट कम होने और अन्य सामानों की कीमतों में दबाव बढ़ने के कारण हुई। हालांकि, इसके बावजूद चालू वित्त वर्ष में यह लगातार चौथा महीना रहा जब महंगाई रिजर्व बैंक के 4% के लक्ष्य से नीचे बनी रही।

प्राथमिक वस्तुओं की महंगाई नवंबर में -2.93% थी, जो दिसंबर में बढ़कर 0.21% हो गई। वहीं, ईंधन और बिजली की महंगाई दिसंबर में भी नकारात्मक बनी रही और -2.31% रही, जो नवंबर के -2.27% के करीब ही है। निर्मित वस्तुओं की महंगाई दिसंबर में बढ़कर 1.82% हो गई, जो नवंबर में 1.33% थी। दिसंबर महीने में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) में महीने-दर-महीने आधार पर 0.71% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

महंगाई पर RBI का रुख

इससे पहले, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने कहा था कि केंद्रीय बैंक को अब चालू वित्त वर्ष में औसत महंगाई 2.0% रहने की उम्मीद है। यह उसके पहले के अनुमान 2.6% से काफी कम है। RBI ने पूरे वित्त वर्ष के दौरान महंगाई के अनुमान को धीरे-धीरे कम किया है, जबकि विकास दर के अनुमान बढ़ाए हैं। फरवरी में FY26 के लिए महंगाई का अनुमान 4.2% था, जिसे अक्टूबर में घटाकर 2.6% कर दिया गया।

MPC ने जारी किया नया अनुमान

MPC ने तिमाही आधार पर भी नए महंगाई अनुमान जारी किए हैं। इसके अनुसार FY27 की तीसरी तिमाही में महंगाई 0.6%, चौथी तिमाही में 2.9%, पहली तिमाही में 3.9% और दूसरी तिमाही में 4.0% रहने का अनुमान है। अक्टूबर की नीति में ये अनुमान इससे ज्यादा थे। यह फैसला उस समय आया है जब MPC ने नीतिगत रेपो दर में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर इसे 5.25% कर दिया और अपना रुख तटस्थ बनाए रखा। RBI ने इसे विकास को समर्थन देने और महंगाई पर नियंत्रण बनाए रखने का संतुलित कदम बताया।

8% की दर से बढ़ेगी GDP

भारतीय रिजर्व बैंक ने भारतीय अर्थव्यवस्था को तेज विकास और कम महंगाई (Inflation) के एक खास दौर में बताया। यह अनुमान RBI के हालिया 7.3% के अनुमान से ऊपर है और पिछले साल की 6.5% की वृद्धि से बेहतर है। महंगाई को शामिल करने वाली नाममात्र GDP के चालू वित्त वर्ष में 8% की दर से बढ़ने की उम्मीद है, जो पिछले साल के 9.7% से कम है। इन्हीं आंकड़ों को 1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट का आधार बनाया जाएगा। FY26 की दूसरी तिमाही में भारत की आर्थिक रफ्तार और तेज हुई। इस दौरान GDP वृद्धि 8.2% रही, जो पिछले छह तिमाहियों का सबसे ऊंचा स्तर है। यह बाजार के अनुमान से भी ज्यादा और अप्रैल-जून तिमाही की 7.8% वृद्धि से बेहतर रही। इससे पहले के दो वित्त वर्षों में अर्थव्यवस्था 6.5% और 9.2% की दर से बढ़ी थी।

Tags: Inflation
Previous Post

राबड़ी आवास पहुंचे तेज प्रताप, पूरे परिवार को दिया दही-चूड़ा भोज का न्योता

Next Post

40वें दिन ‘धुरंधर’ का नया कीर्तिमान, हिंदी सिनेमा की बनी सरताज

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
PM Modi
Main Slider

ईंधन बचत को लेकर PM मोदी की पहल, काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाई

13/05/2026
Next Post
Dhurandhar

40वें दिन ‘धुरंधर’ का नया कीर्तिमान, हिंदी सिनेमा की बनी सरताज

यह भी पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप Donald Trump

कोविड-19 टेस्टिंग में अमेरिका नंबर 1, भारत दूसरे नंबर पर : ट्रंप

11/08/2020
CM Yogi

ममता के बयान से खफा योगी बोले, हिन्दू विरोधी है इंडिया गठबंधन

25/05/2024
Vivo X300

1 लाख रुपये से ज्यादा होगी इस फोन की कीमत!

21/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version