• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनसुविधाओं से जुड़ी योजनाओं में तेजी शासन की प्राथमिकता: ए के शर्मा

Writer D by Writer D
16/01/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) ने संगम सभागार, लखनऊ में नगर विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की भौतिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान मंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शहरी विकास से जुड़ी योजनाएं सरकार की प्राथमिकता हैं और इनमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। मंत्री श्री शर्मा ने स्मार्ट सिटी मिशन, गौशाला, डॉग शेल्टर, आकांक्षी नगर योजना, वैश्विक नगरोदय योजना, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, सीएम ग्रिड योजना, स्मार्ट पालिका, पंडित दीनदयाल नगरीय विकास योजना सहित अन्य प्रमुख योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं में कार्य की गति तेज की जाए और उनके परिणाम धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दें।

आवासीय योजनाओं की प्रगति अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवासीय योजनाएं आम नागरिकों से सीधे जुड़ी हुई हैं, इसलिए इन योजनाओं में किसी भी प्रकार की देरी जनहित के विपरीत है। इसके साथ ही मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने सीएम ग्रिड योजना को पालिका स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे शहरी आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जा सकेगा।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने विशेष रूप से यह भी निर्देश दिए कि आवश्यक और महत्वपूर्ण कार्यों से संबंधित फाइलें अनावश्यक रूप से लंबित न रखी जाएं। उन्होंने कहा कि निर्णय प्रक्रिया में तेजी लाकर योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से जनता तक पहुंचाया जाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बैठक में जल निकासी व्यवस्था, झील, तालाब, पोखर, वंदन एवं अंत्येष्टि स्थलों से संबंधित कार्यों में पुनर्विनियोग करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही कैडर रिव्यू एवं विभागीय कार्यवाहियों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी लेते हुए मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने इन मामलों में भी त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस समीक्षा बैठक में नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री पी. गुरु प्रसाद, सचिव/निदेशक नगरीय निकाय श्री अनुज झा,सचिव/एमडी जल निगम  रविंद्र कुमार प्रथम, विशेष सचिव सूडा/जेएमडी जल निगम श्री प्रवीण लक्ष्यकार, विशेष सचिव श्री सत्यप्रकाश पटेल, विशेष सचिव महेंद्र बहादुर सिंह सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

कब आएगी किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Next Post

मुख्यमंत्री ने किया नेशनल पैरालंपिक पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप का शुभारंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Bharwan Torai
Main Slider

भरवां तोरई जीत लेगी सबका दिल, बार-बार बनाने की करेगी इच्छा

20/08/2026
Over 82,000 school vehicles are being monitored.
उत्तर प्रदेश

स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, 82 हजार से ज्यादा स्कूली वाहनों की हो रही निगरानी

19/08/2026
UP-Japan Investment Meet-2026
Main Slider

यूपी-जापान की औद्योगिक दोस्ती नई ऊंचाइयों की ओर, यीडा में दो मेगा प्रोजेक्ट की शुरुआत

19/08/2026
Sandeep Singh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की डिजिटल शिक्षा को बड़ी उड़ान, दीक्षा पर यूपी के 27 लाख से अधिक उपयोगकर्ता

19/08/2026
Parichha Dam
Main Slider

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

19/08/2026
Next Post
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने किया नेशनल पैरालंपिक पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप का शुभारंभ

यह भी पढ़ें

summer fashion

झुलसती गर्मियों में ये ड्रेसेस आपको बनाएगी स्टाइलिश

22/03/2026

राजस्थान विधानसभा सत्र : ‘पायलट जब तक बैठा है, सरकार को कोई खतरा नहीं’

14/08/2020
6 killed after being hit by Kalka Express

यूपी में बड़ा रेल हादसा! कालका एक्सप्रेस ने छीनी 6 ज़िंदगियां, कई घायल

05/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version