• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सम्मानित किए गए ‘यूपी के गौरव’, केंद्रीय गृह मंत्री व मुख्यमंत्री ने किया ओडीओसी का शुभारंभ

Writer D by Writer D
24/01/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UP Foundation Day

UP Foundation Day

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के हर जनपद के विशिष्ट व्यंजन को अलग पहचान दिला दी। यूपी के जनपदों की पहचान अब इन व्यंजनों से भी होगी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने उत्तर प्रदेश दिवस (UP Foundation Day) पर शनिवार को ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ (ODOC) का शुभारंभ किया। मुख्य समारोह में इस पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई। ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ थीम पर आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली पांच प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। पुरस्कार स्वरूप उन्हें 11 लाख रुपये, अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच जनपदों के जिलाधिकारी भी सम्मानित किए गए। केंद्रीय गृह मंत्री ने ‘सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ योजना का भी शुभारंभ किया।

गृह मंत्री के हाथों इन विभूतियों को मिला उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान-

विंग कमांडर शुभांशु शुक्ल – अंतरिक्ष यात्रा

अलख पांडेय – शिक्षा, उद्यमिता व स्वावलंबन के क्षेत्र में 

सुश्री रश्मि आर्य – शिक्षा एवं नवाचार

डॉ. हरिओम पंवार – साहित्य 

डॉ. सुधांशु सिंह – कृषि क्षेत्र

सीएम युवा योजना के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले इन जिलाधिकारियों का हुआ सम्मान-

डॉ. दिनेश चंद्र – डीएम जौनपुर 

रवींद्र कुमार – डीएम आजमगढ़ 

अनुनय झा – डीएम हरदोई 

अनुपम शुक्ल – डीएम अंबेडकरनगर 

मृदुल चौधरी – डीएम झांसी 

राष्ट्र प्रेरणा स्थल के मंच पर उतरा ‘संपूर्ण उत्तर प्रदेश’-

यूपी दिवस (UP Foundation Day) पर सबसे पहले वंदे मातरम् का गान हुआ। इसके उपरांत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान थीम सांग ‘उत्तर प्रदेश-उत्तम प्रदेश’ ने उत्तर प्रदेश की महिमा का वर्णन किया। इसके पश्चात राष्ट्र प्रेरणा स्थल के मंच पर ‘संपूर्ण उत्तर प्रदेश’ उतर पड़ा, जब ब्रज, बुंदेली, अवधी, भोजपुरी बोलियों के ‘सांस्कृतिक संगम’ में अतिथियों व दर्शकों ने आनंद की डुबकी लगाई। विभिन्न अंचलों से आए कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से हर किसी का दिल जीत लिया, दर्शकों ने भी तालियां बजाकर इन कलाकारों का उत्साहवर्धन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 

‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ पर आधारित प्रदर्शनियों का किया उद्घाटन-

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर तीनों महापुरुषों (श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय व अटल बिहारी वाजपेयी) की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने शिल्प मेला, ओडीओसी व्यंजन मेला व ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ पर आधारित प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।   

‘सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ योजना का किया शुभारंभ-

गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश दिवस (UP Foundation Day) के मंच पर ‘सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ योजना का भी शुभारंभ किया। युवाओं के लिए रोजगार व उद्योग को बढ़ावा देने वाली इस योजना पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई।

मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर किया गृह मंत्री का स्वागत 

उत्तर प्रदेश दिवस (UP Foundation Day) कार्यक्रम में शामिल होने शनिवार सुबह राजधानी पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने लखनऊ एयरपोर्ट पर गृह मंत्री को पुष्पगुच्छ देकर प्रदेश की राजधानी में उनका स्वागत किया। वहीं यूपी दिवस के मुख्य मंच पर सीएम ने गृह मंत्री को स्मृति चिह्न प्रदान किया।

Tags: up foundation day
Previous Post

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

Next Post

यूपी की ताकत बनेगा ओडीओसीः मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
CM Yogi

यूपी की ताकत बनेगा ओडीओसीः मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

रेप का आरोपी

दरोगा की पिस्टल छीनकर भागने की कर रहा था रेप का आरोपी तभी…..

22/10/2020

CLAT परीक्षा की आंसर-की में बदलाव, काउंसलिंग शेड्यूल जारी

08/12/2024
Morbi Jhula bridge accident

मोरबी केबल ब्रिज हादसा: 30 से ज्यादा लोगों की मौत, रेसक्यू ऑपरेशन जारी

30/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version