• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘कर्तव्य पथ’ पर विशेष अतिथि बनेंगी यूपी की 14 लखपति दीदी

Writer D by Writer D
25/01/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14 Lakhpati Didi from UP will be the special guest on 'Kartavya Path'

14 Lakhpati Didi from UP will be the special guest on 'Kartavya Path'

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आगे बढ़ीं प्रदेश की 14 लखपति दीदी (Lakhpati Didi) गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के ‘कर्तव्य पथ’ पर आयोजित समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी। नारी शक्ति, आत्मनिर्भर भारत और समृद्ध उत्तर प्रदेश की जीवंत तस्वीर को प्रस्तुत करेंगी। यूपी से जाने वालीं 14 लखपति दीदी (Lakhpati Didi) केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। इन्हें अन्य राज्यों से आई लखपति दीदियों के साथ दिल्ली भ्रमण भी कराया जाएगा।

14 लखपति दीदी (Lakhpati Didi) लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। 26 जनवरी को ‘कर्तव्य पथ’ पर इनकी उपस्थिति से उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ेगा। यह उपलब्धि सीएम योगी के उस विजन का परिणाम है, जिसमें महिलाओं की आर्थिक प्रगति को प्रदेश के समग्र विकास की धुरी माना गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लखपति दीदी (Lakhpati Didi) अभियान के जरिए ग्रामीण महिलाओं का जीवन बेहतर हो रहा है। यूपी की ये 14 दीदी साबित कर रही हैं कि आत्मनिर्भर नारी ही समृद्ध प्रदेश और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला हैं।

लखपति दीदियों (Lakhpati Didi) ने इन क्षेत्रों में फहराया झंडा

इन लखपति दीदियों (Lakhpati Didi) ने ई-रिक्शा संचालन, पशुपालन, दुग्ध व्यवसाय, कैफे, मसाला निर्माण, उन्नत कृषि, ब्यूटी पार्लर, जन सुविधा केंद्र, गो-आधारित उत्पाद और प्रेरणा कैंटीन जैसे क्षेत्रों में न केवल अपनी आय बढ़ाई, बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार और आत्मविश्वास दिया। आज ये महिलाएं लखपति बनकर गांव-गांव में प्रेरणा का केंद्र बन रही हैं।

कर्तव्य पथ तक पहुंचने वाली यूपी की 14 लखपति दीदी (Lakhpati Didi) 

1. मंशा देवी – पंचायत हरपुर, ब्लॉक ब्रह्मपुर, गोरखपुर : ई-रिक्शा उद्यम व ट्रेनर | आय: ₹18–20 हजार प्रतिमाह।

2. प्रवेश कुमारी – पंचायत बुखारा, ब्लॉक मऊरानीपुर, झांसी
गोमाता कैटल फीड एंटरप्राइज | आय: लगभग ₹25 हजार प्रतिमाह।

3. रितु देवी – ग्राम फिरोजपुर नरोट्टम, ब्लॉक देवमल, बिजनौर
विदुर कैफे संचालन | आय: 6–7 हजार प्रतिदिन।

4. सरिता देवी – ग्राम पंचायत मीरजापुर जवई, ब्लॉक सिराथू, कौशांबी
ई-रिक्शा आधारित उद्यम | आय: लगभग 3 लाख वार्षिक।

5. ऋतु शर्मा – ग्राम लालपुर, ब्लॉक टापल, अलीगढ़
मसाला निर्माण व बिक्री | आय: ₹8–10 हजार प्रतिमाह
(250+ महिलाओं को रोजगार से जोड़ा)

6. निर्मला देवी – ग्राम बरसंपुर, ब्लॉक करवी, चित्रकूट
दुग्ध व्यवसाय | वार्षिक आय: 6.59 लाख

7. राजकुमारी देवी – ग्राम रखही, ब्लॉक भौरोहिया-कैंपियरगंज, गोरखपुर
दुग्ध उत्पादन | आय: ₹1.67 लाख (8 माह में)

8. मंत्रवती शाक्य – ग्राम नगला भिखन, ब्लॉक जसवंतनगर, इटावा
उन्नत कृषि | आय: लगभग ₹15 हजार प्रतिमाह।

9. विजेता गोयल – पंचायत कशांपुर, ब्लॉक बसरेहर, इटावा
ब्यूटी पार्लर, CSC, गारमेंट | आय: ₹2.5 लाख वार्षिक

10. अनुपमा सिंह – पंचायत बनियाखेड़ा, संभल
मोटे अनाज के उत्पाद, ब्यूटी पार्लर | आय: ₹1 लाख+ वार्षिक

11. गुड़िया देवी – ग्राम केवलपुर, ब्लॉक रोहनिया, रायबरेली
दुग्ध व्यवसाय | आय: ₹3.42 लाख (2024-25)

12. आशा – पंचायत सकरापार, ब्लॉक देवरिया सदर, देवरिया
प्रेरणा कैंटीन, बीमा सखी | आय: ₹1 लाख+ वार्षिक

13. सुमन देवी – पंचायत अब्दुलपुर मुन्ना, ब्लॉक हल्दौर, बिजनौर
प्रेरणा कैफे | आय: ₹7–8 हजार प्रतिदिन

14. मोनिका – ग्राम खग्गूपुरा, ब्लॉक संभल, जनपद संभल
सौंदर्य प्रसाधन निर्माण | आय: ₹18 हजार प्रतिमाह

Tags: Lakhpati Didi
Previous Post

गणतंत्र दिवस संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती का पर्व: ए के शर्मा

Next Post

फरवरी तक गंगा एक्सप्रेसवे होगा तैयार, यूपी की कनेक्टिविटी को मिलेगी तेज़ रफ्तार: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

राजनीति

CM Dhami ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया शुभारंभ

08/04/2026
Main Slider

नहीं रहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई, राजनीतिक जगत में शोक

08/04/2026
CM Yogi
Main Slider

संत किसी विधर्मी के सामने विचलित नहीं होते, हमारी सरकार ने ही संभल को संभालाः सीएम योगी

07/04/2026
Cabinet approves Forestry and Horticulture University in Gorakhpur
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय को कैबिनेट की मंजूरी

07/04/2026
UP Cabinet
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट ने औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन पैकेज पर लगाई मुहर

07/04/2026
Next Post
CM Yogi

फरवरी तक गंगा एक्सप्रेसवे होगा तैयार, यूपी की कनेक्टिविटी को मिलेगी तेज़ रफ्तार: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

CM Bhajan Lal released the poster of Bhagwat Katha

CM भजनलाल ने किया वृद्धाआश्रम में आयोजित भागवत कथा के पोस्टर का विमोचन

08/04/2025
काबुल यूनिवर्सिटी kabul university balast

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु के पास विस्फोट में तीन लोगों की मौत

02/01/2021
RRB Group D

RRB ग्रुप डी रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

22/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version