• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रद्धालुओं की सहूलियत सीएम योगी की सर्वोच्च प्राथमिकता

Writer D by Writer D
27/01/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Food Safety

Food Safety

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। माघ मेले में उमड़े आस्था के जनसैलाब के बीच श्रद्धालुओं की सुविधाओं व स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संपूर्ण मेला क्षेत्र में मजबूत खाद्य सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। मेले में अब तक 17 करोड़ से अधिक सनातनियों को शुद्ध व स्वच्छ खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए गए हैं। श्रद्धालुओं की भारी संख्या का अनुमान लगाते हुए ही योगी सरकार ने खाद्य सुरक्षा (Food Safety) के लिए ‘स्पेशल-17’ टीम को मैदान में उतारा,  जो पूरे मेला क्षेत्र में दुकानों का सघन निरीक्षण व निगरानी कर रही है।

सात जोन में 14 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती-

प्रदेश के चुनिंदा विशेष अधिकारियों को माघ मेले में खाद्य सुरक्षा (Food Safety) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूरे मेला क्षेत्र को सात जोन में बांटकर 14 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती की गई है। व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद रहे, इसके लिए इनकी मॉनिटरिंग तीन मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कर रहे हैं। हर सामुदायिक रसोई, भंडारा स्थल,  दुकान व भोजनालय पर निगरानी सुनिश्चित की गई है।

हाई-टेक निगरानी, मौके पर जांच-

प्रयागराज में माघ मेले के विभिन्न हिस्सों में पांच ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ (Food Safety on Wheels) वैन तैनात की गई हैं। इनके माध्यम से मौके पर ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच कर शुद्ध व सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। इसके जरिए ट्रेनिंग, टेस्टिंग व अवेयरनेस, तीनों काम एक साथ किए जा रहे हैं। डिजिटल फ्राइंग ऑयल मॉनिटर (डीओएम) उपकरण से खाद्य पदार्थों को तलने में इस्तेमाल होने वाले तेल की गुणवत्ता की जांच की जा रही है, ताकि उसी तेल का बार-बार उपयोग रोका जा सके और स्वास्थ्य मानकों का पालन हो।

होटलों-ढाबों पर सघन अभियान-

होटल, ढाबा, रेस्तरां व मेले के मार्गों पर युद्धस्तर पर निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य कारोबारियों को फूड लाइसेंस, रेट लिस्ट, हैंड ग्लव्स, मास्क व हेड कवर अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं के साथ सम्मानपूर्ण व्यवहार करने और निर्धारित से ज्यादा मूल्य नहीं लिए जाने पर विशेष जोर दिया गया है। इसके उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।

‘फूड सेफ्टी कनेक्ट’ ऐप से निगरानी-

प्रयागराज में सहायक आयुक्त (खाद्य) सुशील कुमार सिंह ने बताया कि संपूर्ण जनपद व मेला क्षेत्र में फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप (Food Safety Connect App) डाउनलोड करने के लिए क्यूआरकोड लगाए गए हैं। इसे फूड सेफ्टी वैन के बाहरी हिस्से पर भी प्रदर्शित किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को इसकी जानकारी मिल सके। प्रयागराज आने वाले सभी मार्गों पर निरीक्षण के साथ जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। मेला क्षेत्र समेत पूरे जनपद में दुकानों पर रेट लिस्ट लगवाई गई है, ताकि ग्राहकों को खरीदारी से पहले ही मूल्य की जानकारी मिले और पारदर्शिता बनी रहे।

सेक्टर-3 में शिविर कार्यालय से चप्पे-चप्पे पर नजर-

माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर-3 में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का शिविर कार्यालय स्थापित किया गया है। पैंफलेट, एलईडी वैन व होर्डिंग्स के माध्यम से खाद्य कारोबारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, कल्पवासियों व श्रद्धालुओं को लगातार जागरूक किया जा रहा है। एलईडी वैन से श्रद्धालुओं को सतर्क रहने और मिलावट से बचने का संदेश दिया जा रहा है। दुकानदारों से पानी व खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, ढक्कनयुक्त कूड़ेदान का उपयोग,  तेल को दो बार से अधिक गरम न करने जैसे निर्देशों का पालन कराया जा रहा है।

Tags: food safety
Previous Post

यूपी का ओडीओपी मॉडल बना राष्ट्रीय विकास की दिशा तय करने वाला रोडमैप

Next Post

1.32 लाख विद्यालयों में फहरा तिरंगा, 375 शिक्षा रथों से जन-जन तक पहुंचा शिक्षा का संदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सनातन चेतना, जनआस्था और वैश्विक गौरव का महापर्व बनेगा दीपोत्सव-2026: CM योगी

24/10/2026
Main Slider

UP PET 2026: 35 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, CM योगी ने सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट को लेकर दिए सख्त निर्देश

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM भगवंत मान ने उप्र खाद्य प्रसंस्करण विभाग के स्टॉल पर उत्पादों का लिया स्वाद, योजनाओं की सराहना की

24/10/2026
Main Slider

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे: CM योगी

24/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव में रंगों और रील के जरिए दुनिया देखेगी ‘नव्य अयोध्या’

24/10/2026
Next Post
Republic Day

1.32 लाख विद्यालयों में फहरा तिरंगा, 375 शिक्षा रथों से जन-जन तक पहुंचा शिक्षा का संदेश

यह भी पढ़ें

black marketing of Remdesivir

रेमडेसिविर इंजेक्शन की पर्दाफाश, चार लोग गिरफ्तार

30/04/2021
CM Yogi

जो युवाओं का रोजगार खा गए, वे अयोध्या-मथुरा-काशी के बारे में क्या सोचते: सीएम योगी

11/07/2026
accused arrested

लखीमपुर कांड:  दो दलित बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार

15/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version