• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

1.32 लाख विद्यालयों में फहरा तिरंगा, 375 शिक्षा रथों से जन-जन तक पहुंचा शिक्षा का संदेश

Writer D by Writer D
27/01/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Republic Day

Republic Day

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। 77वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर उत्तर प्रदेश में शिक्षा, संविधान और राष्ट्रभक्ति का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। प्रदेश के 1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में एक साथ 1.48 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं ने तिरंगे को सलामी देकर लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रनिर्माण के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। विद्यालय प्रांगण राष्ट्रगान, वंदे मातरम् और देशभक्ति गीतों से गूंज उठे, जिससे वातावरण पूर्णतः राष्ट्रमय हो गया।

विशेष शिक्षा जागरूकता अभियान बना गणतंत्र दिवस (Republic Day) की पहचान-

प्रदेशभर में विशेष शिक्षा जागरूकता अभियान संचालित किया गया। राज्य के सभी 75 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों से एक साथ कुल 375 शिक्षा रथों को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रत्येक जनपद से पांच-पांच शिक्षा रथ निकाले गए, जिनका उद्देश्य शिक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे आमजन तक पहुंचाना रहा।

4500 शिक्षा प्रहारियों ने किया नेतृत्व-

प्रत्येक शिक्षा रथ पर दो शिक्षक एवं दस विद्यार्थी शामिल रहे। इस प्रकार प्रदेशभर में 4500 से अधिक शिक्षा प्रहरी (शिक्षक और विद्यार्थी), शिक्षा के संदेशवाहक बनकर अभियान का नेतृत्व करते नजर आए। निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत हर शिक्षा रथ ने तीन-तीन स्थानों पर ठहरकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया। इसके माध्यम से प्रदेशभर में कुल 1125 स्थानों पर जनसंवाद आयोजित हुआ।

उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया-

जनसंवाद के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न इकाइयों द्वारा संचालित योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा की गई। आमजन को परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाली निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति, निःशुल्क नामांकन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही अभिभावकों को बच्चों के नियमित विद्यालय आने और शिक्षा से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया गया।

शैक्षिक संस्थानों में भी गरिमामय आयोजन-

प्रदेश के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालयों और केजीबीवी में गणतंत्र दिवस समारोह पूरे उत्साह के साथ आयोजित किए गए। इसके साथ ही, बेसिक शिक्षा निदेशालय, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) तथा राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान (एसआईईटी) में भी गणतंत्र दिवस (Republic Day) समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। अधिकारियों और शिक्षाविदों ने संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने, गुणवत्तापूर्ण एवं मूल्यनिष्ठ शिक्षा को बढ़ावा देने तथा तकनीक आधारित शिक्षण को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।

Tags: republic day
Previous Post

श्रद्धालुओं की सहूलियत सीएम योगी की सर्वोच्च प्राथमिकता

Next Post

यातायात के ‘रक्षक’ बनेंगे युवा, परिवहन विभाग ने स्काउट्स और एनसीसी कैडेट्स को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर

Writer D

Writer D

Related Posts

Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शामली व कैराना की डेमोग्राफी बदल रहे थे जिन्ना के उपासकः मुख्यमंत्री

17/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

राम मंदिर चंदा चोरी केस: अगले हफ्ते SC में पेश होगी SIT की अंतरिम रिपोर्ट

17/07/2026
Two criminals killed in Shikohabad encounter
उत्तर प्रदेश

शिकोहाबाद में एनकाउंटर, बच्चों को बंधक बनाने वाले दोनों बदमाश मिट्टी में मिले

17/07/2026
Order to demolish 70 year old mosque
उत्तर प्रदेश

कलेक्ट्रेट परिसर की 70 साल पुरानी मस्जिद हटाने के आदेश, जानें पूरा मामला

17/07/2026
Next Post
road safety

यातायात के 'रक्षक' बनेंगे युवा, परिवहन विभाग ने स्काउट्स और एनसीसी कैडेट्स को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर

यह भी पढ़ें

satish mahana

100 बेड का कोविड अस्पताल का मंत्री सतीश महाना ने किया शुभारंभ

15/05/2021
Murder

भूमि विवाद में एक व्यक्ति की हत्या

26/09/2023

सीबीएसई के छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा के इंतजार में

25/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version