• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोककलाओं को वैश्विक पहचान दिला रहा ‘यूपी मॉडल’

Writer D by Writer D
29/01/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Folk Arts

Folk Arts

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीते कुछ वर्षों में प्रदेश में संस्कृति को केवल संरक्षण तक सीमित न रखकर उसे पहचान, सम्मान व आजीविका से जोड़ने का एक सशक्त सुव्यवस्थित मॉडल विकसित किया गया है। यह मॉडल आज ‘यूपी मॉडल ऑफ कल्चरल रिवाइवल’ के रूप में जाना जा रहा है, जिसके माध्यम से लोक कलाओं (Folk Arts) का पुनर्जागरण हुआ है और भारत की सॉफ्ट पावर को वैश्विक मंचों पर नई मजबूती मिली है।

प्रदेश की विविध लोक परंपराओं पर नजर डालें तो बुन्देलखण्ड के आल्हा गायन और राई नृत्य से लेकर पूर्वांचल की कजरी, चैती व बिरहा जैसी विधाएं समय के साथ हाशिये पर चली गई थीं। बीते लगभग नौ वर्षों में संस्कृति विभाग के माध्यम से इन लोक कलाओं का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण, प्रशिक्षण व मंचन किया गया। लोक कलाकारों के डिजिटल प्रोफाइल, वीडियो आर्काइव और राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुतियों ने पारंपरिक कलाओं को आधुनिक पहचान के साथ वैश्विक मंच तक पहुंचाया है।

अयोध्या का दीपोत्सव, काशी की देव-दीपावली और ब्रज का रंगोत्सव जैसे आयोजनों को पर्यटन से जोड़कर सरकार ने स्थानीय कलाकारों, शिल्पकारों और स्वयं सहायता समूहों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए हैं। दीपोत्सव जैसे आयोजनों में हर वर्ष हजारों कलाकारों व कारीगरों को प्रत्यक्ष कार्य मिलता है, वहीं इन उत्सवों के चलते घरेलू व विदेशी पर्यटकों की संख्या में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे ग्रामीण व स्थानीय अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ मिला है।

‘यूपी गौरव सम्मान’ व कलाकार पेंशन योजनाओं के माध्यम से दशकों से उपेक्षित लोक कलाकारों को न केवल आर्थिक सुरक्षा मिली, बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा भी प्राप्त हुई है। यह पहला अवसर है जब पारंपरिक लोक कलाओं (Folk Arts) को धरोहर और मनोरंजन के साथ-साथ स्थायी आजीविका के सशक्त माध्यम के रूप में स्थापित किया गया है।

जी-20 जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उत्तर प्रदेश की लोक कलाओं (Folk Arts) की प्रभावी प्रस्तुतियों ने भारत की सॉफ्ट पावर को नई धार दी है। वहीं अयोध्या, काशी और मथुरा जैसे धार्मिक केंद्रों के कायाकल्प ने आस्था के साथ संस्कृति को भी विश्वस्तरीय मंच प्रदान किया है। यूपी का यह सांस्कृतिक मॉडल साबित करता है कि विरासत का संरक्षण आर्थिक विकास व वैश्विक प्रभाव का भी मजबूत आधार बन सकता है।

Tags: Yogi News
Previous Post

यूपी कैबिनेट निर्णय : बहराइच के आपदा प्रभावित 136 परिवारों का होगा सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास

Next Post

यूपी में कैंसर के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ : स्क्रीनिंग से लेकर सुपर स्पेशियलिटी इलाज तक, स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

डेयरी क्षेत्र में 22 कंपनियां करेंगी 695.18 करोड़ का निवेश

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘लाल टोपी वालों के कारनामे भूली नहीं है यूपी की जनता’, अखिलेश पर अनिल राजभर का तीखा हमला

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
Next Post
Zero tolerance against cancer in Uttar Pradesh.

यूपी में कैंसर के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ : स्क्रीनिंग से लेकर सुपर स्पेशियलिटी इलाज तक, स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार

यह भी पढ़ें

mumbai rape case

मुंबई की ‘निर्भया’: दुष्कर्म और हत्या मामले की एसआईटी करेगी जांच

11/09/2021

अखरोट है एक हेल्दी ड्राई फ्रूट, हृदय संबंधी रोगों को शरीर से रखता है दूर !

28/01/2022
murder

महिला सभासद की गला काटकर हत्या, खुद ही थाने पहुंचा हत्यारा

14/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version