• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Epstein Files विवाद: ट्रंप के लिए मुश्किलें बढ़ीं, एलन मस्क भी घेरे में

Writer D by Writer D
31/01/2026
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Epstein Files

Epstein Files

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमेरिका में विवादित जेफ्री एपस्टीन (Epstein) से जुड़े नए दस्तावेज सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर कॉर्पोरेट दुनिया तक हलचल तेज हो गई है। इन दस्तावेज़ों में कई प्रभावशाली लोगों के नाम है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और दुनिया के सबसे अमीर एलन मस्क को लेकर हो रही है।

हालांकि दस्तावेज़ों में सभी बातों को सीधे आरोप के तौर पर नहीं देखा जा रहा, लेकिन यह खुलासे इतने बड़े हैं कि आने वाले दिनों में अमेरिका की राजनीति और वैश्विक कॉर्पोरेट इमेज पर इसका असर तय माना जा रहा है।

ट्रम्प पर कई तरह के गंभीर आरोप

दस्तावेज़ों में राष्ट्रपति ट्रम्प का उल्लेख सबसे ज्यादा गंभीर तरीके से सामने आया है। बताया जा रहा है कि एफबीआई की एक सूची में ट्रम्प के खिलाफ यौन उत्पीड़न और बलात्कार जैसे कई अपुष्ट आरोप दर्ज होने का जिक्र है। हालांकि ये आरोप अभी कानूनी रूप से प्रमाणित नहीं हैं, लेकिन चुनावी और राजनीतिक माहौल में अपुष्ट आरोप भी किसी भी नेता की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी होते हैं। यही कारण है कि ट्रम्प के विरोधियों के लिए यह एक बड़ा हथियार बन सकता है।

एपस्टीन (Epstein) सर्कल की ईमेल: ट्रम्प को दूर रखो

दस्तावेज़ों में एक पुराने ईमेल का जिक्र भी आता है, जिसमें एपस्टीन (Epstein) और उससे जुड़े लोग एक मामले को लेकर बातचीत करते हैं और इस दौरान ट्रम्प को लेकर बेहद सावधानी बरतने की बात सामने आती है। ईमेल की भाषा से संकेत मिलता है कि उस बातचीत में ट्रम्प को शामिल न करने जैसी रणनीति पर चर्चा हुई। यह बात ट्रम्प के लिए राजनीतिक रूप से नुकसानदेह इसलिए है क्योंकि यह दर्शाता है कि उनका नाम एपस्टीन (Epstein) से जुड़े नेटवर्क में जरूर मौजूद था, भले ही अभी तक किसी अपराध में उनकी सीधी भूमिका साबित न हुई हो।

पीड़िता का बयान: पार्टी में पेश किया गया

दस्तावेज़ों के मुताबिक एक पीड़िता ने जांच एजेंसी को बताया कि उसे एक पार्टी में ट्रम्प के सामने पेश किया गया था, जैसे किसी को जानबूझकर एक व्यक्ति के सामने उपलब्ध कराया जा रहा हो। हालांकि उसी बयान में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कुछ नहीं हुआ, यानी ट्रम्प पर तत्काल किसी अपराध का सीधा आरोप नहीं बनता। लेकिन राजनीतिक नैरेटिव के लिए इतना संकेत भी काफी माना जाता है कि ट्रम्प का नाम विवाद में बार-बार खींचा जा सके।

एलन मस्क का भी नाम

ट्रम्प के करीबी रहे दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति एलन मस्क के संदर्भ में सबसे बड़ा मुद्दा ईमेल रिकॉर्ड को लेकर है। दस्तावेज़ों में मस्क और एपस्टीन के बीच ईमेल के ज़रिए बातचीत का उल्लेख है जिसमें एपस्टीन (Epstein) के कैरेबियन द्वीप पर मस्क की यात्राओं के कोआर्डिनेशन जैसी बातें शामिल है। यह हिस्सा विवाद इसलिए बन रहा है क्योंकि इसे एलन मस्क के पुराने सार्वजनिक बयानों के विपरीत माना जा रहा है। मस्क के लिए खतरा कानूनी से ज्यादा विश्वसनीयता का है क्योंकि उनके बिज़नेस साम्राज्य की नींव भरोसे, इनोवेशन और ग्लोबल इमेज पर टिकी है।

भारत विरोधी बयान देने वाले अमेरिकी मंत्री का भी नाम

टैरिफ को लेकर भारत के ख़िलाफ़ बयानबाजी के लिए चर्चित अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लूटनिक का नाम भी इन दस्तावेजों में है जिससे लूटनिक की स्थिति कमजोर हो सकती है। लूटनिक ने एपस्टीन (Epstein) से सार्वजनिक रूप से दूरी बनाने के दावे के बाद भी उसके साथ पत्राचार जारी रखा था।

क्लिंटन के बाद बराक ओबामा का नाम भी संदेह के घेरे में

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की एप्स्टीन (Epstein) के साथ और उसकी पार्टियों की कई तस्वीर तो पहले से ही सामने है लेकिन अब इसमें नया नाम अमेरिका के एक और राष्ट्रपति बराक ओबामा का भी इस बार आया है। दस्तावेज के मुताबिक़ ओबामा प्रशासन से जुड़े एक वरिष्ठ सहयोगी के जरिए एप्स्टीन से संपर्क बना हुआ था। जहां एपस्टीन (Epstein) से सरकारी मसले पर राय/फीडबैक लेने जैसी बात का उल्लेख बताया गया है।

Tags: Epstein files
Previous Post

केदारनाथ धाम में रील संस्कृति पर ब्रेक, मंदिर परिसर में मोबाइल बैन

Next Post

सुनेत्रा पवार आज शाम लेंगी डिप्टी सीएम पद की शपथ, इन मंत्रालयों की संभालेंगी जिम्मेदारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

शी जिनपिंग की तबीयत पर बड़ा दावा, BRICS से लौटते ही अस्पताल ले जाने की बात; आधिकारिक पुष्टि नहीं

16/09/2026
अंतर्राष्ट्रीय

यूक्रेन में नाटो सैनिकों की तैनाती का मतलब रूस के साथ सीधी जंग : पुतिन

12/09/2026
Balochistan-army-vehicles-Firing
अंतर्राष्ट्रीय

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर हमला, बड़ी संख्या में जवानों के मारे जाने का दावा

09/09/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

सुबह-सुबह हिली इस देश की धरती, लगे इतने तीव्रता के झटके

07/09/2026
Massive explosion at a military base in Bolivia.
अंतर्राष्ट्रीय

सैन्य बेस में भीषण धमाका, 10 लोगों की मौत; 62 घायल

05/09/2026
Next Post
Sunetra Pawar

सुनेत्रा पवार आज शाम लेंगी डिप्टी सीएम पद की शपथ, इन मंत्रालयों की संभालेंगी जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें

यूपी में अनलाॅक-3 की गाइडलाइन्स का सख्ती से पालन कराएं : सीएम योगी

31/07/2020
answer key

CTET आंसर-की जल्द होगी जारी, जानें डाउनलोड करने का तरीका

29/08/2023
CM Dhami

योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ प्राप्त कर सकें: धामी

19/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version