• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन लोगों को नहीं करना चाहिए महाशिवरात्रि का व्रत

Writer D by Writer D
13/02/2026
in धर्म, फैशन/शैली
0
Mahashivratri

Mahashivratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का पावन पर्व मनाया जाता है। ये त्योहार शिव-शक्ति की मिलन की याद में मनाया जाता है। इस दिन भक्त भगवान शिव का व्रत और विशेष पूजन करते हैं। इस दिन भव्य तरीके से भगवान शिव की बारात भी निकाली जाती है। काशी समेत अन्य शहरों में महाशिवरात्रि का अनोखा रंग दिखता है। इस दिन देश भर के मंदिरों और शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ रहती है।

इस साल महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का व्रत 15 फरवरी को रखा जाएगा और इसका पारण 16 फरवरी को किया जाएगा। धार्मिक मान्यतओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन व्रत और पूजन करने पर भगवान शिव सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं, लेकिन कुछ लोगों को महाशिवरात्रि का व्रत नहीं रखना चाहिए। शास्त्रों में भी कहा गया है कि हर व्रत सभी के लिए अनिवार्य नहीं है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन लोगों को महाशिवरात्रि का व्रत नहीं रखना चाहिए?

गर्भवती महिलाओं को

गर्भवती महिलाओं को महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का व्रत नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इस समय शरीर को अच्छे आहार की जरूरत होती है। भूखे पेट रहने से शिशु पर प्रभाव पड़ सकता है। यही वजह है कि गर्भवती महिलाओं को हर समय कुछ न कुछ खाने को कहा जाता है। स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी व्रत नहीं रखना चाहिए। क्योंकि उनके शरीर को भी पर्याप्त पोषण की जरूरत होती है।

बीमार व्यक्ति को

अगर कोई व्यक्ति गंभीर बीमारी से पीड़ित है, तो उसके लिए महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का व्रत रखना वर्जित होता है। हार्ट पेशेंट, डायबिटीज और हाई या लो ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को भी महाशिवरात्रि का व्रत नहीं रखना चाहिए।

बुजुर्गों को

बुजुर्गों को भी महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का व्रत रखने से मना किया जाता है। उपवास करने की जगह बुजुर्गों को केवल महादेव की पूजा करने की सलाह दी जाती है। पूजा करने से भी भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा मिलती है। इस दिन गरीबों को दान भी किया जा सकता है।

मासिक धर्म के दौरान

मासिक धर्म में महिलाओं को व्रत रखने से मनाया किया जाता है। हालांकि, अगर महिलाएं इस स्थिति में महाशिवरात्रि का व्रत करना चाहती है, तो कर सकती हैं, लेकिन शिव जी का ध्यान, भजन और मंत्र जाप करना इनके लिए बेहतर है।

Tags: mahashivratriMahashivratri 2026Mahashivratri Special
Previous Post

आपकी इन गलतियों के चलते मां लक्ष्मी का घर में नहीं होता है वास

Next Post

इन जगहों पर रखते हैं पैसा तो हटा दें, वरना घर में बढ़ जाएगा आर्थिक संकट

Writer D

Writer D

Related Posts

Jagannath Rath Yatra
Main Slider

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

16/07/2026
Nail Art
फैशन/शैली

पैरों के नाखूनों के लिए खास नेल आर्ट

16/07/2026
Tame Hair Flyaways
फैशन/शैली

स्टाइलिश हेयर स्टाइल के लिए ट्राई करें ये तरीके

16/07/2026
Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Next Post
money

इन जगहों पर रखते हैं पैसा तो हटा दें, वरना घर में बढ़ जाएगा आर्थिक संकट

यह भी पढ़ें

CM Dhami

भविष्य के कर्णधार हैं मेधावी छात्र, राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा को मिलेंगे नए आयाम

24/08/2024
CM Vishnu dev Sai

मुख्यमंत्री की पहल पर भारत सरकार से मिली 15 हजार आवासों की स्वीकृति

29/11/2024

ट्रक और बस में भीषण टक्कर में 15 की मौत, 25 से अधिक लोग घायल

05/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version