• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कब है महाशिवरात्रि का महापर्व? जानें शुभ मुहूर्त एवं पूजा विधि

Writer D by Writer D
14/02/2026
in धर्म, फैशन/शैली
0
Mahashivratri

Mahashivratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का पावन पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का मिलन हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन देश के शिव मंदिरों में भक्त महादेव के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचते हैं। इस दिन महादेव की नगरी काशी का नजारा बहुत ही अद्भुत होता है। महाशिवरात्रि के दिन व्रत और रात में शिव जी की चार पहर की पूजा की जाती है।

हालांकि, इस बार लोगों के मन में ये संशय है कि महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का पर्व 15 को मनाया जाएगा या 16 फरवरी को। कुछ लोगों का कहना है कि ये पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा। वहीं कुछ इस पर्व को 16 फरवरी को मनाने की बात भी कह रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि 15 फरवरी या 16 फरवरी, किस डेट को मनाना सही होगा? साथ ही जानते हैं रात्रि के चारों पहर की पूजा का मुहूर्त, विधि और महत्व।

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) 2026 कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी को शाम 05 बजकर 04 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 16 फरवरी को शाम 05 बजकर 34 मिनट पर होगा। महाशिवरात्रि (Mahashivratri) की पूजा में रात्रिकाल का चार प्रहर और निशीथ काल मान्य होता है। इस पर्व में उदयातिथि का नियम लागू नहीं होता है। ऐसे में 15 फरवरी की रात महाशिवरात्रि की रात होगी, इसलिए इस साल 15 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी।

चार पहर की पूजा मुहूर्त

महाशिवरात्रि के दिन प्रथम पहर की पूजा शाम 06 बजे से रात 09 बजे तक की जाएगी।
द्वितीय पहर की पूजा रात 09 से 12 बजे तक की जाएगी।
तृतीय पहर की पूजा रात 12 से 03 बजे तक की जाएगी।
चतुर्थ पहर की पूजा भोर में 03 से सुबह 6 बजे तक होगी।

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पूजन विधि

– महाशिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
– फिर साफ वस्त्र धारण करें।
– इसके बाद शिव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प करें।
– घर के मंदिर या नजदीकी शिवालय में शिवलिंग पर सबसे पहले शुद्ध जल चढ़ाएं।
– फिर दूध, दही, शहद, घी और शक्कर से पंचामृत बनाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।
अंत में फिर से जल चढ़ाएं।
– पूजा के दौरान शिव जी को बेलपत्र, धतूरा, सफेद फूल आदि अर्पत करें।
– “ऊं नमः शिवाय” या महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

Tags: maha shivratrimahashivratriMahashivratri 2026
Previous Post

वैवाहिक जीवन में आ रही बाधाएं होंगी दूर! महाशिवरात्रि पर करें ये खास उपाय

Next Post

शनि प्रदोष व्रत आज, साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति के लिए करें ये उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Facial
फैशन/शैली

घर पर ही करें फेशियल, मिलेगा पार्लर जैसा निखार

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Pets
फैशन/शैली

ऐसे करें अपने पालतू की देखभाल, लापरवाही पड़ सकती है भारी

28/08/2026
Next Post
Shani Pradosh Vrat

शनि प्रदोष व्रत आज, साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति के लिए करें ये उपाय

यह भी पढ़ें

IGRS Portal

गौतमबुद्धनगर और श्रावस्ती आईजीआरएस संतुष्ट फीडबैक में सबसे आगे

22/08/2025
Nikay Chunav

Nikay Chunav: योगी का काम कार्यकर्ताओं को बनाएगा शहर का पहला नागरिक

17/04/2023
Dr Nusrat Parveen has not joined yet

हिजाब विवाद: डॉ नुसरत ने ज्वाइन नहीं किया ड्यूटी, नीतीश सरकार ने दिया तीसरा मौका

03/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version