• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विपक्ष का काम केवल आलोचना करना, बजट पढते तो सरकार को देते धन्यवाद: उप मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
13/02/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Keshav Maurya

Keshav Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज प्रदेश के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाला है। उन्होंने कहा कि इस बजट से प्रदेश का विकास हुआ है और आगे भी निरंतर होता रहेगा। सरकार का लक्ष्य गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला और व्यापारी—सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।

उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने कहा कि बजट में आधारभूत संरचना, ग्रामीण संपर्क मार्ग, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, रोजगार सृजन और महिला सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक प्रावधान किए गए हैं। यह बजट आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंचीं छात्राओं से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
“हमारी बेटियां कल का भविष्य हैं। जब वे शिक्षित और जागरूक होंगी, तभी एक सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का सपना साकार होगा।” —  केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि – विपक्ष का काम केवल सरकार की आलोचना करना रह गया है। यदि वे बजट को गंभीरता से पढ़ लें और उसके प्रावधानों को समझ लें, तो उन्हें इसकी सराहना करनी पड़ेगी।

उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने यह भी कहा कि मनरेगा अभियान पूरी तरह खोखला साबित हुआ है। महात्मा गॉधी जी के नाम पर मनरेगा में हो रही लूट को बन्द करने का काम प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने किया है। पूर्ववर्ती सरकारों में योजनाएं केवल कागजों तक सीमित रहती थीं, जबकि वर्तमान सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अब विकास योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि “जी-राम-जी” (गरीब, जवान, किसान) के सशक्तिकरण से गांवों का चहुमुखी विकास सुनिश्चित होगा और प्रदेश में खुशहाली आएगी। ग्रामीण सड़कों, आवास, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से गांव आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

Tags: Keshav maurya
Previous Post

केशव प्रसाद मौर्य ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, विभिन्न विषयों पर की चर्चा

Next Post

जगमग हुए प्रदेश के सभी गांव, उद्यमों ने पकड़ी रफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
Power Supply

जगमग हुए प्रदेश के सभी गांव, उद्यमों ने पकड़ी रफ्तार

यह भी पढ़ें

Suspended

प्रभारी निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

22/03/2023

शुक्र ग्रह की शांति और बड़े फायदे के लिए इस मंत्र का करें जाप, अद्भुत परिणाम मिलेंगे

04/02/2022

शोधकर्ताओं ने डायबिटीज को बढ़ने से रोकने के लिए खोजा नया तरीका

29/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version