• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात, ऐतिहासिक हो प्रधानमंत्री का कार्यक्रमः मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
22/02/2026
in उत्तर प्रदेश, मेरठ, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) शनिवार दोपहर मेरठ पहुंचे। उन्होंने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल, रेलवे स्टेशन आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नमो भारत रैपिड रेल के विस्तार और मेरठ मेट्रो का शुभारंभ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरी और औद्योगिक विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगा। यह परियोजना न केवल तेज, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन उपलब्ध कराएगी, बल्कि दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी के बीच आर्थिक, शैक्षणिक और औद्योगिक गतिविधियों को नई गति देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों की सहभागिता संभावित है। इसकी महत्ता व बड़ी जनभागीदारी को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुचारु, सुरक्षित और पूर्णतः व्यवस्थित हों।

मुख्यमंत्री(CM Yogi ) ने कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग स्थल, यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल व आसपास सीसीटीवी कैमरों की पर्याप्त व्यवस्था, बहुस्तरीय और समन्वित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा और सुगमता में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।

12,930 करोड़ लागत की कई परियोजनाओं का उपहार देंगे प्रधानमंत्री-

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12,930 करोड़ से निर्मित दिल्ली में सराय काले खां से न्यू अशोक नगर तक (पांच किमी.), मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो रेल सेवा राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पीएम मोदी मेरठ के मोहिउद्दीनपुर रैली ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) की मौजूदगी में यह उपहार देंगे। प्रधानमंत्री शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यहां से वे मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो का सफर करेंगे। प्रधानमंत्री मेरठ में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 

मुख्यमंत्री (CM Yogi ) के निरीक्षण के दौरान प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश खटिक, मेरठ के सांसद अरुण गोविल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विधान परिषद सदस्य अश्विनी त्यागी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया समेत स्थानीय जनपद-पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Tags: cm yogi
Previous Post

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण आरोप , Pocso एक्ट के तहत FIR दर्ज

Next Post

यूपी को ‘मैन्युफैक्चरिंग हब ऑफ इंडिया’ बनाने का मिशन, आज सिंगापुर-जापान रवाना होंगे सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल

18/09/2026
Main Slider

एनसीआर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए यूपी में बड़ा प्लान

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमकेगा मेरठ का स्थानीय कारोबार

18/09/2026
Next Post

यूपी को ‘मैन्युफैक्चरिंग हब ऑफ इंडिया’ बनाने का मिशन, आज सिंगापुर-जापान रवाना होंगे सीएम योगी

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी PM Modi

विदेशी ताकतें रच रहीं है भारतीय चाय को बदनाम करने की साजिश : पीएम मोदी

07/02/2021

अयोध्या के मंदिर में जलेगा श्रीराम दीपक, मुस्लिम महिलाओं ने किया तैयार

29/10/2021
Rohit Sharma

रोहित शर्मा ने तोड़ा इस प्लेयर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले इंडियन

20/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version